13/08/2023
दिनांक 12.08.2023 को वीआईपी पार्टी की प्रखंड कमिटी की बैठक सकरा प्रखंड के बाजी बुजुर्ग पंचायत के मुखिया चौक पर प्रखण्ड अध्यक्ष मुकेश पासवान जी की अध्यक्षता में हुई। आगामी 22 अगस्त 2023 को माननीय श्री मुकेश सहनी जी पूर्व मंत्री बिहार सरकार निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा लेकर सकरा प्रखंड के बाजी बुजुर्ग पंचायत के हाई स्कूल मैदान में पहुंच रहे है। निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता सहनी जी ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया, उन्होंने कहा की सभी को अपने अपने क्षेत्र में टीम बना कर लोगो को संकल्प यात्रा के उदेश्यों की जानकारी लोगो को बताया जाए। वीआईपी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता सहनी जी ने जिला अध्यक्ष श्री महावीर सहनी के साथ सभा स्थल वाले मैदान का निरीक्षण किया और कहा की 22 तारीख को ज्यादा से ज्यादा लोगो की उपस्थिति बाजी बुजुर्ग हाई स्कूल के मैदान में हो, इसकी तैयारी में लग जाने का आह्ववान किया। बैठक में पार्टी के जिला प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता रामपूजन सहनी, मीनापुर प्रखंड अध्यक्ष राजदेव प्रसाद सहनी, सकरा प्रखड मत्स्यजीवी के मंत्री महोदय, विद्यानद सहनी, प्रखड युवा अध्यक्ष राजा बाबू सहनी, राज किशोर सहनी, जिला महासचिव सतेंद्र मुखिया, जिला महिला नेत्री उषा देवी, सुनील मुखिया, सतेंद्र सहनी, सहनी, सहित सकरा के तमाम VIP पार्टी के वरीय पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए।