Awaken TODAY News

  • Home
  • Awaken TODAY News

Awaken TODAY News OFFICIAL PAGE
खबरें जो आपके क्षेत्र से जुड़ी हो। हम आपतक पहुंचाएंगे ऐसी सभी खबरें। कृपया पेज को लाइक व फॉलो करें। न्यूज देखते रहें।

आदित्य रंजन बने धनबाद के नए उपायुक।
26/05/2025

आदित्य रंजन बने धनबाद के नए उपायुक।

13/05/2025

आज से धनबाद बैंक मोड़ फ्लाइओवर मरम्मती का काम शुरू कर दिया गया है। श्रमिक चौक से बैंक मोड़ की ओर जाने के क्रम में बैंक मोड़ फ्लाइओवर का बायां लेन अगले आदेश तक बंद रहेगा। हालांकि जिला प्रशासन ने ट्रैफिक पुलिस तैनात कर दी है ताकि आम जनता को असुविधा न हो।

13/05/2025

#मदर्स_डे पर कांग्रेस नेत्री झरिया की पूर्व विधायक #पूर्णिमा_नीरज_सिंह का वक्तव्य।

झारखंड को बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों से मुक्त कराने हेतु डीसी माधवी मिश्रा को सांसद ढुलू महतो ने ज्ञापन सौंपा। स...
05/05/2025

झारखंड को बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों से मुक्त कराने हेतु डीसी माधवी मिश्रा को सांसद ढुलू महतो ने ज्ञापन सौंपा। सांसद ने कहा कि हम राष्ट्र की सुरक्षा, संस्कृति और पहचान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो ने इस गंभीर विषय पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की नाकामी पर अब जनता नहीं रुकेगी, कार्रवाई ज़रूरी है।

पाकिस्तानी लड़की से शादी की बात छिपाई, CPRF ने जवान को नौकरी से निकालाफोन पर निकाह कर बुलाया था भारत केंद्रीय रिजर्व पुल...
04/05/2025

पाकिस्तानी लड़की से शादी की बात छिपाई, CPRF ने जवान को नौकरी से निकाला
फोन पर निकाह कर बुलाया था भारत

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने 41वीं बटालियन के जवान सीटी/जीडी मुनीर अहमद को सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन के चलते तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। अहमद पर एक पाकिस्तानी नागरिक से शादी करने और उसकी वीजा वैधता समाप्त होने के बाद भी उसे भारत में शरण देने का आरोप है। जिसकी जानकारी उन्होंने विभाग से छिपाई थी। मुनीर अहमद ने फोन पर वीडियो कॉल के जरिए निकाह किया था।

अन्याय हरगिज होने नहीं दूंगा - ढुलू महतो, सांसद धनबाद: भागाबांध बस्ती निवासी विकाश ठाकुर की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु...
04/05/2025

अन्याय हरगिज होने नहीं दूंगा - ढुलू महतो, सांसद

धनबाद: भागाबांध बस्ती निवासी विकाश ठाकुर की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद सांसद ढुलू महतो ने पहुंचकर ढाढस बंधाया। ढुलू महतो ने हाइवा मालिक से मृतक की पत्नी को ₹5 लाख का मुआवजा चेक दिलवाया। साथ ही ईगल दीप आउटसोर्सिंग कंपनी में नौकरी, बेटे को DAV स्कूल में निःशुल्क शिक्षा, ₹2.70 लाख की आपदा राहत राशि और इंश्योरेंस क्लेम की मंजूरी दिलाई। सांसद ने कहा कि भागा बांध की धरती पर अन्याय नहीं होने दूंगा। जब तक ट्रांसपोर्टर ने मुआवजा नहीं दिया, काम बंद करवाया। मेरा संघर्ष जनता के हक के लिए है, और रहेगा।

रामदेव शर्मा बने बस्ताकोला मंडल के महामंत्री उपाध्यक्ष से महामंत्री पद पर किया गया मनोनयन धनबाद (भगतडीह): बस्ताकोला मंडल...
03/05/2025

रामदेव शर्मा बने बस्ताकोला मंडल के महामंत्री
उपाध्यक्ष से महामंत्री पद पर किया गया मनोनयन

