Aligarh News

Aligarh News News Update

16/12/2025
स्मार्ट सिटी के दावों की पोल खोलते गंदगी से लबालब भरे शौचालय:::::
16/12/2025

स्मार्ट सिटी के दावों की पोल खोलते गंदगी से लबालब भरे शौचालय:::::

16/12/2025

#खाकी_पर_भारी_काफिर

देवरिया जा रहे इमरान और वसीम ने ड्यूटी पर तैनात दरोगा राघवेंद्र के साथ की मारपीट किया लहूलुहान,पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ा,दरोगा जी को इलाज के लिए भेजा जिला अस्पताल,खेरश्वर चौराहे की घटना।

02/12/2025

जयगंज में युवक के पैर में गोली मारी, हड़कंप

30/11/2025

थाना बन्नादेवी- आज दिनांक 29.11.25 को समय करीब 1.15 बजे क्लासिक इन होटल जीटी रोड के पीछे एक मकान में एक महिला आरक्षी जो थाना रोरावर में नियुक्त थी, उक्त मकान में किराये पर रहती थी, जहां पर उसने फाँसी लगा ली है, इस सूचना पर स्थानीय पुलिस व अधिकारी द्वारा मौका मुआयना किया गया, फील्ड यूनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलित किये गये, मृतका के परिजनों को सूचित किया गया , सभी पहलुओं पर जाँच प्रचलित की गई, शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया, आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गई । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय की बाइट ।

किराए के कमरे में फंदे से झूलती मिली महिला कास्टेबल.....
30/11/2025

किराए के कमरे में फंदे से झूलती मिली महिला कास्टेबल.....

जीटी रोड पर नशेड़ी बच्चों का खतरनाक आतंक
27/11/2025

जीटी रोड पर नशेड़ी बच्चों का खतरनाक आतंक

जीटी रोड पर नशेड़ियों का खतरनाक आतंक, खच्चर को दौड़ाया।

27/11/2025

अलीगढ़ की राजनीति में नया अध्याय! इंजीनियर राजीव शर्मा बने महानगर जिला अध्यक्ष
अलीगढ़। (राहुल गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व ने अलीगढ़ की संगठन इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए इंजीनियर राजीव शर्मा को अलीगढ़ महानगर का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए इस भरोसे से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।
जिला अध्यक्ष बनने के बाद गुरुवार को इंजीनियर राजीव शर्मा का अलीगढ़ में भव्य रोड शो आयोजित किया गया। रोड शो के दौरान बाजार सराय हकीम में उनका स्वागत देखते ही बनता था।
अनुज वार्ष्णेय 'अन्नू बीड़ी' के नेतृत्व में, जो कि ब्रज क्षेत्र लघु उद्योग प्रकोष्ठ के सह संयोजक हैं, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष के प्रति अपना स्नेह और उत्साह व्यक्त करते हुए मिठाइयों का वितरण किया।
इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।
इस ऐतिहासिक स्वागत समारोह में उपस्थित रहने वालों में विशाल आनंद, दीपक गुप्ता, अक्षय गुप्ता, विकास आनंद छोटू, संजू तापस, राजू अग्रवाल सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इंजीनियर राजीव शर्मा की नियुक्ति से अलीगढ़ महानगर में भाजपा संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

*नई प्रतिभाओं को मिलेगी उड़ान, संघ शताब्दी में गीतों की होगी फुहार**विश्व संवाद केंद्र बृज प्रांत के फिल्म आयाम की ओर से...
27/11/2025

*नई प्रतिभाओं को मिलेगी उड़ान, संघ शताब्दी में गीतों की होगी फुहार*

*विश्व संवाद केंद्र बृज प्रांत के फिल्म आयाम की ओर से स्वरों का स्पंदन कार्यक्रम किया गया है आयोजित*

*23 दिसंबर को खेरेश्वरधाम के निकट रेडियंट स्टार स्कूल में आयोजित होगी प्रतियोगिता*

