adv Akhil Kumar Maurya

adv Akhil Kumar Maurya advocacy

देर रात हाई कोर्ट में बिना अनुमति के एडवोकेट चेम्बर से गिरफ्तारी का प्रयास मामले में  F.I.R दर्ज, सभी पुलिसकर्मी "सस्पें...
19/01/2026

देर रात हाई कोर्ट में बिना अनुमति के एडवोकेट चेम्बर से गिरफ्तारी का प्रयास मामले में F.I.R दर्ज, सभी पुलिसकर्मी "सस्पेंड" भी किए गए, सही सबक भविष्य में ऐसे पुलिस कर्मियों के लिए

सीतापुर में दो दिन पहले सड़क किनारे युवक का शव मिला था। पत्नी ने इसे सड़क हादसा बताया था, लेकिन पुलिस जांच में यह मर्डर न...
19/01/2026

सीतापुर में दो दिन पहले सड़क किनारे युवक का शव मिला था। पत्नी ने इसे सड़क हादसा बताया था, लेकिन पुलिस जांच में यह मर्डर निकला। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। अपनी दवा लाने के बहाने पति को घर से बाहर भेजा। रास्ते में सूनसान जगह पर प्रेमी ने प्रेमिका के पति के सिर पर लोहे की रॉड मारी। फिर उसके मफलर से ही उसका गला कसकर मार डाला।

पुलिस को पत्नी ने बताया कि सड़क हादसे में पति की जान गई है। कमलापुर पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी समेत तीन को गिरफ्तार किया है। लोहे की रॉड, मफलर और महिला की शॉल भी बरामद की है। मामला कमलापुर थाना क्षेत्र का है।

आरोपियों की पहचान मृतक राजू की पत्नी पप्पी देवी निवासी ग्राम करोरा थाना नगराम लखनऊ, चौधरी मोहम्मद तफजील उर्फ मीनू चौधरी निवासी ग्राम अम्बरपुर थाना मानपुर सीतापुर और आनंद कुमार निवासी ग्राम चौबेपुर मजरा मखुआपुर थाना मानपुर सीतापुर के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक राजू पुत्र रामऔतार निवासी लखनऊ की शादी करीब आठ महीने पहले पप्पी देवी से हुई थी। शादी से 2 साल पहले ही पप्पी देवी का मोहम्मद तफजील उर्फ मीनू से प्रेम संबंध था। वह क्लीनिक चलाता था। इसी बात को लेकर राजू और पप्पी देवी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।

पुलिस के अनुसार 14 जनवरी 2026 को राजू अपनी पत्नी के साथ ससुराल बलदेवनगर खिचड़ी खाने आया था। अगले दिन पत्नी की तबीयत खराब होने पर उसके कहने पर राजू, आरोपी झोलाछाप से दवा लेने गया। इसी दौरान पप्पी देवी, उसके प्रेमी मीनू और आनंद कुमार ने मिलकर राजू की हत्या की योजना बनाई।

वायरल खबर 👉चलती ट्रेन में 1.44 करोड़ की सनसनीखेज लूट, जांच में थानाध्यक्ष निकला मास्टरमाइंड.
04/01/2026

वायरल खबर 👉चलती ट्रेन में 1.44 करोड़ की सनसनीखेज लूट, जांच में थानाध्यक्ष निकला मास्टरमाइंड.

31/12/2025

Happy New Year 2026🎊 🕛 🙏 Following Love

किसी भी वाद-विवाद की जानकारी के लिए संपर्क करेंMob:- 8278893763
24/12/2025

किसी भी वाद-विवाद की जानकारी के लिए संपर्क करें
Mob:- 8278893763

:- शाहजहांपुर :-एसपी राजेश द्विवेदी और एसपी सिटी देवेंद्र कुमार की टीम ने शुक्रवार को एक ऐसे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया, ...
20/12/2025

:- शाहजहांपुर :-

एसपी राजेश द्विवेदी और एसपी सिटी देवेंद्र कुमार की टीम ने शुक्रवार को एक ऐसे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया, जो शेयर बाजार में मुनाफे का सपना बेचकर लोगों को कंगाल कर रहा था। जलालाबाद के रुस्तमपुर में मंडी गेट के आगे जिस जगह को लोग खंडहर समझते थे, वहां 'SLG Digi Pvt. Ltd.' के नाम पर ठगी का एक पूरा कॉर्पोरेट ऑफिस चल रहा था।

इस गैंग का सरगना कोई अनपढ़ अपराधी नहीं, बल्कि एमबीए पास टिंकल गुप्ता है। उसके साथी भी कम नहीं कोई एमकॉम है तो कोई बीकॉम। जिस उम्र में युवाओं को देश की अर्थव्यवस्था सुधारनी चाहिए थी, ये युवा अपनी तालीम का इस्तेमाल 'ग्लोबल ट्रेड कंपनी' जैसी फर्जी एप बनाकर लोगों को लूटने में कर रहे थे।

पुलिस की तफ्तीश में जो कहानी निकलकर आई, वह डराने वाली है। ये शातिर अपराधी '77DATA.NET' जैसी वेबसाइटों से महज 5000 रुपये में 1000 लोगों का डेटा खरीदते थे। फिर शुरू होता था फोन घनघनाने का खेल। "हेलो सर, शेयर मार्केट में पैसा लगाइए, तीन गुना मुनाफा होगा..." और जो इस जाल में फंसा, उसका पैसा सीधे फर्जी खातों में और फिर हवा-हवाई।

अपराधियों को लगा कि डिजिटल दुनिया में उनका कोई 'फुटप्रिंट' नहीं होगा, लेकिन पुलिस का 'प्रतिबिंब' पोर्टल उन पर भारी पड़ गया। एक संदिग्ध नंबर की लोकेशन जब जलालाबाद के उस वीराने में मिली, तो सीओ साइबर शुभम वर्मा और इंस्पेक्टर अनूप शर्मा की टीम ने जाल बिछा दिया।बरामदगी देख पुलिस भी हैरान,पुलिस ने जब रेड मारी, तो वहां का नजारा किसी आईटी कंपनी जैसा था।

👉69 लैपटॉप (जिन पर ठगी की स्क्रिप्ट लिखी जा रही थी)

👉26 नए सिम कार्ड (जो अगला शिकार फंसाने को तैयार थे)

👉 एक महिंद्रा थार और 4 बाइकें (ठगी की कमाई का सबूत)

👉 10 मोबाइल, चेकबुक और वाई-फाई के 4 सेटअप।
सलाखों के पीछे 'फ्यूचर के मैनेजर'

गिरफ्तार अभियुक्तों में सरगना टिंकल गुप्ता (31) के अलावा प्रांजल सक्सेना, निहाल सक्सेना, दीपांशु, सिद्धांत मिश्रा और रोहित राठौर शामिल हैं। ये सभी जलालाबाद के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने इन पर बीएनएस की धारा 318(4), 338, 336(3) समेत आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Address

Shajahanpur
Tilhar
SHAJAHANPUR

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when adv Akhil Kumar Maurya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share