Smartech Current Affairs

  • Home
  • Smartech Current Affairs

Smartech Current Affairs Smartech Current Affairs is launched to provide latest, relevant, accurate and provide information at cheaper. It is on “By students for students” concept.

30/06/2019
16/06/2019
08/01/2019
Smartech wishes you all Merry Christmas. Keep your dreams alive, put some effort over it and turn it into reality.      ...
25/12/2018

Smartech wishes you all Merry Christmas. Keep your dreams alive, put some effort over it and turn it into reality.

22/09/2018

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: 17 सितंबर से 22 सितंबर 2018

• जिस देश के राष्ट्रपति ट्रान दैई क्वांग का 21 सितम्बर 2018 को लंबी बीमारी के बाद 61 वर्ष की उम्र में निधन हो गया- वियतनाम

• सयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2005-06 से 2015-16 के बीच जिस देश में 27.1 करोड़ लोग गरीबी से उबरे हैं-भारत

• जिस भारतीय अभिनेत्री को 34वें प्रियदर्शिनी अकैडमी ग्लोबल अवॉर्ड्स के दौरान 'स्मिता पाटिल मेमोरियल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है- कंगना रनौत

• विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को जितने सितंबर को 'सर्जिकल स्ट्राइक दिवस' का आयोजन करने के आदेश दिए है-29 सितंबर

• कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने निम्न में से जिसे सरकारी विमानन कंपनी एअर इंडिया में गैर-आधिकारिक स्वतंत्र निदेशक बनाने की मंज़ूरी दे दी है- डी. पुरंदेश्वरी

• जिस देश की सरकार ने रूस से सुखोई एसयू-35 लड़ाकू विमान और ज़मीन से हवा में मार करने वाली एस-400 मिसाइलें खरीदने के लिए चीनी सेना की एक इकाई पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं- अमेरिकी सरकार

• वह सरकारी संस्था जिसके साथ गृह मंत्रालय ने आपातकालीन स्थिति के लिए एक अत्याधुनिक समेकित नियंत्रण कक्ष की स्थापना हेतु समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया – इसरो

• केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा देश में महिला सुरक्षा सुदृढ़ करने हेतु लॉन्च किये गये पोर्टल की संख्या - दो

• हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में पिछले वर्ष एक करोड़ लोग टीबी से पीड़ित हुए, जिनमें भारत के लोगों की संख्या है – 27%

• उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे ने हाल ही जिस पर्वत पर मुलाकात की- माउंट पेक्टू

• चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) में वह देश जो तीसरे रणनीतिक साझेदार के रूप में शामिल होने जा रहा है – सऊदी अरब

• भारत में जिस स्थान पर पहली बार हींग का पौधा उगाने में सफलता हासिल हुई है- किन्नूर (हिमाचल प्रदेश)

• पीएम फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा कंपनियों को अब किसानों को देरी से भुगतान हेतु जितने प्रतिशत ब्याज दर का भुगतान करना होगा-12 प्रतिशत

• भारत और जिस देश ने कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए हवाई सेवा समझौते पर किए हस्तााक्षर किए हैं- मोरक्को

• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 20 सितंबर 2018 को जिस शहर में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन और एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) की आधारशिला रखा गया हैं- नई दिल्ली

• सरकार ने पीपीएफ, एनएससी और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी छोटी अवधि वाली जमा योजनाओं की ब्याज दरों में तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के लिए जितने प्रतिशत तक की वृद्धि की है-0.4 प्रतिशत

• वह देश जिसकी कंपनी सोलर इम्पैक्ट यॉट ने सौर ऊर्जा से संचालित यॉट का कॉन्सेप्ट पेश किया है जो बिना रुके दुनियाभर की यात्रा करने में सक्षम है- स्विट्ज़रलैंड

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और देना बैंक समेत सार्वजनिक क्षेत्र के जितने बैंकों में मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ की नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है-10

• आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्किल्स के क्षेत्र में जारी रैंकिंग में भारत को स्थान प्राप्त हुआ – तीसरा

• वह राज्य जिसकी विधानसभा द्वारा गाय को 'राष्ट्र माता' का दर्जा देने का प्रस्ताव पारित किया गया – उत्तराखंड

• इन्हें हाल ही में परमाणु ऊर्जा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है – के. एन. व्यास

• वह संगठन जिसके द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले केवल एक चौथाई बच्चे ही सामान्य वाक्यों वाली छोटी कहानी पढ़ने और समझने में सक्षम हैं – मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन

• ‘एक गैर रूमानी समय में’ नामक काव्य संकलन के रचयिता जिनका हाल ही में निधन हो गया – विष्णु खरे

• भारत से पूर्व नेशनल रजिस्ट्री ऑफ सेक्सुअल ऑफेंडर्स जारी कर चुकने वाले देशों की संख्या – आठ

• रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने जितने करोड़ रुपये के स्वदेश निर्मित रक्षा उपकरणों की खरीद के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी हैं- 9,100 करोड़

• रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जिस देश के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन के बीच सीरिया के इदलिब प्रांत में डिमिलिट्राइज़्ड (सेना हटाना) ज़ोन बनाने पर सहमति बनी है- तुर्की

• वह देश जिसकी सरकार ने कहा है कि वर्ष 2019 में सिर्फ 30,000 शरणार्थियों को देश में प्रवेश की अनुमति मिलेगी, जबकि वर्ष 2018 में यह संख्या 45,000 है- अमेरिका

• केंद्र सरकार ने जिस बीमा योजना के अंतर्गत बीमा दावों के निपटान में विलंब करने वाले राज्यों और बीमा कंपनियों पर जुर्माना लगाने के प्रस्ताव को शामिल किया है- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

• भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जिस देश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने 18 सितम्बर 2018 को वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए संयुक्त रूप से दो विकास परियोजनाओं की शुरुआत की- बांग्लादेश

• अमेरिका ने हाल ही में चीनी उत्पादों पर जितने फीसदी शुल्क लगाया हैं-10 फीसदी

• गृह मंत्रालय ने सुरक्षा मंजूरी के लिए यह पोर्टल लॉन्च किया – ई-सहज

• वह रिपोर्ट जिसमें कहा गया है कि वर्ष 2025 तक मनुष्यों से अधिक रोबोट काम करने लगेंगे - फ्यूचर ऑफ़ जॉब्स

• वह देश जिसने आर्थिक तंगी से उबरने के लिए हाल ही में मिनी बजट पेश किया – पाकिस्तान

• वह देश जहां विश्व की पहली हाइड्रोजन इंजन चालित ट्रेन का सफल परीक्षण किया गया – जर्मनी

• वह विधानसभा जिसमें मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और विधायकों की सैलरी बढ़ाने के लिए एक विधेयक पारित कर दिया गया – गुजरात

• अमेरिका ने हाल ही में इस देश से आयात होने वाले 200 अरब डॉलर के माल पर 10% शुल्क लगाने का निर्णय लिया है – चीन

• जिस देश के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वहां की कुल जनसंख्या में 28.1% बुज़ुर्ग शामिल हैं जो दुनिया में सबसे अधिक है- जापान

• अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ जारी 'ट्रेड वॉर' के बीच 200 अरब मूल्य के चीनी उत्पादों पर जितने आयात शुल्क लगा दिया है-10 प्रतिशत

• जिस देश ने पहली बार विवादित दक्षिण चीन सागर में पनडुब्बी अभ्यास किया है- जापान

• हाल ही में भारत और सर्बिया के डाक विभाग ने संयुक्त रूप से जिसे समर्पित डाक टिकट प्रकाशित किया है- स्वामी विवेकानंद और निकोला टेस्ला

• फिलीपींस और जिस देश में तबाही मचाने के बाद तूफान मांगखूट (मैंगकूट) चीन में पहुंच गया है- हॉन्ग कॉन्ग

• प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के निर्माण के तहत वर्ष 2017-18 में वह राज्य जो सर्वश्रेष्ठा स्थाकन पर रहा- उत्तराखंड

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 सितम्बर 2018 को जिस शहर में 550 करोड़ रूपये से अधिक लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया- वाराणसी

• वह अन्तराष्ट्रीय संस्था जिसके द्वारा किये गये अध्ययन में कहा गया है कि वर्ष 2025 तक मशीनें मनुष्यों की तुलना में अधिक काम करेंगी – वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम

• हाल ही में इस शहर में ऑड-इवन स्कीम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने दोपहिया वाहनों एवं महिलाओं को छूट प्रदान की –सुप्रीम कोर्ट

• वह अंतरराष्ट्रीय एजेंसी जिसने अपनी ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया है कि वर्ष 2017 में शिशु मृत्यु दर पिछले पांच वर्षों में सबसे कम दर्ज की गई हैं – संयुक्त राष्ट्र

