Dumka Updates

  • Home
  • Dumka Updates

Dumka Updates दुमका की हर छोटी बड़ी खबर सबसे पहले दुमका अप्डेट्स में देखें

07/10/2025

देवघर अब साइबर ठगों का नया अड्डा बन चुका है — कभी बदनाम रहे जामताड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है इस जिले ने। रातों-रात अमीर बनने की चाह और कानून से आसानी से बच निकलने की उम्मीद ने यहां के युवाओं और किशोरों को साइबर अपराध के दलदल में धकेल दिया है। इन्हीं में से एक नाम है सोहेल अंसारी, सारठ थाना क्षेत्र के कपसा गांव का युवक, जिसने सिर्फ छह साल में खाक से सोना बना डाला। ट्रक चालक पिता मुकर्रम अंसारी के बेटे सोहेल ने महज 22 साल की उम्र में करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली — दो आलीशान दो-मंजिला मकान, सात एलपी ट्रक, एक टैंकर, हैरियर और स्कॉर्पियो जैसी लग्जरी गाड़ियाँ, और बंगाल के दुर्गापुर में अपना घर और कारोबार तक। पुलिस जब जांच में उतरी तो करोड़ों की अवैध संपत्ति देखकर हैरान रह गई। अब पुलिस ने उसकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सोहेल की असली कमाई का हिसाब अभी पूरा सामने आना बाकी है। देवघर के इस “साइबर बादशाह” की कहानी आज पूरे झारखंड में चर्चा का विषय बन गई है।

📰 कैबिनेट की बड़ी सौगात : भागलपुर–हंसडीहा–दुमका–रामपुरहाट तक बनेगी दोहरी रेल लाइनकेंद्रीय कैबिनेट ने ₹3179 करोड़ की लागत...
10/09/2025

📰 कैबिनेट की बड़ी सौगात : भागलपुर–हंसडीहा–दुमका–रामपुरहाट तक बनेगी दोहरी रेल लाइन

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹3179 करोड़ की लागत से भागलपुर–हंसडीहा–दुमका–रामपुरहाट रेलवे लाइन को दोहरीकरण की मंजूरी दी है। इस परियोजना के अंतर्गत कुल 177 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई जाएगी, जिसमें से लगभग 110 किलोमीटर झारखंड में आएगा।

🔹 बेहतर कनेक्टिविटी
यह रेल लाइन भागलपुर और बांका (बिहार), गोड्डा और दुमका (झारखंड) तथा बीरभूम (पश्चिम बंगाल) को जोड़ेगी। खासकर गोड्डा, बांका और दुमका जैसे आकांक्षी जिलों के लिए यह योजना विकास की नई राह खोलेगी।

🔹 प्रमुख लाभ

मौजूदा सिंगल लाइन पूरी तरह से संतृप्त हो चुकी है। दोहरी लाइन से यात्रियों और मालगाड़ियों की आवाजाही आसान होगी।

धार्मिक व पर्यटन स्थलों तक पहुँच बेहतर होगी। खासतौर पर बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर और तारापीठ शक्तिपीठ पहुंचने में श्रद्धालुओं को आसानी होगी।

हर साल लगभग 1.5 करोड़ टन अतिरिक्त माल ढुलाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें उर्वरक, कोयला, सीमेंट, पत्थर जैसी वस्तुओं का परिवहन शामिल है।

दुमका: जिले के जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मयूराक्षी नदी में स्नान करने गए चार छात्र डूब गए. इनमें से एक छात्र कृष्ण सिंह ...
29/08/2025

दुमका: जिले के जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मयूराक्षी नदी में स्नान करने गए चार छात्र डूब गए. इनमें से एक छात्र कृष्ण सिंह का शव बरामद किया गया है. अगल-बगल से गोताखोर बुलाए गए हैं. तीनों छात्र की तलाश की जा रही है. घटनास्थल से चार मोबाइल और चार लड़कों के कपड़े पुलिस ने बरामद किया है.
दुमका शहर के रहने वाले ये चार दोस्त कल शाम घर से निकले थे और घर नहीं पहुंचे. रात में परिवार वालों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला. इधर देर रात जामा थाना के हरिपुर गांव के लोगों ने देखा कि कुछ लड़कों के कपड़े नदी के किनारे रखे हुए हैं पर वे गायब हैं. अनहोनी की आशंका से उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.

इधर, परिजनों को भी यह सारी जानकारी प्राप्त हुई तो वे नदी किनारे पहुंचे. फिलहाल शहर के बक्शी बांध इलाके के रहने वाले कृष्ण सिंह (उम्र 17) वर्ष जो स्थानीय जिला स्कूल में 12वीं का छात्र है उसका शव बरामद किया गया है. अन्य जिन छात्रों के लापता होने की बात कही जा रही है उनके नाम है - आर्यन कुमार, कृष और आर्यन.

