Anokha Teer

Anokha Teer दैनिक अनोखा तीर हरदा से प्रकाशित प्रथ?

अनोखा तीर की अनोखी पहल
नर्मदांचल में प्रदेश के सबसे छोटे किन्तु कृषि उत्पादक की दृष्टि से देश के मानचित्र पर अपनी छाप अंकित करने वाले हरदा जिले से प्रकाशित 'दैनिक अनोखा तीर' अखबार ने ग्रामीण अंचलों में अपनी गहरी पेठ बनाई है। आज नमदांचल के जिलों में गांव की आवाज बन चुका है 'दैनिक अनोखा तीर'। यह अखबार देश एवं प्रदेश की खबरों को प्रथम पृष्ठ पर प्राथमिकता देने के बजाय अंचल की खबरों के लिए यह स्थान सुर

क्षित रखता है। किसानों के लिए कृषि उत्पाद की नई तकनिको की जानकारी, उनकी फसलों के बेहतर उत्पादन के उपाय, शासन की कल्याणकारी योजनाओं को सहज भाषा शैली में उन लोगों तक पहुंचाने का कार्य करता है जिनको इसकी सर्वाधिक आवश्यकता है। अंचल की प्रतिभाओं को उभारने एवं प्रात्साहित कर उन्हें भविष्य संवारने का मार्ग दिखाने का कार्य भी यह अखबार निरन्तर कर रहा है। इसी उद्देश्य और संकल्प के साथ व्यवसाय नहीं व्रत के रूप में प्रारंभ किये गये इस अखबार को अभी तक क्षेत्र की जनता ही अपने विज्ञापन रूपी सहयोग से चला रही है। स्थानीय संस्थानो, संस्थाओं के विज्ञापन के सहारे चलता यह अखबार वास्तव में पठकों का अखबार है। जिसे ना तो कोई औद्योगिक घराना संचालित कर रहा है और ना ही किसी राजनैतिक दल अथवा सरकार का कोई हस्तक्षेप या सहयोग है। पाठको को अपनी पूंजी मानकर वगैर किसी संचित पूजी के प्रारंभ इस महायज्ञ का सतत चलना भी वास्तव में एक अनोखा कार्य ही है। सच कहे तो जिस तरह से यह अखबार संचालित हो रहा है वह अनोखा तीर की अनोखी पहल ही है जो इसे चलाए जा रही है । पाठको के हाथ में पतवार
थमाकर रेत में नाव दौड़ाने का कार्य अनोखा तीर कर रहा है।

प्रहलाद शर्मा -सम्पादक

25/05/2026

Shop Owners & Wholesalers, take note!
If you’re visiting Ahmedabad for wholesale shopping, make sure to visit K Nipra Garment House.

Fast-selling collection, direct manufacturing, and a trusted wholesale market experience — that’s why traders keep coming back!

Ahmedabad Wholesale Market
Direct Manufacturing
Better Margins
Fast-Selling Stock

Shop No. 1944, Pitaliya Ki Pole,
Nr. Govardhan Nath Ji Mandir,
Inside Sarangpur Gate, Ahmedabad – 380001

One visit and your repeat orders are guaranteed!

WholesaleClothing AhmedabadMarket

25/05/2026

सीहोर के झागरिया चौराहे पर मानवता की एक अनुकरणीय तस्वीर सामने आई है। यहाँ एक सड़क हादसे को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने खुद वाहन से उतरकर घायल का हालचाल जाना और अपनी टीम को तुरंत प्राथमिक उपचार और त्वरित सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।
घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया
अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

25/05/2026

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न

अनोखा तीर, हंडिया। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर हण्डिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलजा महाजन सहित बड़ी संख्या में रोगी कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे। खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पिछले लंबे समय से हण्डिया के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रेडियोग्राफर का पद वर्षों से खाली पड़ा हुआ है। वहीं दूसरी ओर चिकित्सा परिसर के आसपास हुए अवैध अतिक्रमण के चलते नालियों का गंदा पानी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अंदर आ रहा है। इससे नालियों की दुर्गंध के कारण इलाज के लिए आने वाले मरीजों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
----------------------------

पोषण प्रहरी नवाचार बना कुपोषण मुक्ति की दिशा में प्रभावी अभियान-कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में हरदा जिले में चल...
25/05/2026

पोषण प्रहरी नवाचार बना कुपोषण मुक्ति की दिशा में प्रभावी अभियान
-कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में हरदा जिले में चल रहा अभिनव प्रयास

