साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 रिलीज होने में कुछ घंटे ही हैं। फैंस फिल्म को लेकर बहुत उत्सुक हैं। फैंस लगातार टिकट की बुकिंग भी कर रहे हैं। फिल्म की रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग हो रही है। वही इसी बीच पुष्पा 3 की भी चर्चा शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स पुष्पा 2 के अंत में पुष्पा 3 को कनफर्म करनेवाले है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं। यह तस्वीर साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी ने एक्स पर शेयर किया था। तस्वीर से साफ हो गया कि पुष्पा फ्रेंचाइजी के तीसरी फिल्म का नाम पुष्पा 3: द रैम्पेज होगा। हाल ही में रेसुल पुकुट्टी ने एक्स पर एक तस्वीर शेयर करी थी। तस्वीर में वे अपने टीम के साथ अपने स्टुडियो में नजर आ रहे हैं। उनके इसी तस्वीर के पीछे स्क्रीन पर पुष्पा 3: द रैम्पेज लिखा दिखाई दिया। तस्वीर आते ही वायरल हो गई हैं। इसी तस्वीर के वजह से कहा जा रहा है कि पुष्पा 3 का नाम पुष्पा 3: द रैम्पेज होने वाली हैं। हालांकि यह तस्वीर वायरल होने के बाद रसुल ने तुरंत ही पोस्ट को हटा दिया। वही यह तस्वीर वायरल होने के बाद खबरें आ रही है कि साउथ स्टार विजय देवरकोंडा पुष्पा 3 में विलेन का रोल निभाने वाले हैं। निर्देशक सुकुमार के जन्मदिन पर विजय देवरकोंडा ने एक पोस्ट किया था। पोस्ट में विजय ने लिखा कि 2021–द राइज। 2022-द रूल। 2023–द रैम्पेज। विजय के इस पोस्ट के बाद माना जा रहा है कि वे पुष्पा 3 का हिस्सा होनेवाले हैं। पुष्पा 3 में विलेन बनकर अल्लू अर्जुन से टकराएंगे विजय देवरकोंडा।
👉दोस्तों पोस्ट को शेयर करके सपोर्ट जरूर करना👈
Be the first to know and let us send you an email when 𝓔𝓻 𝓖𝓾𝓻𝓲 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.