Beautiful Tikamgarh

Beautiful Tikamgarh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Beautiful Tikamgarh, Digital creator, Tikamgarh.

हम टीकमगढ़ वारे जग में अनोखे हैं।
"तुम हमें नईं जानत"बोल बोल कें सबखों अपनों बनावे की हमाई स्टाइल अलगई है।
कोऊ बोल भर दे कि हम टीकमगढ़ जिला के आंय, फिर बातें शुरू,जैसें अड़ोसी पड़ोसी करत।
सो अपने टीकमगढ़ की बातें करवे सुनावे पेज खों follow करौ, भैया हरौ🙏

11/01/2026

तालकोठी,
Tikamgarh
#टीकमगढ़


#

10/01/2026

PMDDKY के अंतर्गत एक टीकमगढ़ में एक कृषि इनक्यूबेशन सेंटर खोलने का नवाचार कर रहे हैं .
कृषि इनक्यूबेशन सेंटर में युवा कृषकों और युवा कृषि उद्यमियों को कृषि और सहायक उद्यमों में उन्नत तकनीक , व्यावसायिकता , वित्तीय प्रबंधन और नेटवर्किंग का प्लेटफार्म उपलब्ध होगा . जिले का कोई भी युवा कृषक, युवा कृषि उद्यमी और एफपीओ जो कृषि ,उत्पादन , प्रसंस्करण क्षेत्र में काम करना चाहते हैं या स्टार्टअप पेआरम्भ करना चाहते हैं , इससे जुड़ सकते हैं.
इनक्यूबेशन सेंटर में युवा किसान निम्न कार्य कर सकेंगे :
• एक साथ बैठकर आपस में सहयोग कर सकते हैं
• हाई-टेक एवं प्रिसिजन (सटीक) कृषि सीख सकते हैं
• कृषि-स्टार्टअप के नए विचार विकसित कर सकते हैं
• बाज़ारों, एफपीओ, खरीदारों एवं विभिन्न संस्थानों से जुड़ सकते हैं
•व्यवसाय और तकनीक की दुनिया में अनुभव रखने वाले विशेषज्ञों से मेंटरशिप तथा सलाहकारी सेवाएँ ले सकेंगे ।

कुंडेश्वर में भवन विस्तार हेतु स्थान का चयन किया जा चुका है. अधोसंरचना का कार्य डीएमएफ से करेंगे और अन्य वित्तीय श्रोतों की मदद लेकर इसे आधुनिक स्वरूप में बनायेंगे . आधुनिकतम तकनीक और पद्धतियों को हमारे कृषि उद्यमियों तक पहुचायेंगे और ऐसा प्रयास करेंगे करेंगे की सैकड़ों युवाओं को इससे लाभ हो. जो युवा इच्छुक हों वो संपर्क कर सकते हैं. सभी के सुझावों का स्वागत है ।
(चित्र - मात्र संदर्भ हेतु)

21/12/2025

टीकमगढ़ नगर में राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. और जब इतनी बड़े स्तर की आयोजन किसी नगर में होता है तो वह किसी खेल विशेष अथवा विभाग विशेष का आयोजन नहीं होता बल्कि पूरे नगर का आयोजन होता है.
जब भी ऐसे आयोजनों में देश के हर कोने से खिलाड़ी आते हैं और वो अपने अनुभव और नगर की छवि को देश भर में ले जाते है. टीकमगढ़ नगर में अधोसंरचना और विकास में गुंजाइश हो सकती है लेकिन सामाजिक- सांस्कृतिक धरोहर और आतिथ्य सत्कार में प्रचुर समृद्धता है.
आइए हम सब मिलकर यह प्रयास करें कि यहाँ आने वाला हर खिलाड़ी और अतिथि एक सकारात्मक अनुभव, आत्मीय स्वागत और मधुर स्मृतियाँ लेकर ही लौटे- ताकि टीकमगढ़ केवल एक प्रतियोगिता का स्थल नहीं, बल्कि एक यादगार अनुभव बन जाए।

01/11/2025
19/10/2025
18/10/2025

कुछ अच्छे बुंदेली शब्द बताइए, जो प्रचलन से बाहर हो रहे हों

https://www.facebook.com/share/1H7Dc4QhQB/
02/10/2025

https://www.facebook.com/share/1H7Dc4QhQB/

मैने जिस दिन टीकमगढ़ जॉइन किया था इसी रास्ते से नगर में प्रवेश किया था . विरासत भवनों के मध्य यह क्षेत्र नगर की एक अति सुंदर एंट्री हो सकती है हालाँकि उस समय यह उसकी ठीक विपरीत थी. बारिस के बाद अब नगर पालिका ने यहाँ काम शुरू किया है.आने वाले समय में ये टीकमगढ़ आने पर नगर प्रवेश का सुहावना अनुभव देगा .

अंडरग्राउंड ड्रेनेज -- टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायतों का नवाचार
04/09/2025

अंडरग्राउंड ड्रेनेज -- टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायतों का नवाचार

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायतों द्वारा ग्रे वॉटर के बेहतर प्रबंधन हेतु चैंबर आधारित अंडरग्राउंड ड्....

Address

Tikamgarh
HTTPS://YOUTUBE.COM/@BEAUTIFULTIKAMGARH?SI=XM3BTDG5TUMGUUTW

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Beautiful Tikamgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share