धनबाद (भगतडीह): बस्ताकोला मंडल में फेरबदल करते हुए रिक्त पदों पर मनोनयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष रामदेव शर्मा को महामंत्री मनोनयन किया गया है। तरुण राय ने कहा कि मुझे अध्यक्ष बनाए जाने के बाद महामंत्री का पद रिक्त था जिस पर मनोनयन किया गया है। उन्होंने कहा कि योग्य व्यक्तियों को संगठन में दायित्व व प्रमुख स्थान दिया जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष तरुण राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री रिंकू शर्मा, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बलराम हरि, उपाध्यक्ष चिंटू शर्मा, मंडल मंत्री रूपेश गुप्ता, ईश्वर प्रसाद, नंदकिशोर साव, पूर्व अध्यक्ष संतोष शर्मा, मंत्री अनित सिंह, बबलू सिंह, प्रतिमा गिरी ने बधाई दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि ऊर्जावान पदाधिकारी को दायित्व देने से संगठन और भी सशक्त होगा।

28/04/2025

पश्चिम बंगाल से बने फेक डॉक्यूमेंट के आधार पर गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों पर गुजरात पुलिस की शख्त कार्रवाई।

पहलगाम आतंकी हमले से धनबाद का वासेपुर कनेक्शन  ATS ने वासेपुर में की छापेमारी, 6 को लिया हिरासत मेंधनबाद: जम्मू कश्मीर क...
26/04/2025

पहलगाम आतंकी हमले से धनबाद का वासेपुर कनेक्शन
ATS ने वासेपुर में की छापेमारी, 6 को लिया हिरासत में

धनबाद: जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में एक नया कनेक्शन सामने आ रहा है। जिसमें झारखंड के धनबाद जिले के वासेपुर से जुड़ रहा है। ATS की अल सुबह वासेपुर पहुंची और टीम ने वासेपुर के नूरी मस्जिद, गफ्फार कॉलोनी के आसपास ताबड़तोड़ छापेमारी की। एंटी टेरेरिस्ट स्वाइड (ATS) ने अभी तक छह लोगों को हिरासत में लिया है जिसमें एक महिला होने की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल एटीएस सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। इधर, एटीएम की दबिश से पूरे जिले में सनसनी मची हुई है।

24/04/2025

#पाकिस्तान का #झंडा जलाकर पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने किया विरोध प्रदर्शन।

कांग्रेस संविधान के बहाने बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान करना छोड़ दें - राजेश पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ भीमराव ...
24/04/2025

कांग्रेस संविधान के बहाने बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान करना छोड़ दें - राजेश पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष

डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान का समापन
गोविंदपुर अग्रसेन भवन में हुआ संगोष्ठी

गोविंदपुर: भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने गोविंदपुर अग्रसेन धर्मशाला में सम्मान अभियान संगोष्ठी की। प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्य वक्ता राजेश पासवान ने कहा कि सही मायने में भाजपा ने बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के लिखे संविधान का पालन किया है। दलित आदिवासी समाज से राष्ट्रपति बनाने का काम किया। यह समाज के लिए गौरव का विषय है। लोकसभा और राज्यसभा में हमारे समाज के लोगों को अवसर दिया ताकि हमारे समाज की बातें सदन पर रखी जा सकें। भाजपा नेत्री तारा देवी ने कहा कि हमें संविधान का स्मरण करना चाहिए। संविधान ने जो भी दिया है वह बाबासाहेब की देन है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने किया। जबकि संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष परेश चंद्र दास ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री मिथुन रूहिदास ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर हमारे प्रेरणा स्रोत हैं और जीवन पर्यंत रहेंगे। हमारे समाज को उन्होंने दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज उनके लिखे संविधान से पूरा देश और देश तंत्र एवं व्यवस्था चल रही है। जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस संविधान का अपमान करती है और उनके नेता मंत्री इसी प्रथा को आगे बढ़ाने का काम करती है। मोर्चा के अध्यक्ष परेश अध्यक्ष परेश चंद्र दास ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस संविधान बचाने को ढोंग करती है और दूसरी ओर उनके मंत्री हफीजुल हसन शरीया कानून को भारतीय संविधान से ऊपर बताकर हमारा अपमान करती है जो हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुख्य रूप से मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पासवान, प्रदेश मंत्री फूल जोशी, प्रकाश दास, बृहस्पति पासवान, प्रकाश बाउरी, संतलाल प्रामाणिक, प्रदीप महतो, निताई रजवार, मनोज मिश्रा, धरणीधर मंडल, प्रदीप बाउरी, मिथुन रूहिदास, वंदना बाउरी, दिलीप दास, संजय महतो, मनोज रजक सुजीत चंद्रा, उपस्थित थे।

24/04/2025

#पश्चिम_बंगाल के #मुर्शिदाबाद पहुंचे भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी और अग्निमित्र पॉल। जनता का रो रो कर बुरा हाल।

Address


Telephone

+919852843727

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Awaken TODAY News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share