Apna Medininagar

  • Home
  • Apna Medininagar

Apna Medininagar 📰 खबरें जो असर करें
🎭 एंटरटेनमेंट जो मन बहलाए
📍 स्थानीय से लेकर बड़ी खबरें
🔍 सच, सवाल और समाज की आवाज़
News that matters, stories that impact. Apna Medininagar

Entertainment that keeps you connected.

फेज-2 योजना फेल? मेदिनीनगर में पानी के लिए मचेगा हाहाकार, निगम के खिलाफ उतरे सनी शुक्ला
10/05/2026

फेज-2 योजना फेल? मेदिनीनगर में पानी के लिए मचेगा हाहाकार, निगम के खिलाफ उतरे सनी शुक्ला

पलामूः जिला में मात्र पांच रुपए के लिए ग्राहक ने दुकानदार को टारगेट करके फायरिंग कर दी. हालांकि इस घटना में दुकानदार को ...
08/05/2026

पलामूः जिला में मात्र पांच रुपए के लिए ग्राहक ने दुकानदार को टारगेट करके फायरिंग कर दी. हालांकि इस घटना में दुकानदार को गोली नहीं लगी है. पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए ग्राहक को हिरासत में लिया है और पूरे मामले में पूछताछ कर रही है.

दरअसल, चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में सैफ नामक युवक एनुल खली के दुकान पर पहुंचा. सैफ ने एक चॉकलेट और एक कोल्ड ड्रिंक खरीदा. दुकानदार की ओर से बताया कि चॉकलेट की कीमत 45 रुपए और कोल्ड ड्रिंक की कीमत 20 रुपए है. सैफ का कहना था कि वह चॉकलेट 40 रुपए में लेता है. इसी बात को लेकर दुकानदार और ग्राहक सैफ के बीच विवाद हुआ.

विवाद बढ़ने के बाद ग्राहक सैफ ने हथियार निकाल कर दुकानदार पर फायरिंग कर दी. दुकानदार ने किसी तरह जान बचाई और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस घटना में इस्तेमाल हथियार के बरामदगी के लिए भी छापेमारी कर रही है.

चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि चॉकलेट की कीमत को लेकर विवाद हुआ. इसी विवाद में फायरिंग की घटना हुई है. पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग दुकान पर पहुंच गए.

मेदिनीनगर (पलामू) में NH बायपास सड़क की बदहाली, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरामेदिनीनगर (पलामू):शहर के NH बायपास रोड की ह...
04/05/2026

मेदिनीनगर (पलामू) में NH बायपास सड़क की बदहाली, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा

मेदिनीनगर (पलामू):शहर के NH बायपास रोड की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क के बीचों-बीच बने बड़े और गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन गड्ढों की वजह से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

यह सड़क नेशनल हाईवे का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो रांची और पटना जैसे बड़े शहरों को जोड़ती है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत को लेकर लापरवाही साफ दिखाई दे रही है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों यात्रियों को जोखिम उठाना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि सक्रिय रहते हैं, लेकिन जनता की बुनियादी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता।

लोगों ने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही, जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक खतरनाक स्थानों पर चेतावनी संकेत और बैरिकेड लगाने की जरूरत बताई गई है।

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से मरम्मत की समयसीमा तय करने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल, NH बायपास की यह स्थिति आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है।

Hemant SorenDC Palamu

03/05/2026

पलामू में NEET परीक्षा के दौरान अव्यवस्था, हंगामे के बीच देर रात तक चली परीक्षा
झारखंड के पलामू जिला में NEET परीक्षा के दौरान अव्यवस्था और हंगामे की स्थिति देखने को मिली। यह घटना मेदिनीनगर स्थित योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र की है, जहां छात्रों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, हिंदी माध्यम के परीक्षार्थियों को गलती से अंग्रेजी में प्रश्न पत्र दे दिया गया। इससे नाराज छात्रों ने विरोध जताया और कुछ समय के लिए परीक्षा बाधित हो गई। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि मौके पर मौजूद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद हालात पर काबू पाया गया।
छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें जो ज़ेरॉक्स प्रश्न पत्र दिया गया था, वह स्पष्ट नहीं था और कई प्रश्न पढ़ने में दिक्कत हो रही थी। इसके अलावा परीक्षा में अन्य तकनीकी त्रुटियों की भी शिकायत सामने आई है।
मामले की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा दोबारा शुरू कराई गई, जो देर रात करीब 10 बजे समाप्त हुई।
हालांकि, परीक्षा समाप्त होने के बाद भी छात्र संतुष्ट नहीं हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
Hemant Soren DC Palamu

🚧 2 दिन में सड़क नहीं बनी तो पांकी रोड जाम: सन्नी शुक्लामेदिनीनगर की अहम पांकी रोड की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय लोगों क...
01/05/2026

🚧 2 दिन में सड़क नहीं बनी तो पांकी रोड जाम: सन्नी शुक्ला

मेदिनीनगर की अहम पांकी रोड की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। चरकी भट्ठा क्षेत्र में बड़े-बड़े गड्ढों के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों और सन्नी शुक्ला ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर 2 दिन के अंदर सड़क की मरम्मत नहीं हुई, तो पांकी रोड जाम किया जाएगा।