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में हरदा जिले में कुपोषण मुक्ति की दिशा में एक अभिनव एवं जनसहभागिता आधारित पहल पोषण प्रहरी संचालित की जा रही है। यह नवाचार जिले के गंभीर कुपोषित एवं कुपोषित बच्चों को सुपोषण की मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में एक प्रभावी एवं संवेदनशील प्रयास के रूप में उभरकर सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी राजा रंगारे की सतत मॉनिटरिंग, प्रभावी समन्वय एवं निरंतर प्रयासों से अभियान को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हो रही है। विभागीय टीम द्वारा बच्चों की नियमित निगरानी, स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण सहायता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य स्तर में निरंतर सुधार देखने को मिल रहा है। पोषण प्रहरी अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चों की नियमित मॉनिटरिंग, पोषण सहायता एवं सामुदायिक सहयोग के माध्यम से उन्हें कुपोषण की श्रेणी से बाहर लाना है। अभियान के अंतर्गत गंभीर रूप से कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें निरंतर पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए प्रत्येक जिला अधिकारी को दो-दो बच्चों का लक्ष्य प्रदान किया गया है, जिनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेते हुए अधिकारी बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार हेतु सतत प्रयास कर रहे हैं। अभियान के अंतर्गत संबंधित अधिकारियों द्वारा बच्चों को पोषण तत्वों से युक्त न्यूट्रिशन किट प्रदान की जा रही है। इन किटों में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम एवं अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य सामग्री सम्मिलित की गई है, जिससे बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को गति मिल सके। विशेष बात यह है कि यह सहायता तब तक निरंतर प्रदान की जाती है, जब तक संबंधित बच्चा कुपोषण की श्रेणी से बाहर नहीं आ जाता। पोषण प्रहरी अभियान के अंतर्गत जिले में कुल 613 कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित किया गया है, जिनमें से अब तक लगभग 200 बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाई जा चुकी है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा संबंधित अधिकारियों की सक्रिय कार्यप्रणाली एवं प्रतिबद्धता का परिणाम है। इस नवाचार के द्वितीय चरण में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों को भी अभियान से जोड़ा गया है। समाज की सहभागिता से बच्चों के बेहतर पोषण, देखभाल एवं जागरूकता गतिविधियों को और अधिक गति मिल रही है। अभियान के माध्यम से कुपोषण के विरुद्ध सामाजिक चेतना विकसित करने का भी प्रभावी प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने कहा है कि कुपोषण केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं, बल्कि सामाजिक विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। बच्चों का स्वस्थ एवं सुपोषित होना जिले के समग्र विकास का आधार है। इसी सोच के साथ पोषण प्रहरी अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक बच्चा स्वस्थ, सुरक्षित एवं सुपोषित जीवन प्राप्त कर सके। जिला प्रशासन द्वारा अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से बच्चों की स्वास्थ्य जांच, वजन निगरानी एवं पोषण परामर्श जैसी गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं। अभियान के माध्यम से जिले में कुपोषण के विरुद्ध प्रभावी वातावरण निर्मित हुआ है तथा सकारात्मक सामाजिक सहभागिता देखने को मिल रही है। पोषण प्रहरी नवाचार आज हरदा जिले में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन एवं सामुदायिक सहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया है। जिला प्रशासन का यह प्रयास न केवल बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है, बल्कि समाज को भी कुपोषण मुक्त भविष्य की दिशा में जागरूक एवं प्रेरित कर रहा है।
-----------------------------

पुलिस कंट्रोल रूम में तनाव प्रबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यशाला आयोजितअनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक शशांक एवं अतिरिक्त पुलि...
25/05/2026

पुलिस कंट्रोल रूम में तनाव प्रबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यशाला आयोजित

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक शशांक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम हरदा में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष कार्यशाला एवं शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने, सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को तनाव प्रबंधन से संबंधित व्याख्यान दिए गए तथा कई रोचक एवं प्रेरणादायी गतिविधियां भी कराई गईं। कार्यशाला में बताया गया कि ड्यूटी के दौरान स्वयं को तनावमुक्त रखते हुए खुश रहकर कर्तव्य निर्वहन करना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही पुलिस परिवारों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में नशे के दुष्प्रभावों से संबंधित वीडियो भी प्रदर्शित किए गए तथा उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विशेषज्ञों एवं हार्टफुलनेस संस्था के समन्वयकों द्वारा मानसिक तनाव प्रबंधन, पारिवारिक सामंजस्य एवं नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित पुलिस कर्मियों ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम में एसडीओपी हरदा शालिनी परस्ते, आरआई रजनी सिंह सहित ब्रह्मकुमारी संस्था से सुभाष, दीदी किरण, राकेश तथा हार्टफुलनेस संस्था से डॉ. राजेश पटलिया, रंजना परूलकर एवं हेमलता बघेल उपस्थित रहे। उन्होंने मेडिटेशन, रिलेक्सेशन एवं तनाव प्रबंधन संबंधी कार्यशाला का संचालन किया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
-------