• हाल ही में सरकार द्वारा तीन बैंकों के विलय की घोषणा की. देना बैंक और बैंक ऑफ़ बड़ौदा के अलावा तीसरा बैंक है – विजया बैंक

• इन्होने हाल ही में प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन को ख़रीदा है - मार्क बेनिऑफ़

• भारत और जिस देश की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास 16 सितंबर 2018 से उत्तराखंड के अल्मोडा जिले में बसे चौबटिया में शुरू हो गया- अमेरिका

• जिस राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से राज्य के सभी सिनेमाहॉल और मल्टीप्लेक्स में बंगाली फिल्में दिखाना अनिवार्य कर दिया है- पश्चिम बंगाल सरकार

• द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि देशभर के जितने गांवों में आज भी स्कूल नहीं हैं-13,511

• जिस पूर्व पेट्रोलियम मंत्री का 84 वर्ष की उम्र में 16 सितम्बर 2018 को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया- सत्यप्रकाश मालवीय

• केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 17 सितम्बर 2018 को जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा पर 5.5 किलोमीटर लंबे जिस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की- स्मार्ट फेंसिंग

• भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और सर्बिया के प्रेजिडेंट अलेक्जेंडर वुसिस ने 15 सितंबर 2018 को द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए जितने समझौते पर हस्ताक्षर किए- दो

• वह स्थान जहां भारत के किस स्थान पर पहली बार डॉग पार्क खोला गया है – हैदराबाद

• वह दवाएं जिन पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंध को हटा दिया है तथा अब इन्हें बेचा जा सकेगा – सेरिडॉन

• वह प्रसिद्ध खिलाड़ी जिसने हाल ही में डीडीसीए की क्रिकेट कमेटी से इस्तीफा दे दिया है – वीरेंद्र सहवाग

• संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की ओर से जारी मानव विकास रैकिंग (Human Development Index) में भारत को प्राप्त स्थान – 130वां

• वह देश जिसके दो उपग्रहों को इसरो ने हाल ही में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया – ब्रिटेन

• केंद्र सरकार द्वारा रुपये की स्थिरता हेतु हाल ही में इतने सूत्रीय उपाय लॉन्च किये गये – पांच

21/09/2018

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 20 सितंबर 2018

• पीएम फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा कंपनियों को अब किसानों को देरी से भुगतान हेतु जितने प्रतिशत ब्याज दर का भुगतान करना होगा-12 प्रतिशत

• भारत और जिस देश ने कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए हवाई सेवा समझौते पर किए हस्तााक्षर किए हैं- मोरक्को

• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 20 सितंबर 2018 को जिस शहर में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन और एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) की आधारशिला रखा गया हैं- नई दिल्ली

• सरकार ने पीपीएफ, एनएससी और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी छोटी अवधि वाली जमा योजनाओं की ब्याज दरों में तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के लिए जितने प्रतिशत तक की वृद्धि की है-0.4 प्रतिशत

• वह देश जिसकी कंपनी सोलर इम्पैक्ट यॉट ने सौर ऊर्जा से संचालित यॉट का कॉन्सेप्ट पेश किया है जो बिना रुके दुनियाभर की यात्रा करने में सक्षम है- स्विट्ज़रलैंड

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और देना बैंक समेत सार्वजनिक क्षेत्र के जितने बैंकों में मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ की नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है-10

• आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्किल्स के क्षेत्र में जारी रैंकिंग में भारत को स्थान प्राप्त हुआ – तीसरा

• वह राज्य जिसकी विधानसभा द्वारा गाय को 'राष्ट्र माता' का दर्जा देने का प्रस्ताव पारित किया गया – उत्तराखंड

• इन्हें हाल ही में परमाणु ऊर्जा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है – के. एन. व्यास

• वह संगठन जिसके द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले केवल एक चौथाई बच्चे ही सामान्य वाक्यों वाली छोटी कहानी पढ़ने और समझने में सक्षम हैं – मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन

• ‘एक गैर रूमानी समय में’ नामक काव्य संकलन के रचयिता जिनका हाल ही में निधन हो गया – विष्णु खरे

• भारत से पूर्व नेशनल रजिस्ट्री ऑफ सेक्सुअल ऑफेंडर्स जारी कर चुकने वाले देशों की संख्या – आठ

Address

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Smartech Current Affairs posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share