Aaj ka Sawal

Aaj ka Sawal � रोज़ाना मज़ेदार सवाल
� दिमाग घुमा देने वाले IQ टेस्ट
� Funny + Smart Questions
� जवाब कमेंट में दो
� Follow करो – रोज़ नया सवाल

12/01/2026

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर काइल जेमिसन ने स्वीकार किया कि वह विराट कोहली की बल्लेबाज़ी को देखकर सिर्फ़ खड़े होकर तारीफ ही कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय सुपरस्टार एक अलग ही स्तर पर खेलते हैं, जहां बेहतरीन गेंदबाज़ी योजनाएं भी अक्सर बेअसर साबित होती हैं.

कोहली रविवार को खेले गए सीरीज़ के पहले मैच में रिकॉर्ड बढ़ाते हुए अपने 54वें वनडे शतक की ओर बढ़ते दिख रहे थे, जिसे भारत ने चार विकेट से जीता. पूर्व भारतीय कप्तान 93 रन पर शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे थे, तभी जेमिसन ने उन्हें आउट किया. कोहली ने एक गलत शॉट खेला और मिड-ऑफ पर कैच थमा बैठे, जिससे वह इस ऐतिहासिक उपलब्धि से सात रन दूर रह गए.

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर चुके जेमिसन ने कहा कि यह तय करना मुश्किल है कि क्या यह कोहली का सर्वश्रेष्ठ संस्करण है, क्योंकि उन्होंने अपने पूरे करियर में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए जेमिसन ने कहा, 'एक विपक्षी खिलाड़ी के तौर पर यह कहना मुश्किल है कि यह उनका सबसे बेहतरीन रूप है या नहीं. वह तो काफी लंबे समय से बेहद अच्छे रहे हैं, है ना? हर बार जब आप उनके खिलाफ खेलते हैं, तो मुकाबला करने के लिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना पड़ता है. वह एक अलग स्तर पर हैं, ज़्यादातर क्रिकेटरों से अलग स्तर पर खेलते हैं, और ज्यादातर समय वह काफी अच्छे दिखे.'

12/01/2026

देश का आम बजट पेश होने का समय नजदीक आ रहा है और इसे लेकर बीते कुछ दिनों से जारी कन्फ्यूजन भी आखिरकार दूर हो गया है. जी हां, अब तक बजट 1 फरवरी को ही पेश किया जाता रहा है, लेकिन इस बार ये Budget Date रविवार के दिन पड़ रही है. ऐसे में कई तरह की अटकलें जारी थीं कि क्या छुट्टी वाले दिन बजट पेश होगा? अब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए पुष्टि कर दी है, बजट रविवार के दिन ही पेश किया जाएगा.

| |

12/01/2026

ेरिका में सबकुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है. खासतौर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बीच लंबे समय से जारी टकराव बढ़ता जा रहा है. फेड चीफ के रविवार को जारी एक बयान ने उस समय हलचल बढ़ा दी, जब उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की गई है. उन्होंने इसे लेकर सख्त तेवर दिखाते हुए कहा है कि इस तरह की धमकी अमेरिकी सेंट्रल बैंक पर ब्याज दर से जुड़े फैसलों को लेकर दबाव बनाने की कोशिश है और वे झुकेंगे नहीं.

रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बढ़ते टकराव के बीच फेडरल अभियोजकों ने FED Chairman Jerome Powell के खिलाफ एक आपराधिक जांच शुरू की है. पॉवेल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बीते शुक्रवार को न्याय विभाग ने फेडरल रिजर्व को ग्रैंड जूरी के सम्मन जारी किए, जिसमें जून 2025 में सीनेट बैंकिंग समिति के समक्ष मेरी गवाही से संबंधित आपराधिक अभियोग की धमकी दी गई है. इस जांच से जेरोम पॉवेल के खिलाफ एक नया कानूनी मोर्चा खुल गया है.

