The Daily Bihar

  • Home
  • The Daily Bihar

The Daily Bihar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Daily Bihar, Broadcasting & media production company, .

अभी-अभी इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा ...
25/07/2026

अभी-अभी इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जंतर मंतर पर आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी एवं छात्रों द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन के 36 वें दिन मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है

बिहार में अब जमीन के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए लोगों को रुपये अर्थात सरकारी शुल्क देना होगा।...
21/07/2026

बिहार में अब जमीन के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए लोगों को रुपये अर्थात सरकारी शुल्क देना होगा।

खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें... कमेंट में अपने विचार जरूर रखें...

http://www.thedailybihar.com/2026/07/Jamin-daakhil-kharij-new-rule-bihar.html

सहरसा के किराना दुकानदार के घर एक साथ गूंजी तीन सफलताओं की दस्तक, तीनों भाई-बहनों ने NEET-2026 किया क्वालिफाई.... पूरी ख...
18/07/2026

सहरसा के किराना दुकानदार के घर एक साथ गूंजी तीन सफलताओं की दस्तक, तीनों भाई-बहनों ने NEET-2026 किया क्वालिफाई.... पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें....

http://www.thedailybihar.com/2026/07/Saharsa-kiranadukaandaar-ka-teenon-betabeti-banega-doctor.html

मुखिया चुनाव में होगी देरी, बिहार कैबिनेट बैठक में हुआ बड़ा फैसला, अब नए से परिसीमन होगा.... पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे ...
16/07/2026

मुखिया चुनाव में होगी देरी, बिहार कैबिनेट बैठक में हुआ बड़ा फैसला, अब नए से परिसीमन होगा.... पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

http://www.thedailybihar.com/2026/07/Bihar-panchayat-parisimon-cabinet-meeting.html

बिहार में अगले पंचायत चुनाव की दिशा तय करने वाला बड़ा फैसला राज्य कैबिनेट ने ले लिया है। सरकार ने बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 (यथासंशोधित) की विभिन्न धाराओं के तहत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद क्षेत्रों के 2011 की जनगणना के आधार पर नए सिरे से गठन और परिसीमन को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही स्पष्ट हो गया है कि आगामी पंचायत चुनाव पुराने नहीं, बल्कि नए परिसीमन के आधार पर कराए जाएंगे। यह फैसला केवल प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि बिहार के ग्रामीण राजनीतिक भूगोल को बदलने वाला कदम माना जा रहा है.

#परिसीमन #पंचायतचुनाव

मधुबनी में जमीन घोटाला, सरकारी पोखर के तीन एकड़ जमीन को भू माफिया और अधिकारियों में मिलकर बेच दिया... खबर पढ़ने के लिए न...
12/07/2026

मधुबनी में जमीन घोटाला, सरकारी पोखर के तीन एकड़ जमीन को भू माफिया और अधिकारियों में मिलकर बेच दिया... खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...

http://www.thedailybihar.com/2026/07/Madhubani%20news.html

बिहार के मधुबनी जिले में सरकारी जमीन से जुड़े एक बड़े कथित भूमि घोटाले ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला मुख्यालय के तिलक चौक स्थित सरकारी पोखर (तालाब) की करीब तीन एकड़ जमीन को कथित रूप से रैयती भूमि दिखाकर उसकी खरीद-बिक्री, जमाबंदी और कब्जे का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के आधार पर इस मामले में 47 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि पूरे प्रकरण में संबंधित अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है।

पटना मेट्रो अपनी ट्रेनें छोड़ किराये के कोचों पर क्यों निर्भर? करोड़ों के खर्च ने खड़े किए कई बड़े सवाल... खबर को पढ़ने ...
12/07/2026

पटना मेट्रो अपनी ट्रेनें छोड़ किराये के कोचों पर क्यों निर्भर? करोड़ों के खर्च ने खड़े किए कई बड़े सवाल... खबर को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

http://www.thedailybihar.com/2026/07/Patna-metro-ka-ajeeb-sach.html

राजधानी पटना में मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत को आधुनिक बिहार की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। धीरे-धीरे मेट्रो का नेटवर्क भी आगे बढ़ रहा है और यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होने की उम्मीद है। लेकिन इस परियोजना से जुड़ा एक ऐसा तथ्य सामने आया है, जिसने वित्तीय प्रबंधन और सरकारी रणनीति को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, पटना मेट्रो जिन ट्रेनों का संचालन कर रही है, वे उसकी अपनी नहीं बल्कि पुणे मेट्रो से किराये पर ली गई हैं।

वैभव सूर्यवंशी को बाहर किए जाने पर भड़के हर्षा भोगले, बोले- तीन मैच में फैसला लेना समझ से परे... खबर पढ़ने के लिए नीचे द...
12/07/2026

वैभव सूर्यवंशी को बाहर किए जाने पर भड़के हर्षा भोगले, बोले- तीन मैच में फैसला लेना समझ से परे... खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें..

http://www.thedailybihar.com/2026/07/Vaibhav-suryavanshi-and-harsha-bhogley-statement.html

