20/07/2025
पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने अपने निवास स्थान पर पार्टी के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों और निर्वाचित पार्षदों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर श्री बबली ने अशोक जाखड़ को भाजपा जिला महामंत्री, विकास ललोदा को जिला महामंत्री, तथा साकेत गर्ग को जिला सचिव बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी।
साथ ही टोहाना नगर परिषद से मनोनीत पार्षद सुभाष गर्ग एवं जाखल नगरपालिका से मनोनीत पार्षद तरसेम सिंगला और लोकेश को भी इस अवसर पर बधाई दी गई। देवेन्द्र बबली ने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करें, पार्टी को मजबूत बनाएं और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएं। उन्होंने चुने गए पार्षदों से अपील की कि वे विकास कार्यों को गति देने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर अनेक गणमान्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे:
नरेश बांसल (चेयरमैन), बलदेव सैनी (वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि), परवीन गिल समैण (ग्रामीण मंडल अध्यक्ष), किरण शर्मा (जाखल मंडल अध्यक्ष), जगजीत हुड्डा, रामदेव भारद्वाज, रमेश गोयल, सुभाष गोयल, कृष्ण गोयल, पवन बांसल, महेन्द्र सैनी, काका सैनी, राकेश सैनी, सुरेन्द्र सैनी, नसीब सैनी, अमित भाटिया, सुरेन्द्र मित्तल, जोगिंदर शर्मा, अवतार सिंह तलवाड़ा, जगतार चेयरमैन, अवतार काला, रतन गर्ग, रामवीर बिंदी, ठाकुर सिंह, जस्सी, संजय यादव, रमेश शर्मा, अशोक सिंगला, परवीन गर्ग, मनोज सिंगला सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थकगण।
कार्यक्रम में संगठनात्मक एकता, मजबूत टीम वर्क और जनहित में लगातार सक्रिय रहने का संकल्प दोहराया गया।