हालांकि, फेड चेयरमैन पॉवेल ने चेतावनी दी है कि इस कार्रवाई को व्यापक राजनीतिक संदर्भ में देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कोई भी, चाहे फेडरल रिजर्व का अध्यक्ष ही क्यों न हो, कानून से ऊपर नहीं है. लेकिन इस कार्रवाई को प्रशासन की धमकियों और निरंतर दबाव के संदर्भ में देखने की जरूरत है.

| |

10/01/2026

दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस से भिड़े सांसद चंद्रशेखर आजाद, हुई धक्का-मुक्की, मेरठ जाने की जिद पर अड़े गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस द्वारा रोके जाने के बावजूद आज़ाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने यूपी में प्रवेश की कोशिश की. वह मेरठ जाकर उस दलित परिवार से मिलना चाहते हैं, जिसकी महिला की हत्या कर दी गई थी और बेटी के अपहरण का आरोप है. घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है. अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में तनाव की आशंका को देखते हुए यह कदम एहतियातन उठाया गया है.

10/01/2026

वाराणसी में बुर्का, नकाब, घूंघट में आने वाले ग्राहकों को नहीं मिलेगी ज्वैलरी वाराणसी में यूपी ज्वैलर्स एसोसिएशन ने सुरक्षा कारणों से बुर्का, नकाब, मास्क या हेलमेट पहनकर आने वाले ग्राहकों को ज्वैलरी न बेचने का फैसला किया है. एसोसिएशन का कहना है कि यह कदम चोरी और धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए उठाया गया है. कुछ ज्वैलर्स ने इसका विरोध भी किया है.

10/01/2026

साल 2025 में दिल्ली देश की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी है, जहां PM10 का सालाना औसत स्तर 197 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा, जो राष्ट्रीय मानक 60 से तीन गुना अधिक है. दिल्ली में 285 दिन प्रदूषण स्तर मानकों से ऊपर दर्ज किया गया. | | |

09/01/2026

महिला ने रात में मंगाई ये चीज तो डिलीवरी बॉय को हुआ शक, ऐसे बची कस्टमर की जान!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है इस वीडियो में एक ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय ने ऐसा दावा किया है कि उसने एक महिली की जान बचाई है. एक महिला की ओर से रात के टाइम चूहे मारने वाली दवा ऑर्डर करने पर भी उसे डिलीवरी नहीं मिली.

08/01/2026

यूपी: मोमोज की रेडी लगाने पर हुआ विवाद, पथराव और फायरिंग से इलाके में फैली दहशत

सहारनपुर के देवबंद स्थित सैनी सराय में मोमोज की रेडी पर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई. कई लोग घायल हुए हैं. भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद हालात काबू में आए. पुलिस सीसीटीवी और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है.

08/01/2026

फर्जी ऐप, प्री-एक्टिवेटेड सिम और बैंक खाते... ऑनलाइन ठगी मामले में 5 महिला समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने तीन पुरुष और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से फर्जी सिम कार्ड, बैंक दस्तावेज, मोबाइल, लैपटॉप, क्यूआर कोड और नकदी बरामद हुई है. गिरोह ऑनलाइन ऐप के जरिए लोगों को मुनाफे का लालच देकर ठगी करता था.

08/01/2026

मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कामकाज के लिए किराए पर ली जाने वाली गाड़ियों यानी अनुबंधित वाहनों को लेकर नियमों को बेहद कड़ा कर दिया है. परिवहन विभाग के नए आदेश के अनुसार, अब किसी भी विभाग, निगम या निकाय में ऐसी गाड़ी का उपयोग नहीं किया जा सकेगा जिसके दस्तावेज अधूरे हों. यदि गाड़ी का बीमा, फिटनेस या परमिट मान्य नहीं है, तो उसे तत्काल अनुबंध से बाहर किया जाएगा.

| | | | |

05/01/2026

Bhagat Singh ki story 🚩🇮🇳🤯

05/01/2026

Daku ki story

Address

Udaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aaj ka Sawal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share