19/09/2026
मोहनिया टनल में फिर जानलेवा स्टंट! चलती बाइक पर खड़े होकर रील, पुलिस को खुली चुनौती?
रीवा-सीधी मार्ग की मोहनिया टनल में एक बार फिर रील के जुनून में खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एक युवक चलती बाइक पर खड़े होकर रील बनाता नजर आ रहा है।
ऐसे स्टंट न सिर्फ खुद की, बल्कि टनल से गुजर रहे दूसरे लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकते हैं। सवाल यही—रील के इस जुनून पर आखिर कब लगेगी लगाम?
⚠️ रीवा न्यूज़ इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।