24/04/2025
लखनऊ।
ब्राह्मण परिवार लखनऊ/भारत ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बुधवार को आक्रोश जताया और जीपीओ पर उनके खिलाफ नारेबाजी की व अपना कड़ा विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यवाही की मांग की। आक्रोशित समाज के लोगों का कहना था कि अनुराग कश्यप द्वारा जो टिप्पणी की गई है, उससे ब्राह्मण समाज आहत है। प्रदर्शन उपरांत संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर डी. सी.पी (पुलिस) आशीष श्रीवास्तव को एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी।
ब्राह्मण परिवार ने इसके साथ ही 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर भी अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया व मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति हेतु श्रद्धाजंलि अर्पित किया। मौके पर नगर प्रमुख एडवोकेट अभिषेक अग्निहोत्री ने कहा कि आतंकवादियों ने जिस प्रकार धर्म जानकर हिंदुओं की टारगेट किलिंग की है वह एकमात्र भी भय का माहौल स्थापित करना चाहते हैं इनका समूल नाश देश के अंदर के ही साथ सीमा पार प्रहार किया जाना आवश्यक है।
आतंकवाद का धर्म नही होता लेकिन प्रत्येक आतंकवादी का धर्म हर बार एक ही होता है यह चिंतनीय विषय है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भानु पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष एड. एस.एन. मिश्रा, जिलाध्यक्ष विनय त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष एड. अभिषेक अग्निहोत्री, हनुमान प्रसाद त्रिपाठी, राकेश मोहन मिश्रा, अनय पाठक, राकेश पांडेय,नीरज द्विवेदी, शिरीष द्विवेदी, आशीष मिश्रा,अतुल मिश्रा, अमन द्विवेदी, निखिल मिश्रा, जयब्रत त्रिपाठी, कुलदीप तिवारी, गोपाल बाजपेई, सुभाष मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।