
13/08/2025
शहर को बेसहारा पशु-मुक्त बनाने के लिए अभियान शुरू....
पशुओं से होने वाली दूर्घटना से मिलेगी निजात: एसडीएम
सफीदों ( संदीप बोहत )
शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त बनाने की दिशा में एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने एक महत्वपूर्ण और दृढ़ संकल्पित कदम उठाते हुए सफीदों शहर में मिशन मोड से बेसहारा पशु-मुक्त अभियान शुरू किया जाएगा।
अभियान के तहत, शहरी क्षेत्र में घूम रहे सभी बेसहारा पशुओं की पहचान की जाएगी, उन्हें टैग किया जाएगा, उनका विधिवत दस्तावेजीकरण किया जाएगा तथा पंजीकृत गौशालाओं में स्थानांतरित किया जाएगा, जहां उन्हें समुचित देखभाल व आश्रय प्रदान किया जाएगा। यह पहल पशुओं के प्रति मानवीय व्यवहार के साथ-साथ उनकी प्रभावी निगरानी और प्रबंधन सुनिश्चित करेगी।
उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए सम्बधिंत गौशालाओं में पकडे़ गए पशु ,ट्रेकिंग किए गए, परिवहन किए गए और गौशाला में आश्रय दिए गए मवेशियों की संख्या की दैनिक आधार पर प्रगति की समीक्षा की जाएगी। अभियान ट्रैकिंग के लिए एक केंद्रीकृत डेटाबेस बनाए रखा जाएगा। इस कार्य में पशुपालन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की विशेष डयूटी रहेगी।