AAPKI AWAZ- SACH

AAPKI AWAZ- SACH Digital Media

29/08/2026

रानोठ गांव के ग्रामीणों ने ततारपुर थाने का किया घेराव
ततारपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राणोठ गांव के दो व्यक्ति 22 अगस्त को रायपुर गांव के रास्ते में मृत मिले थे और तीसरा व्यक्ति घायल था जो अब मिल्ट्री हॉस्पिटल में भर्ती है ग्रामीणों की आशंका है कि मृतकों की हुई है हत्या, ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में ततारपुर थाने का किया घेराव

19/08/2026

राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दो चरणों में संपन्न होंगे नगर निकाय चुनाव, 9 सितंबर को पहले चरण का मतदान होगा, 11 सितंबर को होगा दूसरे चरण का मतदान, 14 सितंबर को आएंगे परिणाम

🅱️ 17 और 18 अगस्त को होने वाली पंचायत राज संस्थाओं के पदों के लिए होने वाली लॉटरी स्थगित ।🅱️ अब 17 और 18 सितंबर को होगी
16/08/2026

🅱️ 17 और 18 अगस्त को होने वाली पंचायत राज संस्थाओं के पदों के लिए होने वाली लॉटरी स्थगित ।

🅱️ अब 17 और 18 सितंबर को होगी

कोटकासिम में मेवली रोड पर घातक हथियारों से लैस लूट की योजना बनाते हुए 4 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पकड़े गए बदमाश...
16/08/2026

कोटकासिम में मेवली रोड पर घातक हथियारों से लैस लूट की योजना बनाते हुए 4 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पकड़े गए बदमाशो के पास से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर, 04 जिंदा कारतूस 12 बोर, एक रॉड, एक पेचकश तथा दो पल्सर मोटरसाइकिल को किया जप्त

विद्यालय में 42 बच्चों को यूनिफॉर्म की वितरित, यूनिफार्म पाकर बच्चों के खिले चेहरेखैरथल-तिजारा जिले की तिजारा नगरपालिका ...
13/08/2026

विद्यालय में 42 बच्चों को यूनिफॉर्म की वितरित, यूनिफार्म पाकर बच्चों के खिले चेहरे

खैरथल-तिजारा जिले की तिजारा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेहराणा में विद्यालय स्टाफ के सहयोग से यूनिफॉर्म वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्रभान यादव ने विद्यालय में नामांकित 42 बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित की। यूनिफॉर्म पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्रभान यादव ने विद्यालय स्टाफ के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए ग्रामीणों से भी विद्यालय के विकास एवं बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र यादव, श्याम सिंह जाटव, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय कृष्ण कुमार भाटिया, यूसीईईओ पवन कुमार, समाजसेवी वीरेंद्र यादव, समाजसेवी एवं एसएमसी सदस्य सद्दीक खान, एसएमसी अध्यक्ष आसू खान सहित अनेक अभिभावक मौजूद रहे।

13/08/2026

अलवर जिला प्रमुख बनेंगी ST महिला

13/08/2026

खैरथल-तिजारा जिला परिषद OBC OPEN

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बिना एडमिट कार्ड एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी से यात्रा करने को लेकर आदेश जारी
13/08/2026

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बिना एडमिट कार्ड एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी से यात्रा करने को लेकर आदेश जारी

11/08/2026

कांवड़ यात्रा के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई कैंटर

खैरथल-तिजारा जिले के शेखपुर थाना क्षेत्र के जोजाका गांव में मंगलवार को कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, शेखपुर स्टैंड से जोजाका शिव मंदिर जा रही कांवड़ यात्रा में शामिल कैंटरा 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया, करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलस गए, डीजे कैंटरा के ऊपर बैठे सागर, मोहित, करण और सुनील समेत पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं, चार गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल रेफर किया गया, परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए, 11 हजार वोल्ट की लाइन सड़क से महज करीब 10 फीट की ऊंचाई पर होने का दावा।

13 अगस्त को निकलेगी 41 जिला परिषदों में जिला प्रमुखों की लॉटरी
10/08/2026

13 अगस्त को निकलेगी 41 जिला परिषदों में जिला प्रमुखों की लॉटरी

Address

Tapukara

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AAPKI AWAZ- SACH posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share