JhunjhunuJagran24

JhunjhunuJagran24 Jhunjhunu Jagran 24
झुंझुनूं का अपना डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क।
भरोसेमंद खबरें, 24 घंटे।
पल-पल की खबरों के लिए जुड़े रहें।

31/07/2026

21 साल के नौजवान
की मौत का जिम्मेदार कौन?20 लाख की गाड़ी का क्यों नहीं खुला एयरबैग?

महपालवास के स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम: 2000 पौधे लगाए गए, हरियाली महाअभियान के तहत हुआ, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिय...
25/07/2026

महपालवास के स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम: 2000 पौधे लगाए गए, हरियाली महाअभियान के तहत हुआ, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
इको एवं यूथ क्लब वृक्षारोपण पर्यावरण स्वच्छता महा अभियान

सूरजगढ़ के महपालवास ग्राम पंचायत में गुरूजी नेचर फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ा अभियान चलाया। फाउंडेशन के संस्थापक विनोद लोहान ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, महपालवास के सहयोग से 2000 पौधों का वृक्षारोपण किया। यह अभियान हर साल की तरह इस साल भी आयोजित किया गया।

*जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में सूरजगढ़ में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन*सूरजगढ़। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 2...
23/07/2026

*जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में सूरजगढ़ में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन*

सूरजगढ़। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई 2026 को नीट परीक्षा में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज और महिलाओं के साथ हुए अभद्र व्यवहार के विरोध में गुरुवार को सूरजगढ़ में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह तंवर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा उपखंड कार्यालय पहुंचे और "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्", "इंकलाब जिंदाबाद", "न्याय दो-न्याय दो, विद्यार्थियों को न्याय दो", "पेपर लीक बंद करो", "दोषियों को सजा दो" तथा "शिक्षा व्यवस्था में सुधार करो" जैसे नारे लगाए। इसके बाद उपखंड अधिकारी सूरजगढ़ के निजी सचिव हरीश कुमार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह तंवर ने बताया कि जंतर-मंतर की घटना की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही घायल विद्यार्थियों को निःशुल्क उपचार, समुचित चिकित्सा सुविधा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कठोर कानून बनाने तथा शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की भी मांग की गई।
इस अवसर पर लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गांधी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का अधिकार प्रत्येक नागरिक को प्राप्त है। यदि प्रदर्शन के दौरान अनावश्यक बल प्रयोग हुआ है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और युवाओं के भविष्य की रक्षा करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान जिन पुरुष पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने छोटी-छोटी बच्चियों और महिलाओं के साथ अभद्रता की है और बर्बरतापूर्वक मारपीट की है, उन सभी दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जो लोग ड्यूटी के दौरान मां-बहन-बेटी की इज्जत नहीं कर सकते, ऐसे लोगों को राजकीय सेवा से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक को भी जयंती पर याद करते हुए नमन किया।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता एवं लेखक धर्मपाल गांधी, राय सिंह शेखावत, विकास बुडानिया, दरिया सिंह डीके, महेश धींवा, होशियार सिंह सिंगाठिया, विनोद सोनी, सुनील सैनी, अशोक कुमावत, संदीप शेखावत, मनोज सेन, हरीश राजोरिया, सुभाष मेघवाल, कपिल गुर्जर, तनुज कुमावत, विकास सिंगोदिया, योगेश सिंगोदिया, अडूका सरपंच प्ताप सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। #सुरजगढ JhunjhunuJagran24

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेरला में 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया...
22/07/2026

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेरला में 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसीबीईओ अनिल कुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य में स्कूल परिसर व छात्रों के घरों में रोपण के लिए 300 पौधे वितरित किए गए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर पर्यावरण जागरूकता रैली को रवाना किया
#झुंझुनू #राजस्थान #बेरला #स्कूल
#सूरजगढ़क्षेत्र

Address

SURAJGARH
Surajgarh
333033

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JhunjhunuJagran24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share