राष्ट्र उत्थान के लिए स्वदेशी अवधारणा मजबूरी नहीं, मजबूती का आधार है - सतीश कुमार-स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबन अभियान...
25/05/2026

राष्ट्र उत्थान के लिए स्वदेशी अवधारणा मजबूरी नहीं, मजबूती का आधार है - सतीश कुमार
-स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबन अभियान के प्रांतीय विचार वर्ग का समापन

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रांत के स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबन अभियान के प्रांतीय विचार वर्ग का समापन प्रेरणादायी वातावरण में हुआ। समापन अवसर पर अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री सतीश कुमार ने स्वदेशी अवधारणा को राष्ट्र निर्माण और आत्मनिर्भरता का सशक्त आधार बताते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में स्वदेशी केवल मजबूरी नहीं, बल्कि देश की मजबूती का प्रतीक बनकर उभर रही है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हार्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते राजनीतिक तनाव के कारण पूरी दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हो रही है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा संकट जैसी परिस्थितियां निर्मित हो रही हैं। ऐसे समय में देश के आम नागरिकों की जीवन शैली में स्वदेशी भावना का अभ्युदय अत्यंत आवश्यक है। सतीश कुमार ने कहा कि यदि आमजन अपने दैनिक जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करें तो देश को आत्मनिर्भर बनाने में बड़ा योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने सोने की खरीद पर नियंत्रण, स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने, स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने, मितव्ययिता अपनाने तथा ऊर्जा, पानी एवं अन्य राष्ट्रीय संसाधनों का संयमित एवं विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की। साथ ही उपस्थित जनसमुदाय, गणमान्य नागरिकों एवं प्रबुद्धजनों से समाज में जागरूकता फैलाने का आग्रह भी किया। कार्यक्रम में मध्य प्रांत के 16 जिलों से पहुंचे प्रशिक्षणार्थियों ने हरदा में आयोजित प्रांतीय वर्ग की व्यवस्थाओं की सराहना की। आयोजन को सफल बनाने में प्रबंधक रविलाल पटेल, नरेंद्र राठी, विनेश पटेल, ओम पटेल, बनबारीलाल यादव, सरगम जैन, वल्लभ तोषनीवाल, नरेंद्र भांबू सहित संपूर्ण समिति का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में डॉ. एल.एन. पाराशर ने आभार व्यक्त किया।
------------------------

बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और संस्कारों ने जीता सभी का मन-रमन रोमांच व्यक्तित्व विकास शिविर का उत्साहपूर्ण समापनअनोख...
25/05/2026

बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और संस्कारों ने जीता सभी का मन
-रमन रोमांच व्यक्तित्व विकास शिविर का उत्साहपूर्ण समापन

अनोखा तीर, हरदा। मिशन हैप्पी हरदा के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय रमन रोमांच व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन समारोह उत्साह, उमंग और प्रेरणा के वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, संस्कार और रचनात्मकता की ऐसी झलक प्रस्तुत की, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिविर में भाग लेने वाले बच्चों के साथ उनके अभिभावकों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन, दीप प्रज्वलन एवं शिविर की बालिका अक्षिती दुबे द्वारा सरस्वती वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ हुआ। इसके पश्चात स्वाति गुरु ने सात दिवसीय शिविर के दौरान आयोजित गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया। शिविर की झलकियों एवं बच्चों की सक्रिय सहभागिता को देखकर उपस्थित बच्चे खुशी से झूम उठे तथा अभिभावकों ने भी इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने शिविर में सीखी गई विभिन्न गतिविधियों, ज्ञान और अनुभवों को आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस शिविर ने उनके व्यक्तित्व, व्यवहार, संवाद क्षमता, आत्मअनुशासन तथा रचनात्मक सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। आत्मरक्षा, कला, व्यक्तित्व विकास, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डॉ. विनीता रघुवंशी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. राजेंद्र उपाध्याय उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों की अनुशासनप्रियता, उत्साह और प्रतिभा की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास निर्माण और सामाजिक चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। शिविर के दौरान बच्चों को प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों नेहा बाफना, कोमल सिंह राजपूत, राजेश बिलिया, स्वाति मुकाती, पवन मोरछले एवं कलाग्रह टीम के योगदान की विशेष सराहना की गई। प्रशिक्षकों ने सात दिनों तक बच्चों को आत्मरक्षा, कला, अनुशासन, व्यवहारिक कौशल और रचनात्मकता की नई-नई सीख प्रदान की। उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सम्मान स्वरूप प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके बाद शिविर में भाग लेने वाले सभी बच्चों को भी प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर उत्साह, गर्व और प्रसन्नता स्पष्ट दिखाई दे रही थी। उपस्थित अभिभावकों एवं नागरिकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर ज्ञानेश चौबे एवं मीरा शर्मा ने अपने प्रेरणादायी विचार साझा करते हुए कहा कि बच्चों के भीतर असीम संभावनाएं और प्रतिभाएं छिपी होती हैं, आवश्यकता केवल उन्हें सही दिशा, प्रोत्साहन और उचित मंच देने की होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों को आत्मविश्वास प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से भी जोड़ते हैं। इस दौरान शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गोपेश चन्देवा, शिवानी जोहरा एवं प्रीतम देवड़ा को सम्मानित किया गया। समाजसेवी रामशंकर मुकाती ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास केवल शिक्षा तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन कपिल दुबे ने प्रभावशाली ढंग से किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और समाज में सकारात्मक वातावरण निर्माण करने का सशक्त अवसर प्रदान करते हैं। उत्साह, प्रेरणा और नई ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ यह समापन समारोह बच्चों के लिए सीख, संस्कार, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का एक यादगार अनुभव बन गया। मिशन हैप्पी हरदा का यह प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।
-----------------------------

