Sitarganj TV

Sitarganj TV उत्तराखंड के हर छोटी बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे पेज को फॉलो जरूर करें 🙏

* गर्व का पल!!* 💐💐 सितारगंज निवासी मुकेश भट्ट पुत्र  श्री भुवन चंद्र भट्ट निवासी वार्ड नं एक जनपद चम्पावत ग्राम भिगराड़ा...
17/08/2026

* गर्व का पल!!* 💐💐
सितारगंज निवासी मुकेश भट्ट पुत्र श्री भुवन चंद्र भट्ट निवासी वार्ड नं एक जनपद चम्पावत ग्राम भिगराड़ा के पूर्व सैनिक वर्तमान निवास वार्ड नंबर 1, इलाहाबाद सेंटर से लेफ्टिनेंट के लिए रिकमेंड हुवे और ऑल इंडिया रैंकिंग मैं 14 वीं रैंक हासिल की।
आज मुकेश ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में शामिल होकर देश की सेवा करने का संकल्प लिया है।
बहुत बहुत बधाईयां मुकेश 💐💐💐

15/08/2026
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया ध्वजारोहण, देश के प्रति समर्पण का लिया संकल्प
​सितारगंज:
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज के श्री रामलीला मैदान में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन किया।
​ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि आज का दिन हमारे उन तमाम अमर सेनानियों के बलिदान को याद करने का दिन है, जिनकी बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाने और राज्य को प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लेने की अपील की।
​इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया और सभी ने देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली।

07/08/2026

सितारगंज की राजनीती में बड़ा उलटफेर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सहित दर्जनों नेता भाजपा में सामिल।

07/08/2026

सितारगंज की राजनीती में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम ।

राजकीय शोक में कल बंद रहेंगे सभी विद्यालय उत्तराखंड के भूतपूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन के कारण...
19/05/2026

राजकीय शोक में कल बंद रहेंगे सभी विद्यालय

उत्तराखंड के भूतपूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन के कारण प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसी क्रम में समस्त विद्यालयों को भी एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

17/05/2026

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा सितारगंज उत्तराखंड की पहली विधानसभा 95% वादे हो चुके हैं पूरे?

17/05/2026

*सीएम धामी ने सितारगंज, ऊधम सिंह नगर में किया शक्तिफार्म को सिडकुल से जोड़ने वाले पुल का शिलान्यास*

जनसभा को भी किया संबोधित

सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में मजबूत हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर

चार साल में कई कि.मी. सड़कों का निर्माण हो चुका है पूरा

लोगों की आवाजाही को बनाया जा रहा सुगम

हर विधानसभा में विकास कार्यों को दी जा रही गति

Address

Udham Singh Nagar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sitarganj TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sitarganj TV:

Shortcuts

Share