12/05/2026
"मास्टर जी, पढ़ाइए जरूर… बस हमारे लल्ला को कुछ मत कहिए!" 🙏😡
यही एक लाइन आज की सबसे बड़ी tragedy बन चुकी है।
स्कूल में बच्चा गलती करे…
कॉपी फाड़ दे…
दूसरे बच्चे का सामान उठा ले…
झूठ बोले…
क्लास disturb करे…
तो घर से जवाब आता है —
“बच्चा है… गलती हो जाती है।”
लेकिन वही बच्चा जब टीचर से समझाया जाता है,
थोड़ा सख्ती से रोका जाता है,
गलती बताई जाती है…
तो कुछ parents तुरंत नाराज़ हो जाते हैं।
“मेरे बच्चे को डांटा कैसे?”
“उससे ऊँची आवाज में बात क्यों की?”
“हम फीस देते हैं, insult कराने नहीं भेजते!”
सवाल है…
अगर टीचर सिर्फ मुस्कुराएगा,
कुछ बोलेगा नहीं,
गलती पकड़ेगा नहीं,
अनुशासन सिखाएगा नहीं…
तो फिर स्कूल और पार्क में फर्क क्या रह जाएगा?
सच सुनिए —
आज कई parents बच्चों से इतना प्यार नहीं कर रहे,
जितना उन्हें गलत तरीके से बचा रहे हैं।
हर बार बच्चे की side लेना,
हर गलती को ignore करना,
हर शिकायत पर teacher को गलत मान लेना…
ये प्यार नहीं,
ये बच्चे का future कमजोर करना है।
बच्चा जब छोटा होता है,
तो उसे सिर्फ किताब नहीं चाहिए…
उसे boundaries चाहिए।
उसे manners चाहिए।
उसे discipline चाहिए।
उसे “ना” सुनने की आदत चाहिए।
और ये सब अगर घर नहीं देगा,
तो स्कूल देगा।
लेकिन अगर स्कूल भी डर जाए…
कि कुछ कहेंगे तो parents लड़ने आ जाएंगे…
तो फिर आने वाले समय में बच्चे नहीं,
जिद्दी, असहनीय और गैर-जिम्मेदार बड़े लोग तैयार होंगे।
कड़वा सच यही है —
आज कुछ parents चाहते हैं:
❌ बच्चा free रहे
❌ कोई टोके नहीं
❌ homework का pressure न हो
❌ गलती कोई बताए नहीं
लेकिन result चाहिए:
✅ 95% marks
✅ अच्छी नौकरी
✅ respectful behavior
✅ successful future
ऐसा नहीं होता।
बीज आम का बोकर
फल सेब का नहीं मिलता।
अगर बच्चे को सिर्फ छूट मिलेगी,
तो आदत बिगड़ेगी।
अगर समय पर डांट मिलेगी,
तो व्यक्तित्व बनेगा।
याद रखिए —
हर डांट नफरत नहीं होती।
हर सख्ती अत्याचार नहीं होती।
हर रोक-टोक insult नहीं होती।
कई बार वही टीचर,
जो आज बुरा लग रहा है…
कल आपके बच