Travrist Madhur

Travrist Madhur Low cost travel in India & abroad. Love to see known & famous places as well as less explored places

25/07/2025

मेचुका✨ अरुणाचल प्रदेश का बेहद सुदूर पर्वतीय क्षेत्र जो जितना ख़ूबसूरत है, उस तक जाने का रास्ता उतना ही ख़ौफ़नाक है।। पासीघाट तक तो मस्त हाईवे है लेकिन जैसे जैसे आप आलो/अलोंग की ओर बढ़ते जाएँगे,, रोड ख़स्ताहाल होती जाएगी ।।
आलो से आगे मेचुका तक का रास्ता आपको एहसास करायेगा कि नर्क कैसा होता होगा और लैंडस्लाइड का तो कहना ही क्या!!! वो तो ऐसी हो गई थी वहाँ जैसे यहाँ रेड लाइट होती हैं 😰😰 जाते समय 4-5 घंटे रुके (फँसें)रहे।। जब मेचुका घूमने निकले तब फिर लैंडस्लाइड मिली और घंटेभर रुके रहे ।। आउट वापसी में तो हद्द ही हो गई जब करीब 5-6 घंटे लैंडस्लाइड की वजह से रोड ब्लॉक हो गया।। ऐसा लग रहा था कि कभी घर पहुँचेंगे भी या नहीं 😥😥 ख़ैर ये कुछ समय की बात हुआ फिर मस्त हाईवे बनकर तैयार हो जाएगा लेकों टीबी तक आप उस नरकनुमा रास्ते की एक झलक देखिए।। और इसकी पूरी वीडियो अगर आप देखना चाहें तो मेरे चैनल -TRAVRIST पर देख सकते हैं।।

22/07/2025

जापान में स्टैंप्स का एक अनोखा कल्चर है।। आप वहाँ जहाँ भी घूम रहें हैं…कुछ कुछ जगहों पर उस जगह की स्टैम्प रखी होती है,, आपके पास बस एक पेपर या डायरी होनी चाहिए जिसपर आप ये ठप्पा लगा सके।। उस जगह की याद के लिए या as a souvenir ये एकदम सस्ता और सुंदर आईडिया है।।
तो जब जापान जायें तो अपने साथ एक खाली डायरी ले जाना ना भूलें 😊

मॉनसून में अगर बेतहाशा हरियाली देखने का मन है, ज़्यादा दिन का समय नहीं है पर रिलैक्स पूरा चाहिए और इस समय पहाड़ों के नाम...
21/07/2025

मॉनसून में अगर बेतहाशा हरियाली देखने का मन है, ज़्यादा दिन का समय नहीं है पर रिलैक्स पूरा चाहिए और इस समय पहाड़ों के नाम से ही दिल घबराने लगता है तो ये जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है -
बांसवाड़ा, राजस्थान ।।
ये जगह राजस्थान से लगनेवाले गुजरात और मध्य प्रदेश के बॉर्डर के निकट ,, अरावली पर्वतमाला की तलहटी में स्थित है।। ये राजस्थान का सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र है जिस वजह से इसे राजस्थान का चेरापूंजी भी कहते हैं और इसीलिए यहाँ इतनी हरियाली है।।
माही नदी, यहाँ की मुख्य नदी है जो इस क्षेत्र में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करती हैं, हरियाली को और बढ़ावा देती है।।
बांसवाड़ा को 100 द्वीपों का शहर भी कहा जाता है क्यूँकि माही नदी में कई सौ छोट छोटे द्वीप हैं।।
मॉनसून में इसकी खूबसूरती अपने चरम पर होती है।।
तो अगर आप दिल्ली में रहते हैं या दिल्ली आए हुए हैं और कुछ अच्छा घूमना चाहते हैं तो इस मानसून अपने लिए तीन दिन का समय निकालिए, गाड़ी उठाइए और निकल जाइए एक खूबसूरत सी रोड ट्रिप पर, एक खूबसूरत जगह के लिए ।। आप पछताएँगे नहीं!!!

18/07/2025

ये है "बुर्ज ख़लीफा डोसा" 😂
मज़ाक नहीं कर रहा,, इसका यही नाम था और मेन्यू में नाम देखकर ही मैडम ने ये ऑर्डर किया था।।
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में हमें ये डोसे का इनोवेशन देखने को मिला और स्वाद में भी लाजवाब ।।👌
पिज़्ज़ा डोसा, चीज़ डोसा तो पहले भी कई जगह खाए थे पर इस तरह का यूनीक प्रेजेंटेशन और स्वाद कहीं नहीं मिला था।।
अगर कभी अगरतला जाएं तो, "ताज एक्सक्लूसिव वेज रेस्टोरेंट" में ये डोसा ट्राय कर सकते हैं।।।

