Garh Gaurav Darshan

Garh Gaurav Darshan आपकी आवाज़, आपकी खबर
स्थानीय, राज्य व देश की ताज़ा और सच्ची खबरें।

31/07/2026

टिहरी में मेडिकल कॉलेज की मांग ने पकड़ी रफ्तार, सुशील बहुगुणा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कही ये बात देखें वीडियो
नई टिहरी। भाजपा NGO प्रकोष्ठ उत्तराखण्ड के प्रदेश संयोजक सुशील बहुगुणा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर टिहरी जनपद में जिला चिकित्सालय के निकट उपयुक्त भूमि पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह मांग पूरी तरह जनहित से जुड़ी है और इसका उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाना है।
मुख्यमंत्री को सौंपे गए अनुरोध पत्र में सुशील बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। टिहरी जनपद की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण गंभीर रूप से बीमार एवं दुर्घटना के शिकार मरीजों को बेहतर इलाज के लिए देहरादून, ऋषिकेश और अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है।
उन्होंने आग्रह किया कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना को किसी विधानसभा क्षेत्र या क्षेत्रीय विवाद का विषय न बनाया जाए, बल्कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के मानकों, तकनीकी आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए जिला चिकित्सालय के निकट उपयुक्त भूमि का चयन किया जाए, ताकि मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध शिक्षण अस्पताल का शीघ्र निर्माण हो सके।
सुशील बहुगुणा ने कहा कि जिला चिकित्सालय के पास मेडिकल कॉलेज बनने से वर्तमान स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक उन्नयन होगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार होगा तथा टिहरी सहित आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों के लाखों लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

टिहरी: स्कूलों की छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, कल भी बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारीTehri, Schools, Holiday,
28/07/2026

टिहरी: स्कूलों की छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, कल भी बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी
Tehri, Schools, Holiday,

टिहरी: स्कूलों की छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, कल भी बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी

टिहरी: दूरसंचार सेवाओं की समीक्षा, 45 स्कूलों में इंटरनेट शुरू, डीएम ने बीएसएनएल-जियो को दिए अहम निर्देशTehri, telecommu...
28/07/2026

टिहरी: दूरसंचार सेवाओं की समीक्षा, 45 स्कूलों में इंटरनेट शुरू, डीएम ने बीएसएनएल-जियो को दिए अहम निर्देश
Tehri, telecommunication services, review, 45 schools, internet launched, DM.

टिहरी: दूरसंचार सेवाओं की समीक्षा, 45 स्कूलों में इंटरनेट शुरू, डीएम ने बीएसएनएल-जियो को दिए अहम निर्देश

टिहरी मेडिकल कॉलेज पर राकेश राणा का बड़ा हमला, बोले— झूठे दावों से जनता को गुमराह कर रहे हैं किशोर उपाध्याय
28/07/2026

टिहरी मेडिकल कॉलेज पर राकेश राणा का बड़ा हमला, बोले— झूठे दावों से जनता को गुमराह कर रहे हैं किशोर उपाध्याय

Address

Post Office Road
Tehri
249001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Garh Gaurav Darshan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share