अलीगढ़ : संघ शताब्दी वर्ष में स्वरों को एक नई उड़ान मिलेगी। विश्व संवाद केंद्र बृज प्रांत के फिल्म आयाम की ओर से "स्वरों का स्पंदन" कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें संघ के गीतों की प्रतियोगिता होगी। बृज प्रांत में पहली बार हो रहे इस आयोजन को लेकर सभी में उत्सुकता है।
गुरुवार को आगरा रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम जी ने कहा कि गीत मन को झंकृत करने वाले होते हैं। वंदे मातरम गीत ने संपूर्ण भारतवासी को एकजुट करने का कार्य किया जिसने भारत की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। इसलिए यह प्रतियोगिता एक नया आयाम तय करेगी। प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में तीन वर्गों को शामिल किया गया है। इसमें 6 से 14 वर्ष, 14 से 21 और 21 से 40 वर्ष तक के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। प्रतिभागी गीत गंगा, राष्ट्र वंदना, मातृ वंदना, गीत सुधा, संघ गीत का ही चयन कर सकेंगे। फिल्मी व अन्य गीत मान्य नहीं होंगे। विभाग कार्यवाह योगेश आर्य ने व्यवस्थाओं से संबंधित जिम्मेदारी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गीत प्राण तत्व होते हैं, जो व्यक्तित्व का निखार करते हैं। प्रतियोगिता के संयोजक मनोज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता 23 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से खेरेश्वरधाम के निकट रेडियंट स्टार स्कूल में होगी। इसमें बृज प्रांत के 29 जिलों से प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी को संघ के गीतों से जोड़ना है, जिससे प्रत्येक भारतवासियों की जुवां पर संघ के गीत हों। सह संयोजक राज नारायण सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता से पूरे देश में एक नया संदेश जायेगा। सह संयोजक डाक्टर अंशु सक्सेना ने बताया कि स्कूलों में भी संपर्क किया जा रहा है, जिससे गीतों के माध्यम से बच्चों के अंदर देशभक्ति की भावना पैदा की जा सके। सह संयोजक सुधीर बी पॉजिटिव ने कहा कि संघ के गीतों की यह पहली प्रतियोगिता है, जो लोगों को नई प्रेरणा देगी।

*अलीगढ़ में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा को बनाये जाने पर रोड शो में हुआ भव्य स्वागत सम्मान*अलीगढ़। (राहुल गुप्ता) भ...
27/11/2025

*अलीगढ़ में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा को बनाये जाने पर रोड शो में हुआ भव्य स्वागत सम्मान*

अलीगढ़। (राहुल गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय एंव प्रदेश नेतृत्व द्वारा अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष के पद पर राजीव शर्मा को पुनः नियुक्त किए जाने पर आज शहर में उनका रोड शो के दौरान जोरदार पुष्प वर्षा कर एंव आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। यह भव्य रोड शो महानगर कार्यालय होता हुआ पुनः नौरंगाबाद स्थित एसजेडी भाजपा कैंप कार्यालय पर समापन हुआ। जिसमें सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जगह-जगह पुष्प वर्षा, आतिशबाजी और नारों से महौल उत्साहपूर्ण रहा। रोड शो का प्रारंभ भाजपा कैंप कार्यलय एसजेडी से हुआ, जहां से भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने खुली जीप में सवार होकर यात्रा शुरू की। रोड शो नौरंगाबाद नवदुर्गा मन्दिर से होता हुआ रामलीला मैदान अचलताल अचलेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना कर, दूबे पड़ाब पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की मुर्ति पर माल्यार्पण कर मामूभांजे में व्यापारी नेताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। फिर भाजपा महानगर कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया। बारहद्वारी से सराय हकीम होते हुए रसलगंज से अग्रसेन चौक, अक्रुर पार्क, सेन्टर पॉइंट पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रामघाट रोड हुये, एसएमबी इंटर कालेज से सुरेन्द्र नगर गुरूद्वारा बेगमबाग होते हुए पुनः एसजेडी भाजपा कैंप कार्यालय समापन हुआ। हर चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के सदस्यों ने आतिशबाजी की, जबकि 'राजीव शर्मा जिंदाबाद' और 'भाजपा जिंदाबाद' के नारे गूंजते रहे। रोड शो के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भाजपा महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "यह नियुक्ति केवल मेरा सम्मान नहीं, बल्कि अलीगढ़ के हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है।

Address


202001

Telephone

+919759408723

Website

http://www.dmgnews.com/

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aligarh News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share