15/07/2025

भारत में रहकर आप सदर बाज़ार या थोक वाले बाज़ार, एक न एक बार तो ज़रूर गए होंगे।।
आज आपको लिए चलते हैं : बुसान, दक्षिण कोरिया के सदर बाज़ार 😯 जिसका नाम है : "गुक्जे मार्केट"।। ये बाज़ार इतना बड़ा है कि क्या ही कहूं।। सुई से लेकर बड़ी बड़ी मशीनों, घर का साज़ो सामान,कपड़े, खिलौने, बर्तन और भी दुनियाभर का सामान यहाँ सब मिलता है।। हर चीज़ के लिए अलग अलग गलियां और रोड हैं।।
इस बाज़ार के बनने की भी दिलचस्प कहानी है।। असल में कोरिया वॉर के बाद, रिफ्यूजीयों ने यहाँ छोटी छोटी दुकानें लगानी शुरू की, जिनमें वो इंपोर्टेड चीजें,, स्मगल की हुई चीजें बेचते थे।। इसमें बुसान में तैनात अमेरिकन सेना की सैन्य आपूर्ति की चीज़ें भी शामिल थी।। इस तरह से ये बाज़ार अस्तित्व में आया और तब से अब तक इसने एक विशालकाय रूप ले लिया है।।
और सबसे महत्वपूर्ण बात तो ये कि इतनी बड़ी मार्केट होने के बावजूद ये एकदम साफ सुथरी, मार्केट है।। कोई गंदगी, कोई कूड़ा करकट नहीं...यहाँ तक कि खाने की दुकानों के आस पास भी ना कोई गंदगी ना बदबू।।
आप खुद ही वीडियो में देख सकते हैं।।

14/07/2025

किबिथू: अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ ज़िले में एक छोटा सा गाँव है, जहां से चीन अधिकृत तिब्बत का बॉर्डर मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर है।। किबिथू में ही भारत के पहले CDS, स्व.श्री बिपिन रावत जी के सम्मान में एक द्वार भी बनाया गया है।।
पहले किबिथू को भारत का सबसे पूर्वोत्तम कस्बा होने का दर्जा प्राप्त था पर अब इससे भी आगे एक गाँव है में खूब बसावट है, गाँव है: "काहो" जिसे अब "भारत का पहला गाँव" या "पूर्वोत्तम गाँव" कहते हैं।। यहाँ से तिब्बत की सीमा बहुत ही पास है और यहाँ चीनी आर्मी का बहुत भारी डिप्लॉयमेंट है।।
इस वीडियो में काहो और किबिथू की एक झलक देखिए।।

09/07/2025

जब हम दक्षिण कोरिया में थे तो उस समय उसकी राजधानी सियोल के गुआंगमुन स्क्वायर पर "लालटेन फेस्टिवल" चल रहा था।। ऐसी सुंदर लालटेन मैंने ज़िंदगी में नहीं देखी थी😲
पहले पहल तो हमें लगा कि ये प्लास्टिक के बनें स्टेच्यू और कंदीलें हैं पर जब पास से देखा तो पाया कि ये कागज़ से बनी हुईं हैं।। और ऐसी फाइन, अलग अलग डिज़ाइन की,,, कि हम तो हैरान रह गए 😱
छोटी छोटी कंदीलें तो फिर भी चलो एक बार को आप यहाँ तहां देख सकते हैं लेकिन वहाँ पर इंसानी साइज़ की और इंसानों से भी बड़े बड़े लालटेन के स्टेच्यू और इमारतें सी थीं।।
दिन में बिल्कुल सादे से लगने वाले ये स्टेच्यू, रात में लाइट जलने के साथ एक अलग हे रूप ले लेते थे।।
आप इस वीडियो में खुद ही देखें कि क्या कमाल कमाल की लालटेन थीं।।

08/07/2025

आज आपको अपने उत्तरपूर्व भारत के अरुणाचल प्रदेश की दो खूबसूरत जगहें दिखाते हैं।।
पहली है बोमडीला मॉनेस्ट्री।।
पहाड़ों के बीच बनी ये सुंदर और शांत मॉनेस्ट्री आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगी ।। शांति में बैठे हुए, बादलों को देखते हुए एक दो घंटे कब बीत जाएंगे, आपको पता ही नहीं चलेगा।।
और दूसरा है थेमबांग गांव।।
अरुणाचल के इस अनछुए गाँव का बहुत गहरा और समृद्ध इतिहास रहा है,, साथ ही कुछ स्याह पन्ने भी इसके इतिहास का हिस्सा हैं।। जो आपको रोमांच के साथ विस्मय से भर देंगें।।
बेहद खूबसूरत और शांत गाँव, साफ़ सुथरे घर, शालीन और प्यारे लोग...एक ऐसी जगह जहाँ से आपका आने का मन नहीं करेगा।।
* इस गाँव को अगर और जानना है तो इसका पूरा वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल TRAVRIST पर मिल जाएगी।।
पर फिलहाल आप ये वीडियो देखिए।।

