09/06/2026
"अरे भाई, हमारे यहाँ 19 साल के लड़के सुबह देर से उठने पर लात खाते हैं, और यहाँ ये भाईसाहब सीधा 5 बच्चों के 'पापा' बनकर लौट रहा हैं! गजबे खेल है बॉस!"
प्यार अंधा होता है, ये तो सुना था, लेकिन इतना बड़ा 'शॉर्ट सर्किट' कर देगा, जमुई के 19 वर्षीय महावीर ठाकुर ने करीब दो साल पहले अपने दोस्त को फोन लगाया था, लेकिन किस्मत का कनेक्शन सीधे पूर्णिया की रहने वाली बिंदु देवी उम्र लगभग 45 वर्ष से जुड़ गया
बात ऐसी बढ़ी कि दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला पहले से शादीशुदा थी और 5 बच्चों की मां है। महिला ने पहले एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी के लिए धर्म बदला था और उनका नाम सीमा परवीन हो गया था। अब महावीर के प्यार में उन्होंने दोबारा धर्म बदला और दोनों ने कोलकाता के मंदिर में जाकर चट मंगनी पट ब्याह रचा लिया।
मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन चूंकि दोनों बालिग हैं, इसलिए पुलिस ने भी उन्हें अपनी मर्जी से साथ जीने की हरी झंडी दे दी।
आशिकी अपनी जगह है, लेकिन 5 बच्चों को पीछे रोता छोड़ना समाज और परिवार किसी को हजम नहीं हो रहा है। आगे इस मामले में क्या कानूनी कार्रवाई होती है, इस पर सबकी नज़रें टिकी हैं!