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को शुरुआती तीन मुकाबलों के बाद टीम से बाहर किए जाने पर मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि किसी युवा खिलाड़ी को इतनी जल्दी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौका देकर फिर शुरुआती असफलताओं के आधार पर बाहर कर देना सही रणनीति नहीं हो सकती।

“अब VIP ट्रेन के लिए नहीं रुकेगी आम जनता की ट्रेन”: रेलवे ला रहा नई टाइमिंग व्यवस्थाभारतीय रेलवे जल्द ऐसी नई व्यवस्था ला...
18/05/2026

“अब VIP ट्रेन के लिए नहीं रुकेगी आम जनता की ट्रेन”: रेलवे ला रहा नई टाइमिंग व्यवस्था
भारतीय रेलवे जल्द ऐसी नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है, जिससे वीआईपी ट्रेनों की वजह से आम यात्रियों की ट्रेनें घंटों लेट नहीं होंगी। अभी राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों को रास्ता देने के लिए मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को अक्सर लूप लाइन पर रोक दिया जाता है। इसका असर यह होता है कि आम यात्रियों की ट्रेनें अपने तय समय से काफी देर से गंतव्य तक पहुंचती हैं।
नई योजना के तहत रेलवे ट्रेनों की टाइमिंग और रनिंग स्लॉट को इस तरह व्यवस्थित करेगा कि अलग-अलग श्रेणी की ट्रेनें एक-दूसरे के रास्ते में बाधा न बनें। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक अब समान गति वाली ट्रेनों को एक समूह में तय अंतराल पर चलाया जाएगा। इससे किसी ट्रेन को बार-बार रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

फिलहाल Indian Railways के दिल्ली-हावड़ा रूट पर रोजाना 120 से ज्यादा ट्रेनें चलती हैं। इस मार्ग पर सुपरफास्ट ट्रेनें औसतन डेढ़ से तीन घंटे तक लेट हो जाती हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह देरी घटकर करीब 15 से 20 मिनट तक रह सकती है। रेलवे का लक्ष्य समय पालन दर को मौजूदा 82 प्रतिशत से बढ़ाकर 90 प्रतिशत से ऊपर ले जाना है।

नई प्रणाली में 130 से 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली ट्रेनों को पांच से दस मिनट के सेफ्टी गैप पर चलाया जाएगा, जबकि 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गति वाली ट्रेनों के लिए अलग स्लॉट तैयार होगा। इससे ट्रेनों की आवाजाही अधिक व्यवस्थित होगी और आम यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस बदलाव से दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा जैसे व्यस्त रूटों पर अतिरिक्त ट्रेन स्लॉट भी तैयार होंगे, जिससे भविष्य में और अधिक ट्रेनों का संचालन आसान हो सकेगा।

659 साल पुराना है दरभंगा का चंदेश्वर महादेव मंदिर, मान्यता- बाबा ने खुद करवाया था निर्माणबिहार के Darbhanga जिले के बिरौ...
15/05/2026

659 साल पुराना है दरभंगा का चंदेश्वर महादेव मंदिर, मान्यता- बाबा ने खुद करवाया था निर्माण
बिहार के Darbhanga जिले के बिरौल अनुमंडल स्थित गौरा बौराम के नदई गांव में मौजूद बाबा चंदेश्वर महादेव मंदिर आस्था और रहस्य का अनोखा संगम माना जाता है। करीब 659 वर्ष पुराने इस मंदिर की स्थापना 1365 ईस्वी में चंडी दत्त कुंवर द्वारा कराई गई थी।

करीब 5 बीघा में फैले इस परिसर में महादेव, माता पार्वती, गणेश जी, हनुमान जी और भैरव बाबा के मंदिर मौजूद हैं। साथ ही यहां एक प्राचीन कुआं और पोखर भी है। मान्यता है कि जिस स्थान पर आज मंदिर है, वहां कभी घना जंगल हुआ करता था।

मंदिर के परंपरागत पुजारी महेश झा के अनुसार, बाबा चंदेश्वर “अंकुरित महादेव” हैं। कथा के मुताबिक, भोलेनाथ ने स्वप्न में चंडी दत्त कुंवर और उनके भाई को दर्शन देकर जंगल में बेलपत्र के पेड़ के नीचे शिवलिंग होने की जानकारी दी थी। बताया जाता है कि वहां कामधेनु गाय खुद दूध अर्पित करती थी।

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, बाबा के खजाने से मिले धन से मंदिर का निर्माण कराया गया। कहा जाता है कि बाबा स्वयं चंडी दत्त कुंवर का रूप धारण कर मुजफ्फरपुर से राजमिस्त्री बुलाने गए थे। बाद में जब मिस्त्री गांव पहुंचे तो असली कुंवर जी ने हैरानी जताई कि वे कहीं नहीं गए थे। तभी से लोगों की आस्था और भी गहरी हो गई।

1934 के भूकंप में मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद आसपास के कई गांवों के लोगों ने मिलकर इसका पुनर्निर्माण कराया। आज भी यहां महाशिवरात्रि, नरक निवारण चतुर्दशी और बैसाखी पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मंदिर उनकी आस्था का केंद्र है और पीढ़ियों से यहां पूजा-अर्चना होती आ रही है।

#सनातन_संस्कृति #दरभंगा

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Daily Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share