किसी भी जगह की खूबसूरती, मौसम पर बहुत निर्भर करती है।। कोई भी जगह, मौसम के हिसाब से अपना रंग बदलती है।।अब मेघालय को ही द...
07/07/2025

किसी भी जगह की खूबसूरती, मौसम पर बहुत निर्भर करती है।। कोई भी जगह, मौसम के हिसाब से अपना रंग बदलती है।।अब मेघालय को ही देख लीजिए...इतना सुंदर, इतना साफ़, नीला आकाश, उससे भी नीला पानी...।। लेकिन ये भी सच है कि इसकी ऐसी खूबसूरती पूरे साल नहीं होती।। ऐसे में लोग ग़लती क्या करते हैं कि एक ही मौसम में सब देखना चाहते हैं, फिर जब फोटो और वीडियो वाली खूबसूरती नहीं मिलती तो निराश होते हैं।। जबकि उन्हें ये समझना चाहिए कि फ़ोटो और वीडियो बेस्ट मौसम में, बेस्ट टाइम पर शूट की जाती है...टूरिस्ट को आकर्षित करने के लिए।। और टूरिस्ट, भला माणुस अपनी छुट्टियों और जेब के हिसाब से ही कहीं जाता है।। खैर, हम बात कर रहे थे मेघालय की तो सबसे पहले बात करते हैं सबसे प्रसिद्ध और साफ़ नदी उमंगोट की।।
* इसमें बोटिंग करने और इसका क्रिस्टल क्लीयर पानी देखने ही लोग जाते हैं ।। लेकिन इस नदी का पानी पूरे साल साफ नहीं होता।।
*मार्च अंत से अगस्त / सितंबर जब वहाँ, खूब बारिश होती है तो खूब मिट्टी मिलते मिलते पानी का रंग मटमैला हो जाता है।। ऐसे में इसका क्रिस्टल क्लीयर पानी देखने का सही समय है "अक्टूबर से फरवरी/मार्च" ।।
* लेकिन झरने देखने का सही समय वो नहीं है क्योंकि तब प्रवाह कम होने लगता है।।
तो मेघालय के झरने देखने के दो सही समय है अगर आपको दूर से झरनों को उनके बहने की चरमसीमा पर देखना है तो "अप्रैल से अगस्त" सही समय है।। जब बारिश और बादल के अलावा आपको वहाँ कुछ नहीं दिखता।।
और अगर पानी के थोड़े कम फ्लो के साथ एडजस्ट कर सकते हैं, लेकिन नीले रंग के साथ नहीं तो "सितंबर अक्टूबर" एकदम परफेक्ट टाइम है।।
दिसंबर जनवरी किसी लिहाज़ से सही नहीं है... ना झरनों में ज़्यादा पानी मिलेगा, ना हरियाली।। मिलेगी तो एकदम चटक चमचमाती धूप जो आंखे नहीं खोलने देती और बिना बादलों का साफ़ नीला आकाश ।।
इन महीनों में कोई जाएगा तो ऐसी सुंदर तस्वीरें खींचने वालों और यूट्यूबर्स को गरीयाएगा ही😝
लेकिन अब आपको पता है कि आपको कब क्या देखने जाना है तो अपने हिसाब से प्लान कर लीजिएगा👍
Happy Travelling 🧳

05/07/2025

यूं तो पेरिस वैसी काफी सुंदर है लेकिन शाम में वो और खूबसूरत हो जाता है।। और इस खूबसूरती में चार चाँद लगाता है, पेरिस का महाप्रसिद्ध एफिल टॉवर 🗼
रोज शाम को 8 बजे, पांच मिनट के लिए एफिल टॉवर रोशनी से टिमटिमा जाता है और ये नज़ारा पेरिस में लगभग हर जगह से देखा जा सकता है।। लेकिन इसको देखने के लिए सबसे अच्छी जगह होती है पेरिस की ऊंची ऊंची इमारतें, जिनकी छत पर चढ़कर ये नज़ारा देखा जा सकता है लेकिन आप ऐसे ही किसी बिल्डिंग की छत पर नहीं चढ़ सकते ।। तो इसके लिए भी कुछ ख़ास बिल्डिंग हैं जिनमें एक है मोंटपार्नेस टॉवर, जोकि पेरिस की सबसे ऊँची बिल्डिंग है और इसकी छत से आप ये बेहतरीन नज़ारा देख सकते हैं, ये ही क्या आप पूरे पेरिस को यहाँ से देख सकते हैं,, लेकिन इसकी छत पर जाने के लिए टिकट लगता है।। परंतु अगर आपने "पेरिस pass" खरीदा है तो यहाँ का टिकट आपके पास में ही इंक्लूडेड होता है।।
जब कभी पेरिस जाएँ तो ये मिस ना करें।

Address

Tezpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Travrist Madhur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Travrist Madhur:

Share

Category