National Watcher

  • Home
  • National Watcher

National Watcher It is online news website that cover news and information related to current issues .

जनता को झटका: हिमाचल प्रदेश सरकार ने बढ़ाया    बस का किराया ।।।।
08/05/2025

जनता को झटका: हिमाचल प्रदेश सरकार ने बढ़ाया बस का किराया ।।।।

नमन ...देश की पहली ऑन ड्यूटी  महिला अफसर किरण शेखावत सिर्फ 27 साल की उम्र में हुई वीरगति को प्राप्त .
08/05/2025

नमन ...
देश की पहली ऑन ड्यूटी महिला अफसर किरण शेखावत सिर्फ 27 साल की उम्र में हुई वीरगति को प्राप्त .

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उच्च स्तरीय बैठक में ऑप्रेशन सिंदूर की सफलता के लिए सुरक्षा बलों को दी बधाई  ...
07/05/2025

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उच्च स्तरीय बैठक में ऑप्रेशन सिंदूर की सफलता के लिए सुरक्षा बलों को दी बधाई

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारतीय सेना द्वारा ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के बाद आज एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने देश की सेनाओं पर गर्व है।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, खाद्यान्न आपूर्ति, संचार व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, आपदा प्रबन्धन, स्वास्थ्य सेवाएं सहित विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की तथा विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न प्रबन्धों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चन्द शर्मा, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा और विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

शिमला शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए आमजन से सुझाव आमंत्रितईमेल और लिखित में 10 मई तक भेज सकते है सुझाव:
03/05/2025

शिमला शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए आमजन से सुझाव आमंत्रित

ईमेल और लिखित में 10 मई तक भेज सकते है सुझाव:

03/05/2025

(हि.प्र) बड़ी खबर..शिमला संजौली मस्जिद पर बड़ा फैसला: कोर्ट ने माना पूरी मस्जिद अवैध .. मामले की सुनवाई करते हुए MC कोर्ट ने संजौली मस्जिद को पूरी तरह तोड़ने के दिए आदेश ।

16/04/2025

कांग्रेस को जमीन और फंड लूटने का नहीं अधिकार : त्रिलोक जमवाल

31 मार्च 2025 को दो साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारी होंगे नियमित, अधिसूचना जारी...
08/04/2025

31 मार्च 2025 को दो साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारी होंगे नियमित, अधिसूचना जारी...

08/04/2025

बसंतपुर में बीती रात बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त ..बाल बाल बचे सवार ..

18/03/2025

दुःखद: भाखड़ा बांध में मिला शिमला से लापता चीफ इंजीनियर विमल नेगी का शव

14/03/2025

बिलासपुर: होली उत्सव के दौरान पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर चली गोलियां.. उनका पीएसओ भी घायल

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कांग्रेस कांप उठती है, झूठ बोल जनता को गुमराह करती है : नंदाविभिन्न योजनाओं के अंतर्ग...
08/03/2025

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कांग्रेस कांप उठती है, झूठ बोल जनता को गुमराह करती है : नंदा

विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हिमाचल को केंद्र से 11000 करोड़ की आर्थिक मदद मिलती है पर उस पैसे से प्रदेश सरकार सैलरी पेंशन देती है

