26/01/2026
जय हिंद, जय हिंद की धुन पर, हर साँस समर्पित होती है।।jay hind, jay hind kee dhun par, har saans samarpit hotee hai..
This remix song link
https://youtu.be/20Gkb3m-xig
Lyrics
जन गण मन की गूंज उठी है, छब्बीस जनवरी आई है।।
वीर सपूतों की धरती पर, आज खुशी फिर छाई है।
लाखों सूरज सी है आज़ादी, इसे न झुकने देंगे हम।
वंदन है भारत माँ को, मिलकर शपथ लेंगे हम।
सरहद पर जो ढाल बना है, वो मेरा जवान खड़ा है।
हिमगिरी पर भी सीना ताने, दुश्मन से जो अड़ा पड़ा है।
नींद हमारी खातिर त्यागी, घर की चिंता छोड़ के वो,
देश की खातिर हँस के जीता, तिरंगा ओढ़ के वो।
उसकी बलिदान गाथा से, ये धरा पावन होती है।
जय हिंद, जय हिंद की धुन पर, हर साँस समर्पित होती है।।
और एक वीर कर्मयोगी है, जो धरती का श्रृंगार करे।
पसीना बहा के खेतों में, हर पेट का आधार भरे।
वो किसान है, देश का पालक, जो अन्न का भंडार भरे।
भूख मिटाता, जीवन देता, अमृत जैसा सार भरे।
हल उसका है शस्त्र नहीं, पर, दुनिया को जीना सिखाता है।
मेहनत से अपनी किस्मत लिखता, राष्ट्र को आगे बढ़ाता है।
जवान चले तो कदम कदम पर, मिट्टी शीश नवाती है।
किसान जब मुस्कान बिखेरे, फसलें झूम के गाती हैं।
ये दोनों ही आधार स्तम्भ, भारत की पहचान यही।
इन्हें समर्पित मेरा जीवन, अब है अभिमान यही।
✍️ Lyrics: Mahaveer.pintu
🎼 Music & Composed By: Mahaveer.pin2
🎤 Vocal Created By: Mahaveer.pin2
🔊 Music Mixed & Mastered By: Pintusssguruji
🏷️Mixing Studio:
Pintusssguruji
✨ If You Like This Song
▶️ Like ❤️
💬 Comment 💌
🔔 Subscribe & Support 🙏
fb https://www.facebook.com/share/1PLioVjLoS/
Hashtags