भाजपा राजनीतिक संगठन नहीं राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला परिवार है-सेवा, समर्पण और संस्कार ही भाजपा की कार...
25/05/2026

भाजपा राजनीतिक संगठन नहीं राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला परिवार है
-सेवा, समर्पण और संस्कार ही भाजपा की कार्यपद्धति की मूल पहचान : हेमंत खण्डेलवाल

अनोखा तीर, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को पन्ना में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिला अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राजनीतिक संगठन नहीं राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ चलने वाला परिवार है। सेवा, समर्पण और संस्कार भाजपा की कार्यपद्धति की मूल पहचान हैं। इन्हीं मूल्यों के कारण भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा हर समाज वर्ग के कल्याण का कार्य कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता समाज सेवा के साथ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक जनहितैषी व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्य करें। बैठक को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया। जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा ने जिले में संचालित संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी।
राष्ट्रहित सर्वोपरि के सिद्धांत पर कार्य कर रहे कार्यकर्ता
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य करता है। पार्टी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बन रहे हैं। कार्यकर्ताओं की सेवा, समर्पण और संस्कारों से संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। पार्टी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें, पार्टी संगठन कार्यकर्ताओं की चिंता कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम से ही भाजपा राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलते हुए जनता की सेवा कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ, मंडल व शक्ति केंद्रों को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्य करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को अथक मेहनत करनी है।
कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ाता है प्रशिक्षण वर्ग
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में जिला प्रशिक्षण वर्ग चल रहे हैं। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ाता है साथ ही वैचारिक और संगठनात्मक मजबूती प्राप्त होती है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं व संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने में बहुत सहायक साबित होते हैं। भाजपा में व्यक्ति नहीं बल्कि संगठन सर्वोपरि होता है। संपर्क, संवाद एवं समन्वय संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय सक्रिय नहीं होते, बल्कि वर्षभर समाज सेवा के कार्यों में जुटे रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकारें विकास और जनकल्याण की योजनाएं लगातार आगे बढ़ रही हैं। बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे, विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, जय प्रकाश चतुर्वेदी, राम बिहारी चौरसिया एवं श्रीमती आशा गुप्ता उपस्थित रहीं।
---------------------------

हमलावर टाइगर की ट्रेंकुलाइज करते समय ओवरडोज दवा देने से मौत...?अनोखा तीर, भोपाल। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक महिला पर हम...
25/05/2026

हमलावर टाइगर की ट्रेंकुलाइज करते समय ओवरडोज दवा देने से मौत...?