अब देखना है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।

1 मई से रेडमा, बैरिया में गाड़ियों से  पैसा वसूलना गैरकानूनी.. अरुणा शंकर निगम जल योजना की शुरुआत ल।आधार कार्ड देख वेंडर...
29/04/2026

1 मई से रेडमा, बैरिया में गाड़ियों से पैसा वसूलना गैरकानूनी.. अरुणा शंकर

निगम जल योजना की शुरुआत ल।

आधार कार्ड देख वेंडर्स और ठेला चालक का होगा रजिस्ट्रेशन।

आज महापौर अरुणा शंकर ने माननीय उप महापौर मनोज सिंह जी एवं माननीय पार्षदों की उपस्थिति में अपनी तीसरी सशक्त बोर्ड बैठक से कई अहम फैसले लिए जिसमें प्रमुख फैसले
1-चौधराणा बाजार का किराया 4 रुपया स्क्वायर फीट की संपुष्टि , नगर सचिव को अनुमोदन हेतु पत्र भेजी जाएगी। 2-शिकायत, सुझाव एवं समाधान हेतु निगम का एप्स जल्द आम जनों के मुट्ठी में उपलब्ध होगा।
3-अवैध निर्माण की देखरेख की सूचना देने में लगे सफाई कर्मी, जमादार को हटाकर इस कार्य के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त होंगे।
4-जमादार नाम हटाकर सुपरवाइजर के नाम से नामित होंगे।
5- अत्याधुनिक बस टर्मिनल हेतु भूमि सिगरा की और NH से सटे स्थान चयन करने हेतु प्रस्ताव।
6-रेडमा एवं बेरिया टैक्सी स्टैंड के नाम पर गाड़ी रोककर रंगदारी लेने की प्रथा को समाप्त करते हुए दोनों स्थान का टेंडर कैंसिल किया गया ।
7-किसी भी टैक्सी स्टैंड में एक बार पार्किंग शुल्क देने के उपरांत दिन भर के लिए निगम के सभी टैक्सी स्टैंड में रशिद मान्य होगा ।
8-निगम जल योजना के नाम से अभियान चलाते हुए निगम का बोरिंग जिसमें भरपूर पानी है उसमें मोटर लगाकर 20 घर तक पाइपलाइन से कनेक्शन देते हुए पानी पहुंचने की सहमति।
9-निगम के सातों जोन में सुविधा युक्त जोन कार्यालय होगा और वहीं से 5 वार्डो के काम संचालित होंगे ।
10-निगम कार्यालय को 15 दिनों के अंदर कैशलेस बनाना और निगम का हर भुगतान ऑनलाइन या स्कैनर के माध्यम से ट्रांजैक्शन करना अनिवार्य।
11-निगम क्षेत्र के सभी ठेलो एवं स्ट्रीट वेंडर्स का आधार कार्ड देखते हुए नया रजिस्ट्रेशन करना साथी रजिस्ट्रेशन में किस जगह ठेला लगाना है स्पष्ट अंकित रहेगा ताकि शहर में ट्रैफिक को कंट्रोल किया जा सके ।

29/04/2026

जब दिलीप प्रताप सिंह शेखावत जैसे अधिकारी खुद झुककर सुनते हैं, तभी असली इंसानियत नजर आती है

पलामू– ज़िला उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का मानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया।समाहरणालय पहुंचे एक दिव्यांग व्यक्ति को सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी हो रही थी। जैसे ही इसकी जानकारी डीसी को मिली, वे खुद सीढ़ियों से नीचे उतरकर आए और वहीं बैठकर उसकी शिकायत सुनी।डीसी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मौजूद लोगों ने उपायुक्त के इस संवेदनशील और सराहनीय पहल की प्रशंसा की।

पूर्व मंत्री श्री के. एन. त्रिपाठी जी ने रांची स्थित सेंटेविटा अस्पताल में उपचाररत वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर जी ...
29/04/2026

पूर्व मंत्री श्री के. एन. त्रिपाठी जी ने रांची स्थित सेंटेविटा अस्पताल में उपचाररत वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की।

झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है क...
28/04/2026

झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि लू लगने के कारण उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका इलाज जारी है।

उन्हें सेंटेविटा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। खबर मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है, हालांकि उनकी हालत को लेकर अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

डॉक्टरों के अनुसार एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ समय तक निगरानी में रखा जा सकता है।

ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

जोरकट में नग्न अवस्था में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी मेदिनीनगर/पलामू: सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में ...
26/04/2026

जोरकट में नग्न अवस्था में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

मेदिनीनगर/पलामू: सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में रविवार को एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विनीत तिवारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

मेदिनीनगर - औरंगाबाद मुख्य पथ पर पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी खास बढकाभीठा के पास फोरलेन पर बाइक व स्कार्पियो में सीधी टक...
25/04/2026

मेदिनीनगर - औरंगाबाद मुख्य पथ पर पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी खास बढकाभीठा के पास फोरलेन पर बाइक व स्कार्पियो में सीधी टक्कर हो गई। बाइक सवार आकाश पांडेय की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक आकाश पांडेय भाजपा नेता सह सांसद के करीबी ईश्वरी पांडेय का पुत्र था।

Address

डालटनगंज

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Medininagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Apna Medininagar:

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share