नदी में अत्यधिक पानी होने की वजह से हो रही है परेशानी

दरअसल, पिछले दो महीने से लगातार बारिश की वजह से मयूराक्षी नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है. लगभग 20 फीट पानी नदी में बताई जा रही है. इस वजह से अन्य छात्रों को निकालने में काफी परेशानी हो रही है. मौके पर जामा थाना की पुलिस पहुंच गई है.

इस पूरे मामले पर दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने जानकारी दी कि रात में ही इस हादसे की सूचना मिली. उसके बाद से छात्रों की खोजबीन की जा रही है. गोताखोरों की और टीम बुलाई गई है, जिसे जल्द नदी में उतारा जाएगा।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया है। 81 वर्षीय सोरेन लंबे समय से बीमार थे। वह ...
04/08/2025

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया है। 81 वर्षीय सोरेन लंबे समय से बीमार थे। वह तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे और अलग झारखंड राज्य के गठन में उनका महत्वपूर्ण योगदान था।

यूथ वेलफेयर सोसाइटी के सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित समाजिक कार्य...
29/07/2025

यूथ वेलफेयर सोसाइटी के सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित समाजिक कार्यकर्ताओं एवं झारखंड के दुमका जिला से सरैयाहाट प्रखंड निवासी जयकांत यादव को ग्लोकल यूनिवर्सिटी के कुलपति हृदय शंकर सिंह ने हिन्दुस्तान युवा आईकॉन पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ग्लोकल यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री हृदय शंकर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि रजिस्ट्रार शिवानी तिवारी, सेईद निजामुद्दीन कुलाधिपति ने सभी अतिथियों को एवं पुरस्कार प्राप्त करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर एवं संबोधित करते हुए राष्ट्रीय हित में कार्य करने का अपील किया। वही मौके पर वही मौके पर संस्था के अध्यक्ष आनिश कुमार, सचिव शिवानी गर्ग , छात्र अधिष्ठाता डॉ शोभा त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

ज्ञात हो की जयकांत यादव झारखंड के सबसे बड़े गैर राजनीतिक " छात्र चेतना संगठन" के दुमका जिला प्रभारी है , झारखंड के दुमका जिले से निकलकर समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले जयकांत यादव युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं, अपनी तकनीकी शिक्षा को समाज सेवा के साथ " राष्ट्र निर्माण एवं चरित्र निर्माण" की भावना को आत्मसात कर लोगों की सेवा कर रहे हैं। जयकांत यादव विगत 09 वर्षों से छात्र चेतना संगठन से जुड़कर सामाजिक जागरूकता, मानवीय सेवा और ग्रामीण विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहे है। वही जयकांत यादव ने युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए खेलकूद, क्विज प्रतियोगिता, स्वास्थ्य से जुड़े रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा संबंधित अन्य जनकल्याणकारी संबंधित समस्याओं का समाधान करने की पहल करते आ रहे हैं। जो उनकी मानवीय संवेदनशीलता को दर्शाता है। जयकांत यादव के निस्वार्थ प्रयासों को कई प्रतिष्ठित सम्मानो ( पुरस्कार) से नवाजा गया है :- उत्कृष्ट सामाजिक कार्य 2022, राष्ट्रीय युवा प्रतिभा पुरस्कार 2024, डॉ कलाम विशनरी आफ़ इंडिया अवार्ड, राष्ट्रीय युवा उत्कृष्टता पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कार से उन्हें नवाजा गया है।
साथ ही जयकांत यादव ने भी बताया कि ये पुरस्कार केवल मेरे उपलब्धि को स्वीकार नहीं करते हैं बल्कि हमें ओर भी अधिक सकारात्मक ऊर्जा के साथ समाज के लिए बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपिल करते हुए कहा कि आप सभी अपने पढ़ाई के साथ -साथ राष्ट्र निर्माण में भी अपना योगदान देने की बात कही।

जयकांत यादव वर्तमान में " स्वाती हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट" के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। छात्र चेतना संगठन के केंद्रीय प्रमुख हिमांशु मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ, क्षेत्रीय प्रभारी राजीव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष लंबोदर यादव, सरैयाहाट प्रखंड प्रभारी अजय मंडल, प्रखंड अध्यक्ष मार्टिन मरांडी एवं स्वाती हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ स्वाती पटेल भी ने जयकांत को शुभकामनाएं एवं बधाई दिया एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Address


Telephone

+919905215738

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dumka Updates posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dumka Updates:

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share