Live Expose

Live Expose Welcome to the 'Live Expose' page. The Latest News, Politics, Interviews, Public Opinions.
(2)

For Business Enquiry: [email protected] | 91+9304044056 Welcome to the 'LIVE EXPOSE' YouTube channel.The Latest News, Indian Politics, Interviews, Public Opinion, Viral Video, Entertainment Video, Educational News and many more.

मोतिहारी में साहेब गुप्ता को मिला सम्मान, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित; समीर वानखेड़े भी रहे मौजूदमोतिहारी। महात...
06/09/2026

मोतिहारी में साहेब गुप्ता को मिला सम्मान, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित; समीर वानखेड़े भी रहे मौजूद

मोतिहारी। महात्मा गांधी प्रेक्षागृह, मोतिहारी में रविवार को “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए साहेब गुप्ता को सम्मानित किया गया। मोतिहारी के सांसद राधामोहन सिंह ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।

कार्यक्रम में पूर्व जोनल डायरेक्टर, NCB एवं IRS अधिकारी समीर वानखेड़े भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” के संदेश के साथ युवाओं को जागरूक करना, सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, युवा संवाद और राष्ट्र निर्माण संकल्प जैसे विभिन्न आयोजन भी किए गए। मंच से एकता, संस्कृति और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण का संदेश दिया गया।

साहेब गुप्ता के सम्मान को पत्रकारिता जगत में उनके कार्यों और योगदान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथियों और लोगों ने उन्हें सम्मान मिलने पर बधाई दी।

मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में नवजात बच्चे की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। औरंगाबाद के दंपती नवजात को खरीद...
05/09/2026

मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में नवजात बच्चे की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। औरंगाबाद के दंपती नवजात को खरीदने के लिए मोतिहारी पहुंचे थे। इस दंपती की पटना के दो लोगों से डील हुई थी। उसने कहा था, ‘बच्चा चाहिए तो 1.80 लाख रुपए लेकर आओ।' फिर वो पैसे लेकर मोतिहारी पहुंचे।

हालांकि, पुलिस ने बच्चे की डील होते ही सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। इसमें पटना के दो, औरंगाबाद के दंपती समेत स्थानीय 4 लोग शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1 लाख 10 हजार रुपए बरामद किए गए।

पुलिस ने बच्चे को ले जाने के लिए पहुंची एक एंबुलेंस को भी जब्त किया है। पुलिस और चाइल्ड केयर टीम ने नवजात को बरामद कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि पूछताछ में महिला ने बताया कि पटना के नैनतारा अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे। इस दौरान डॉक्टर ने जांच-पतड़ाल के बाद बताया कि तुम मां नहीं बन सकती हो। तुम्हारे यूट्रस में कुछ खराबी है।

इसके बाद अस्पताल के बाहर पहुंचे। यहीं अमित नामक एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। अमित ने कहा, बच्चा उपलब्ध करा देंगे, लेकिन इसके लिए पैसे देने होंगे। इसके बाद दंपती बच्चे को लेने के लिए तैयार हो गए।

अमित ने उनलोगों की बात फोन पर चंदन से करवाई। उसने कहा, 1 लाख 80 हजार रुपए दीजिए, 2.5 महीने में मैं आपलोगों को बच्चा उपलब्ध करवा दूंगा।

2 सितंबर को अमित ने दंपती से फोन पर बात की और कहा- बच्चे की व्यवस्था हो गई है। 1 लाख 80 हजार रुपए लेकर मोतिहारी के पकड़ीदयाल आ जाइए।

महिला ने पुलिस को आगे बताया कि हम पैसे लेकर चाइल्ड केयर अस्पताल पहुंचे, यहां मुझे नवजात सौंप दिया गया। नवजात के बदले 1 लाख 20 हजार रुपए ही दिए। इसके बाद नवजात को लेकर अस्पताल से जाने लगे।

इस दौरान डॉक्टर से कहा- बच्चे को फीवर है, इसलिए सदर अस्पताल लेकर जा रहे हैं। एंबुलेंस में बैठकर जैसे ही कुछ दूर आगे बढ़े तो रास्ते में पुलिस ने पकड़ लिया।

पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना को वरीय अधिकारियों को बताया, फिर घेराबंदी की। पकड़ीदयाल के विशाल चाइल्ड केयर अस्पताल से नवजात शिशु को एंबुलेंस और ऑल्टो कार से चोरमा कोठी बाजार की ओर ले जाया जा रहा है। इसके बाद चोरमा कोठी बाजार के पास घेराबंदी की और सभी आरोपियों को नवजात के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि एक एंबुलेंस और उसके पीछे चल रही ऑल्टो कार को रोका और जांच की। इस दौरान एंबुलेंस में एक महिला नवजात बच्चे को हाथ में लिए थी। उसके साथ कई लोग भी थे। ऑल्टो कार में भी कई लोग सवार थे।

आठ लोगों को हिरासत लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया, ‘नवजात बच्चे को खरीदकर ले जा रही थी।’ पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने नवजात की खरीद-बिक्री में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस ने इस मामले में गौतम कुमार, चंदन राम, छोटू कुमार, कुणाल कुमार, गुड्डू कुमार समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

मोतिहारी पुलिस की ओर से 11 दिनों के अंदर नवजात शिशु की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले का यह दूसरा खुलासा है। पुलिस ने इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मोतिहारी में पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। पीड़ित विजय साह ने पुलिस को शिकायत देक...
05/09/2026

मोतिहारी में पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। पीड़ित विजय साह ने पुलिस को शिकायत देकर सात लोगों पर जानलेवा हमला, लूटपाट, मारपीट और बाइक छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव की है।

पीड़ित विजय साह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां धुनिया देवी के साथ गांव के दशरथ साह की दुकान पर भुजा खरीदने गए थे। तभी जयमंगल साह, शिव साह, रामबाबू साह, श्यामबाबू साह, धर्मवीर साह, विवेक कुमार और सन्नी कुमार लाठी, लोहे की रॉड और फरसा लेकर वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने पहले से प्लानिंग कर उनकी मां को घेर लिया।

सभी ने उनकी मां को डायन बताते हुए गाली दी और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान शिव साह ने लोहे की रॉड से धुनिया देवी के सिर पर वार किया। इसे रोकने की कोशिश में उनका हाथ टूट गया।

विजय साह ने बताया कि जब वह अपनी मां को बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी घेरकर पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि धर्मवीर साह ने फरसा से उनके सिर पर वार किया, जिससे सिर में चोट लगी। विवेक कुमार ने चाकू से हमला कर उनकी भौंह और पीठ पर कई वार किए।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी मां के कपड़े फाड़ दिए और उन्हें पूरे गांव में घुमाने की धमकी भी दी।

शिकायत में यह भी आरोप है कि सन्नी कुमार ने धुनिया देवी के गले से करीब 10 ग्राम सोने की चेन छीन ली। वहीं, धर्मवीर साह ने उनकी जेब से 18 हजार रुपये निकाल लिए। साथ ही उनकी अपाचे मोटरसाइकिल (BR05AH-5988) भी जबरन छीनकर ले गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मां-बेटे को घायल हालत में सदर अस्पताल मोतिहारी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने अस्पताल से ही पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

मोतिहारी पुलिस केंद्र परिसर में शनिवार को 'सुधा पार्लर' का उद्घाटन किया गया। इसका मकसद पुलिसकर्मियों की रोजमर्रा की जरूर...
05/09/2026

मोतिहारी पुलिस केंद्र परिसर में शनिवार को 'सुधा पार्लर' का उद्घाटन किया गया। इसका मकसद पुलिसकर्मियों की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना है।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात और सुधा डेयरी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने मिलकर फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अब पुलिस केंद्र में तैनात जवानों को दूध और डेयरी उत्पाद खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें परिसर में ही ताजे और अच्छे उत्पाद आसानी से मिल जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को सुविधाएं देना और उनके काम की जगह पर जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराना पुलिस वेलफेयर के जरूरी कामों में से एक है। यह पहल इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

