24/07/2025
क्या आप जानते हैं कि भारत विश्व का सबसे बड़ा काजू उत्पादक देश है.. इतना ही नहीं भारत, दुनिया का सबसे बड़ा प्रोसेसर और काजू गिरी का निर्यातक भी है।
भारत में काजू की खेती ज्यादातर peninsular areas में की जाती है। यह मुख्य रूप से पश्चिमी तट पर केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में और पूर्वी तट पर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में उगाया जाता है।
हालांकि अब काजू की खेती छत्तीसगढ़, उत्तर पूर्वी राज्यों (असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड) और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी सीमित सीमा तक की जा रही है।
आपको बता दें कि काजू भारत में सबसे महत्वपूर्ण बागवानी फसलों में से एक है और देश से निर्यात की जाने वाली कृषि वस्तुओं में इसका अहम स्थान है।
काजू और कोको विकास निदेशालय के मुताबिक यह न केवल प्रति वर्ष लगभग 4000 करोड़ रुपये की मूल्यवान विदेशी मुद्रा उत्पन्न करता है, बल्कि प्रसंस्करण और कृषि क्षेत्र में 15 लाख लोगों, विशेषकर महिलाओं को स्थायी रोजगार के अवसर भी देता है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
न्यूज़ पोटली के इस वीडियो में जानिए काजू की बागवानी कैसे की जाती है, कैसा मौसम होना चाहिए? लागत और मुनाफ़ा भी समझिए -youtu.be/dRXIl75ue-A?si……