TONK News

TONK News टोंक जिले की पूरी खबरे, पूरे सच के साथ आपकों देखने को मिलेगी TONK NEWS के साथ किसी सभी शिकायत और समस्या के लिए हमे लिख सकते है [email protected]

11/06/2026

टोंक जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत पीपलू पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 किलो 49 ग्राम हेरोइन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 करोड़ 9 लाख 80 हजार रुपए आंकी गई है।

07/06/2026

राजस्थान की सियासत में फूटा बम ! आखिर कैसे फिर अशोक गहलोत के सपनों पर पानी,जानिए क्यों ?

  बनेठा में चक्रवाती तूफान का कहर: किसान परिवार बेघर, प्रशासन से मदद की गुहार, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बना पक...
07/06/2026

बनेठा में चक्रवाती तूफान का कहर: किसान परिवार बेघर, प्रशासन से मदद की गुहार, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बना पक्का मकान पूरी तरह धराशायी हो गया। इस प्राकृतिक आपदा में न केवल परिवार की छत छिन गई, बल्कि घर में रखा मूल्यवान घरेलू सामान और राशन भी बुरी तरह नष्ट हो गया।

05/06/2026

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) टोंक इकाई ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) टोंक के सहायक अभियंता नवनीत सिंह गुर्जर और एक दलाल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने की। आरोपी नवनीत सिंह गुर्जर (44) पुत्र ब्रजराज सिंह निवासी मानसरोवर, जयपुर हाल सहायक अभियंता जेवीवीएनएल टोंक तथा मोहम्मद शाजिम (32) पुत्र मोहम्मद आबिद निवासी वार्ड नम्बर 32, टोंक हाल कम्प्यूटर ऑपरेटर जेवीवीएनएल टोंक को गिरफ्तार किया गया।

01/06/2026

कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पानी-बिजली को लेकर जताया विरोध

31/05/2026

भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने ऐसे साधा विपक्ष पर निशाना
Dr. Prem Chand Bairwa Kailash Choudhary

30/05/2026

श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबर तेज हवाओं के साथ बदले हालात ,काली पीली आंधी ने दिलाया ठंड का एहसास ,बरसो बाद आई काली,पीली आंधी ने दिखाया रूद्र रूप ,दूर-दूर तक आंधी ने पहाड़ जैसा रूप दिखाया

29/05/2026

टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने आज अपने कार्यकाल की पहली क्राइम बैठक पुलिस लाइन सभागार में ली। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव. टोंक सीओ मृत्युंजय मिश्रा, सीओ निवाई रवि शर्मा सहित जिलेभर के थानाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने जिले में अपराध के ग्राफ और अपराधियों को लेकर पूरी तफ्सील से जानकारी ली और सभी अधिकारियों को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कह दिया कि किसी के भी सर्किल, थाना इलाके में कोई अपराध नहीं होना चाहिए और ना ही कोई अपराधी होना चाहिए। सभी अधिकारी कोशिश करे कि सभी अपराधियों पर समय समय पर सख्त कार्रवाई करे। बजरी माफियाओँ, नशे के तस्करों पर भी पूरी तरह से नकेल कसे। मीडिया से बातचीत करते हुए कि यह मेरी पहली क्राइम बैठक है और इसमें हमने जिले में नशे के तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

28/05/2026

में ईद, जिसकी नमाज़ की होती है दुनियाभर में चर्चा, ऐसा क्यों ?

टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीना का अपराधियों पर तगड़ा एक्शन अलग-अलग मामलों में 29 आरोपियों को किया गिरफ्तार अवैध बजरी खनन प...
28/05/2026

टोंक
पुलिस अधीक्षक रोशन मीना का अपराधियों पर तगड़ा एक्शन
अलग-अलग मामलों में 29 आरोपियों को किया गिरफ्तार
अवैध बजरी खनन परिवहन, जुआ -सट्टा, अवैध शराब पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई
जिला स्पेशल टीम ने की अलीगढ़, पीपलू,उनियारा, कोतवाली,टोडारायसिंह पुलिस थाना इलाकों में की कार्रवाई

Address

Near Clock Tower, Opp. Gandi Park
Tonk
30400`

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TONK News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share