उन्होंने यह भी बताया कि सुधा पार्लर में पुलिस अधिकारी, जवान और उनके परिवार दूध, दही, पनीर, मक्खन, लस्सी, घी, पेड़ा समेत सुधा के दूसरे डेयरी उत्पाद और मिठाइयां खरीद सकेंगे। इससे उनका समय बचेगा और उन्हें अच्छी क्वालिटी के उत्पाद भी मिलेंगे।

सुधा डेयरी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि उनकी संस्था कोशिश कर रही है कि लोगों तक शुद्ध और अच्छी क्वालिटी के डेयरी उत्पाद आसानी से पहुंचाए जाएं।

पुलिस केंद्र में पार्लर खुलने से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को सीधा फायदा होगा। उन्होंने भरोसा दिया कि पार्लर में सभी उत्पाद नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगे और उनकी क्वालिटी का खास ध्यान रखा जाएगा।

उद्घाटन समारोह में मोतिहारी पुलिस के कई बड़े अधिकारी, सार्जेंट मेजर, पुलिस एसोसिएशन के प्रतिनिधि, सुधा डेयरी के अधिकारी और कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे।

सभी ने इस पहल की तारीफ की और इसे पुलिस कल्याण की दिशा में एक अच्छा और सही कदम बताया।

अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी पुलिसकर्मियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए ऐसे ही लोगों और पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी पहल जारी रहेंगी।

पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन ने 26 अंचलों के अंचलाधिकारियों (सीओ) और राजस्व पदाधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है।...
05/09/2026

पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन ने 26 अंचलों के अंचलाधिकारियों (सीओ) और राजस्व पदाधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है।

यह कार्रवाई सरकारी कामों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ की गई है। CWC और MGC से जुड़े कामों की समीक्षा में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने के बाद यह फैसला लिया गया।

पूर्वी चंपारण जिले में कुल 27 प्रखंड हैं। इनमें बंजरिया अंचल को छोड़कर बाकी सभी 26 अंचलों के सीओ और राजस्व पदाधिकारी इस कार्रवाई की जद में आए हैं।

समीक्षा बैठक में पाया गया कि कई अधिकारियों ने CWC और MGC से जुड़े कामों में तेजी नहीं दिखाई। कई मामलों में काम की प्रगति संतोषजनक नहीं थी और लापरवाही सामने आई।

जिला प्रशासन ने इसे प्रशासनिक चूक मानते हुए संबंधित अधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक रोकने का आदेश जारी किया है।

प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि सरकारी योजनाओं, राजस्व कामों और अन्य जरूरी जिम्मेदारियों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों को अपने रुके हुए कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें तय लक्ष्य समय पर पूरा करने और कामों की नियमित निगरानी करने को कहा गया है।

माना जा रहा है कि अधिकारियों के काम में सुधार होने और समीक्षा में संतोषजनक प्रगति मिलने के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकारी कामों में जवाबदेही तय करने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।

प्रशासन का मकसद राजस्व और अन्य विभागीय कामों में पारदर्शिता, समय पर काम और जवाबदेही तय करना है।

इससे आम जनता को सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा। इस फैसले के बाद जिले के अन्य अधिकारियों में भी प्रशासनिक निर्देशों के प्रति गंभीरता बढ़ने की उम्मीद है।

शिक्षक दिवस के मौके पर एक ओर देशभर में शिक्षक सम्मानित किए जा रहे थे, वहीं दूसरी ओर बिहार के सरकारी शिक्षक अपनी मांगों क...
05/09/2026

शिक्षक दिवस के मौके पर एक ओर देशभर में शिक्षक सम्मानित किए जा रहे थे, वहीं दूसरी ओर बिहार के सरकारी शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करते नजर आए।

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन (BSTA) के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने पैदल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

शिक्षक नेता प्रियरंजन के नेतृत्व में शिक्षक बैनर और तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे। पैदल मार्च के दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। शिक्षक दिवस के दिन हुए इस प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि उन्हें अब तक सातवें वेतन आयोग के अनुरूप वेतन का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। शिक्षकों ने सरकार से सातवें वेतनमान का लाभ देने की मांग की। उनका आरोप था कि लंबे समय से मांग उठाने के बावजूद इस दिशा में ठोस पहल नहीं की गई है।

शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने की मांग भी जोरदार तरीके से उठाई। उनका कहना था कि पुरानी पेंशन समेत सेवा से जुड़ी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं।

सरकार की ओर से आश्वासन तो दिया जाता है, लेकिन मांगों के समाधान को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा। शिक्षक नेता प्रियरंजन ने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन उनकी जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो सरकार शिक्षकों के सम्मान की बात करती है, उसे पहले उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने चेतावनी दी कि सातवें वेतनमान का लाभ, OPS लागू करने और सेवा से जुड़ी अन्य लंबित मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। शिक्षकों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

शिक्षक दिवस पर हुए प्रदर्शन के कारण शहर में कुछ देर तक हलचल की स्थिति बनी रही। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ। शिक्षकों ने सरकार को संकेत दिया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में राज्यव्यापी आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड क्षेत्र के राजेपुर ओपी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिपरा असली बिंदा साह स्कूल में बच...
03/09/2026

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड क्षेत्र के राजेपुर ओपी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिपरा असली बिंदा साह स्कूल में बच्चों के मिड डे मील के दौरान मिली छिपकली के मामले की जांच तेज हो गई है। इस मामले में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, पीएम पोषण योजना एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस पूरे मामले की जांच करें। इस बाबत जांच प्रतिवेदन रिपोर्ट तैयार कर देने के लिए कहा गया है।

गौरतलब है कि कल सोमवार को जिले के साहेबगंज प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में सूचना मिली थी कि एक विद्यालय के भोजन में छिपकली गिरने की घटना सामने आई है। मौके पर जाकर जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके बाद अधोहस्ताक्षरी एवं जिला साधन सेवी भूपेंद्र कुमार के साथ उक्त विद्यालय जाने हेतु मुख्यालय से रवाना हुए और शाम 5 बजकर 15 मिनट पर टीम अस्पताल पहुंची।

जानकारी लेने पर पता चला है कि विद्यालय में कुल नामांकित बच्चों की संख्या 97 है। घटना वाले दिन 71 बच्चे विद्यालय में उपस्थित थे। इस दौरान उक्त विद्यालय में तीन रसोइया मालती देवी, लक्ष्मी देवी एवं सीता देवी कार्यरत हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक का नाम राम ईश्वर कुमार है और चखना पंजी पर रसोइया मालती देवी एवं प्रधानाध्यापक के भोजन चखने के हस्ताक्षर अंकित पाए गए हैं।

घटना यह रही कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन में चावल एवं कद्दू मिला हुआ तड़का स्वयंसेवी संस्था नव प्रयास के प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराया गया, जिसे दो रसोइयों द्वारा प्राप्त किया गया। इस बाबत उक्त स्वयंसेवी संस्था द्वारा वीडियो भी बनाया गया। इसी दौरान वीडियो देखा गया, जिसमें एक रसोइया कलछुल से दाल चला रही है एवं दूसरी रसोइया ऊपर से चावल को हाथ फैलाकर देख रही है। बच्चों को खाने के लिए बैठाया गया। चार बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसा गया। इसी दौरान भोजन में मरी हुई छिपकली नजर आ गई। इसके बाद तुरंत ही प्रधानाध्यापक द्वारा खाना परोसने से मना कर दिया गया और खाना फेंक दिया गया।

मामले की जानकारी के बाद ग्रामीणों और बच्चों के अभिभावकों द्वारा ही थाना एवं अस्पताल में सूचना दी गई थी। इसकी सूचना मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से तीन एंबुलेंस के साथ एक मेडिकल टीम विद्यालय भेजी गई। जांच में तीन बच्चों के पेट में दर्द था और उल्टी जैसा महसूस हो रहा था, लेकिन उल्टी नहीं हुई। बच्चों के अभिभावक भयभीत हो गए एवं विद्यालय में जमा होकर सभी बच्चों को तीनों एंबुलेंस में भरकर अस्पताल लाया गया।

