
19/07/2024
सितंबर में कठुआ आएंगे केंन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान
पार्टी के प्रदेश सीनियर उप प्रधान दिल्ली में मिले
जम्मू
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान सितंबर माह में प्रदेश के कठुआ जिले में आएंगे। यह बात उन्होंने जम्मू कश्मीर लोकजन शक्ति पार्टी के सीनियर उप प्रधान भानू प्रताप से मुलाकात के दौरान की है। भानू उन्हें मिलने के लिए दिल्ली में गए हुए है। यहां पर प्रदेश में पार्टी की अगली रणनीति पर चर्चा हुई। इसके अलावा प्रदेश के हालात पर भी लंबी बात हुई। उसके बाद उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में पार्टी को शक्ति प्रदान करने के लिए सितंबर माह में जम्मू कश्मीर के दौरे पर आएंगे। उन्होंने कठुआ जिले में कार्यक्रम के लिए हा कर दी है। उसके बाद कठुआ में तैयारियों का काम शुरू कर दिया गया है। इस दौरान उन्हें माता की मूॢत भी भेंट की गई।
जानकारी के अनुसार प्रदेश लोकजन शक्ति पार्टी के सीनियर उप प्रधान भानू प्रताप एक प्रतिनिमंडल को लेकर दिल्ली में उनके कार्यालय में गए थे। उनसे मुलाकात के दौरान पार्टी किस प्रकार से प्रदेश में काम कर रही है उस पर लंबी चर्चा हुई। इस दौरान आतंकवाद को लेकर भी बात हुई। जिसमें चिराग पासवान की तरफ से कहा गया कि मोदी सरकार आतंकवाद को पूरी तरह से कुचलने के काम में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को हर स्तर पर मुंहतोड जवाब दिया गया है। मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर प्रदेश में विकास को गति दी है। हर स्तर पर विकास का काम हो रहा है। उनका कहना था कि हमारी सरकार हर वर्ग के विकास के लिए बचनवद्व है। इस दौरान उन्होंने लोकजन शक्ति पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर भी बात की है। उनका कहना था कि वह पार्टी को नई हुंकार भरने के लिए सितंबर माह में कठुआ में आएंगे। ताकि पार्टी को नई ताकत दी जा सके। इस दौरान भानू प्रताप ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान को बताया कि प्रदेश में पार्टी की तरफ से हर स्तर पर काम किया जा रहा है। जिससे की प्रदेश की जनता को सरकार के साथ जोडा जा सके। उनका कहना था कि प्रदेश के लोग चाहते है कि वह एक बार प्रदेश में आए जिससे की पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ सके। उसके बाद ही पासवान ने पक्का किया है कि वह सितंबर माह में आएंगे।