अनोखा तीर, भोपाल। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक महिला पर हमला कर मार डालने और चार अन्य ग्रामीणों को घायल करने वाले टाइगर की भी संदिग्ध मौत हो गई है। सूत्रों का कहना है कि टाइगर की मौत मेडिसिन के ओवर डोज से हुई है। जानकारों का कहना है कि ट्रेंकुलाइज करने के बाद एंटी डोज देने में देरी हुई। कहते है कि ट्रेंकुलाइज करने के बाद 15 मिनट के भीतर एंटी डोज था। इस बीच गुस्साए ग्रामीणों ने रेस्क्यू टीम पर हमला कर दिया, जिसके कारण वन विभाग की वहां से भाग खड़ी हुई। जब पुलिस की मदद से रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची तब तक बहुत देर हो चुकी थी। टाइगर को मौत हो गई। यानि डॉक्टर की लापरवाही पर सवाल खड़े होने लगे हैं। आमतौर पर ट्रैंकलाइज करते समय टाइगर के पिछले हिस्से को निशाना बनाया जाता है। भीषण गर्मी और गर्दन को निशाना बनाना भी सवालों के घेरे में है।
ट्रेंकुलाइज के बाद ऐसे हुई टाइगर की मौत
पूर्व फील्ड डायरेक्टर से हुई बातचीत और जानकारी के अनुसार ट्रेंकुलाइज (बेहोश) करने के बाद टाइगर की मौत आम तौर पर दवा की गलत खुराक (ओवरडोज), बेहोशी के दौरान सांस नली में रुकावट, अत्यधिक तनाव, या पहले से मौजूद किसी गंभीर बीमारी के कारण सदमा लगने (शॉक) से होती है। ट्रेंकुलाइजेशन एक बहुत ही संवेदनशील प्रक्रिया है। बाघों के ट्रेंकुलाइजेशन के दौरान मृत्यु होने के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं। दवा की गलत खुराक यदि बाघ के वजन का सही अनुमान लगाए बिना बेहोशी की दवा जैसे ज़ाइलाज़िन या केटामाइन की मात्रा ज़्यादा दे दी जाती है, तो उसकी सांसें या दिल रुक सकता है।
सांस नली में रुकावट
बेहोश होने के बाद कई बार जानवर उल्टी कर देता है। यदि उल्टी के कण या लार उसकी सांस की नली में चले जाएं, तो दम घुटने से मौत हो सकती है।
अत्यधिक तनाव
रेस्क्यू ऑपरेशन या पिंजरे में कैद होने के दौरान बाघ अत्यधिक तनाव और गुस्से में होता है। ऐसे में ट्रेंकुलाइज करने पर शरीर का मेटाबॉलिज्म बिगड़ जाता है, जिससे दिल का दौरा पड़ सकता है या मांसपेशियों को नुकसान पहुंच सकता है।
छिपी हुई चोटें या बीमारी
यदि बाघ को पहले से कोई गंभीर बीमारी, आंतरिक चोट (जैसे आपसी लड़ाई में लगी चोट), या संक्रमण हो, तो वह बेहोशी की दवा का असर नहीं झेल पाता। इन जोखिमों को कम करने के लिए हमेशा अनुभवी पशु चिकित्सकों की देखरेख में सटीक डोज, एंटीडोट (दवा का असर खत्म करने के इंजेक्शन) की उपलब्धता, और त्वरित निगरानी की व्यवस्था रखी जाती है।
इनका कहना ...
टाइगर की मौत कैसे हुई, इसके लिए पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। अभी ओवरडोज़ कहना उचित नहीं होगा।
समिता राजौरा मुख्य वन प्राणी अभिरक्षक
---------------------------

पनपथा रेंज में रात 3 बजे घर में घुसकर किया टाइगर ने हमला, महिला की मौत, चार घायलअनोखा तीर, भोपाल। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क...
25/05/2026

पनपथा रेंज में रात 3 बजे घर में घुसकर किया टाइगर ने हमला, महिला की मौत, चार घायल

अनोखा तीर, भोपाल। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा रेंज में दिल दहला देने घटना हुई। टाइगर रिजर्व से निकलकर एक टाइगर रविवार की रात्रि 3 बजे खेरवाटोला गांव पहुंचकर सोती हुई एक महिला फूलबाई पर हमला कर उसे मार डाला। महिला को बचाने घर के सदस्य और पड़ोसी आगे बढ़े तो टाइगर ने उन पर भी हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मानपुर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जाता है कि 3-4 सौ लोगों की भीड़ जमा हो गई है। एसडीओ दिलीप मराठा ने बताया कि भीड़ की वजह से टाइगर का रेस्क्यू नहीं कर पा रहें हैं। अब सवाल प्रबंधन पर उठ रहें हैं कि टाइगर जंगल से निकलकर गांव कैसे पहुंचा..? भोपाल से लेकर फील्ड तक पदस्थ अफसरों द्वारा कैसी मानिटरिंग हो रही है?
-------------

Address


Opening Hours

Monday 10:30 - 21:30
Tuesday 10:30 - 21:30
Wednesday 10:30 - 21:30
Thursday 10:30 - 21:30
Friday 10:30 - 21:30
Saturday 10:30 - 21:30
Sunday 10:30 - 21:30

Telephone

+918109234502

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anokha Teer posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Anokha Teer:

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share