पूरे मामले में साहेबगंज सीएचसी प्रभारी डॉ. जी.के. गौतम द्वारा अस्पताल आए सभी बच्चों का इलाज किया गया। इस दौरान किसी भी बच्चे में अब तक की जांच में किसी भी प्रकार की फूड पॉइजनिंग नहीं पाई गई है।सुरक्षा और स्वास्थ्य के एहतियात के तौर पर सभी बच्चों को ओआरएस का घोल भी पिलाया गया और फिर सभी बच्चों को शाम 5 बजे छोड़ दिया गया।

वैशाली जिले के हरलोचनपुर थाना क्षेत्र में कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुसंधान में गंभीर प्रक्रियात्मक गलतियां पाए जाने...
03/09/2026

वैशाली जिले के हरलोचनपुर थाना क्षेत्र में कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुसंधान में गंभीर प्रक्रियात्मक गलतियां पाए जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने हरलोचनपुर थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तीनों अधिकारियों को पुलिस केंद्र, हाजीपुर लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई हरलोचनपुर थाना कांड संख्या 23/26 के अनुसंधान में सामने आई गंभीर खामियों के बाद की गई है।

मामले की जांच महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने की थी। जांच के दौरान अनुसंधानकर्ताओं की ओर से केस डायरी लिखने और मामले की विवेचना में कई गंभीर प्रक्रियात्मक त्रुटियां सामने आईं। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए हरलोचनपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव, अनुसंधानकर्ता इंद्रजीत कुमार और अनुसंधानकर्ता सुमन झा को निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस केंद्र, हाजीपुर लाइन हाजिर संबद्ध किया गया है। वहीं, थाने की प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए एसआई सुबोध कुमार को हरलोचनपुर थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

यह पूरा मामला अफजलपुर पुरैना गांव के रहने वाले यू-ट्यूबर कुंदन कुमार की गिरफ्तारी से जुड़ा है। पुलिस ने दावा किया था कि कुंदन कुमार को एक लोडेड देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। हालांकि, ग्रामीणों और कुंदन के परिजनों ने पुलिस के इस दावे को खारिज कर दिया था। उनका आरोप था कि यह गिरफ्तारी फर्जी और प्रायोजित कार्रवाई के तहत की गई है। इसको लेकर गांव में जमकर हंगामा भी हुआ था।

शनिवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर यू-ट्यूबर कुंदन कुमार को हिरासत में लिया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी का विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी की और कुंदन कुमार को रिमांड के लिए हाजीपुर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने पुलिस से हथियार की बरामदगी से जुड़े पुख्ता साक्ष्य और जरूरी दस्तावेज मांगे।

पुलिस अदालत के सामने हथियार बरामदगी से जुड़े ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने पुलिस को फटकार लगाई और पर्याप्त साक्ष्य नहीं होने के कारण कुंदन कुमार को रिमांड पर लेने से इनकार कर दिया था। इस घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे थे।

यू-ट्यूबर कुंदन कुमार की गिरफ्तारी के मामले को बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी उठाया था। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि कुंदन कुमार पातेपुर क्षेत्र में विकास और सड़क से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते थे। उनका दावा था कि ये मुद्दे स्थानीय मंत्री को पसंद नहीं आए और इसी वजह से पुलिस पर दबाव बनाकर यू-ट्यूबर के खिलाफ साजिश रची गई और उसे फर्जी मामले में फंसाया गया।

तेजस्वी यादव ने संबंधित डीएसपी और थाना प्रभारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर मामले में न्याय नहीं हुआ तो राष्ट्रीय जनता दल सड़क पर उतरेगा और वैशाली बंद कराया जाएगा।

नवनिर्वाचित विधायक और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के औरंगाबाद में गुरुवार को आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बड़ा...
03/09/2026