वर्तमान कांग्रेस सरकार की रावण के 10 सर, जितने मर्जी काट लो वापस आ जाते हैं

शिमला, भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल दौरे से घबराए कांग्रेस के नेता एवं मंत्री। झूठे आरोप लगा कर जनता को गुमराह कर रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता, दम है तो कांग्रेस को सच बोलना चाहिए। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कांग्रेस कांप उठती है, झूठ बोल जनता को गुमराह करती है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक लाख करोड़ के कर्ज के आंकड़े पर कांग्रेस के नेताओं ने पहुंचने का काम किया, यह कर्ज खर्च का हुआ यह अभी तक पता नहीं और इतना कर्ज का पैसा वर्तमान कांग्रेस में लिया है उसकी वजह से हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। कर्ज का पैसे खर्च कहां हुआ उसकी पूरी जानकारी जनता के बीच कांग्रेस पार्टी को लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्ज लिया और एक ढेले का विकास कार्य हिमाचल प्रदेश में नहीं किया और फिर भी केंद्र सरकार को कोसने का काम यह कांग्रेस सरकार कर रही है। यहां तक कि प्रदेश में चले चलाए काम बंद हो गए है, हिमाचल में 11000 करोड़ रु केंद्र सरकार ने विकास के लिए भेजे पर इस सरकार से उस पैसे से 1000 करोड़ रु प्रति महीना सैलरी देने का काम किया।

नंदा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हर प्रकार का माफिया सक्रिय है और हिमाचल के मंत्री अनिरुद्ध एवं अर्की के नेता अवस्थी हिमाचल प्रदेश में चल रहे माफिया के संरक्षक है। हिमाचल में शराब माफिया, नशा माफिया, कबाड़ माफिया, भू माफिया, खनन माफिया, वन माफिया, जल माफिया और हर प्रकार का माफिया सक्रिय है।

उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश के बेटे हैं और उन्होंने हिमाचल प्रदेश की आवाज को केंद्र सरकार के समक्ष हमेशा उठाया है, जब-जब हिमाचल प्रदेश को आर्थिक मदद या आधुनिक सुविधाओं की जरूरत पड़ी है तब तब जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्र से मदद राशि लाने में अग्रिम भूमि का निभाई है। शायद कांग्रेस के नेता भूल गए हैं कि आपदा के समय अगर केंद्र से 3000 करोड़ की राशि अगर कोई लाया तो वह जगत प्रकाश नड्डा, अनुराग ठाकुर एवं जयराम ठाकुर है। अगर सच में कांग्रेस के नेता अंधे हो गए हैं तो उसे बात का तो हम कुछ नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ना सैलरी का ना पेंशन का भुगतान समय पर हो रहा है, प्रदेश के कोने-कोने में कर्मचारी, आम जन मानस, सरकार के खिलाफ सड़कों पर है। एक के बाद एक सरकार को अल्टीमेटम मिल रहे हैं, पर सरकार कुछ नहीं कर रही है। विफल और प्रदेश विनाशक तो कांग्रेस की सरकार है पर दोषारोपण भाजपा पर क्यों ?

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, सर्व शिक्षा अभियान, स्टार, नगर इकाइयों के सशक्तिकरण योजना, नाबार्ड के प्रतिवर्ष 11000 करोड रुपए मिलते हैं जिससे यह सरकार अपने खर्चों की पूर्ति करती है। अगर यह पैसा हिमाचल प्रदेश में आना बंद हो जाएगा तो हिमाचल प्रदेश में सरकारी तंत्र भी बंद हो जाएगा।

कांग्रेस की एक मंत्री की तो भाषा भी नियंत्रण में नहीं रही है, कभी वह देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और कभी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ तीखे शब्दों का प्रयोग करते हैं, जिस प्रकार की भाषा मंत्री जी की है वह समाज के लोगों को ठीक नहीं लगती इसके लिए तो लगातार उनको जनता के बीच जाकर सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस के नेताओं को केवल मात्र झूठ बोलना आता है और उसमें तो इन्होंने एचडी की डिग्री प्राप्त कर रखी है झूठ बोलने का प्रशिक्षण केंद्र अगर किसी पार्टी के पास है तो वह कांग्रेस पार्टी है।

नंदा ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के रावण के 10 सर है, जितने मर्जी काट लो इनके कुप्रबंधन के सर बार-बार उत्पन्न होते रहते हैं।

25/01/2025

बिक्री:5 बीघा,सेब का बगीचा 300 पेड़
ओडी-कोटगढ़(मधौनी) ,रोड
संपर्क करें :8091309002

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National Watcher posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to National Watcher:

Shortcuts

  • Address
  • Telephone
  • Alerts
  • Contact The Business
  • Claim ownership or report listing
  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share