नवनिर्वाचित विधायक और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के औरंगाबाद में गुरुवार को आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बड़ा खेल हो गया। प्रशांत किशोर ने जैसे ही राजनीतिक भाषण देना शुरू किया, वैसे ही करीब 8-10 मिनट बाद कार्यक्रम स्थल सम्राट अशोक हॉल की बिजली गुल हो गई। माइक बंद हो गया तो वे चुप हो गए। हद तो यह हो गई कि भाषण बंद कर इधर प्रशांत किशोर बिजली आने या जेनरेटर स्टार्ट किए जाने का इंतजार कर रहे थे, उधर पॉकेटमारों ने अपना काम शुरू कर दिया।

बिजली गुल होने से अंधेरे का लाभ उठाते हुए पॉकेटमारों ने कई लोगों की जेब साफ कर दी। इतना ही नहीं, विधानसभा चुनाव में रफीगंज सीट से जनसुराज के प्रत्याशी रहे विकास कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह का मोबाइल भी चोरी हो गया।

काफी देर तक जब बिजली नहीं आई और न ही जेनरेटर स्टार्ट हुआ तो प्रशांत किशोर सम्राट अशोक हॉल से बाहर निकल गए। हॉल से बाहर निकलकर खुले में उन्होंने सोशल मीडिया को बाइट दी। इसके बाद वहीं से अपने वाहन से पटना के लिए रवाना हो गए। हालांकि, पीके के पूरा भाषण नहीं देने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को निराशा हुई, जबकि वे प्रशांत किशोर का पूरा भाषण सुनने की उम्मीद लेकर आए थे।

कहने को तो प्रशांत किशोर के नागरिक अभिनंदन का कार्यक्रम जनसुराज पार्टी की औरंगाबाद जिला कमेटी द्वारा आयोजित था। लेकिन स्थानीय होने के कारण पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह अघोषित तौर पर पूरे कार्यक्रम के मुख्य आयोजक की भूमिका में थे। कार्यक्रम स्थल पर पार्टी के जिलास्तरीय नेताओं से ज्यादा राष्ट्रीय प्रवक्ता की ओर से बैनर-पोस्टर लगे थे। यही वजह है कि कार्यक्रम के फेल होने को लेकर उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाया जा रहा है।

इतना तक कि प्रशांत किशोर के निकलने के बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता भी कार्यक्रम स्थल पर नजर नहीं आए, जबकि पीके के कार्यक्रम में आने से पहले उन्होंने मंच पर पूरा मोर्चा संभाल रखा था। कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल होने और पॉकेटमारी की घटनाओं ने व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है....
03/09/2026

मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने सघन वाहन जांच के क्रम में दो शातिर हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को धर दबोचा है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक अवैध देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इस कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बरूराज थाना पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्त कर रही थी. इसी दौरान पुलिस टीम बरूराज मिडिल स्कूल के समीप मुस्तैदी से वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक तेजी से उधर से गुजरे. पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उनकी बाइक को रुकवाया और सामान्य पूछताछ शुरू की.

वाहन रोकने के बाद जब पुलिस ने दोनों युवकों से मोटरसाइकिल के वैध कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस की मांग की, तो वे घबरा गए. कागजात दिखाने के बजाय वे पुलिस के सामने टालमटोल करने लगे और बहाने बनाने लगे. पुलिसकर्मियों का शक गहरा गया और उन्होंने कड़ाई से दोनों से पूछताछ की. इसके बाद जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से हथियार और अन्य संदिग्ध सामान मिले.

पुलिस की तलाशी में गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और चार अत्याधुनिक मोबाइल फोन बरामद किए गए. इसके अलावा उनके पास से जो मोटरसाइकिल बरामद हुई, उसकी जांच करने पर वह चोरी की निकली. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार, कारतूस, मोबाइल और चोरी की बाइक को अपने कब्जे में ले लिया और दोनों बदमाशों को तुरंत हिरासत में ले लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोतिहारी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित नौतन गांव निवासी सुमित कुमार और दूसरे आरोपी मोतीपुर थाना क्षेत्र के रसुलपुर जुनैदा निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों शातिर हिस्ट्रीशीटर हैं. इस संबंध में बरूराज थाने में आर्म्स एक्ट और चोरी के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास और उनके पूरे आपराधिक नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Live Expose posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share