News time digital

  • Home
  • News time digital

News time digital Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from News time digital, Digital creator, up kaushambi, .

*उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिले वीरेंद्र सरोज फौजी, कौशाम्बी के विकास को लेकर रखी मजबूत बात*कौशाम्बी। जनपद की र...
09/04/2026

*उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिले वीरेंद्र सरोज फौजी, कौशाम्बी के विकास को लेकर रखी मजबूत बात*

कौशाम्बी। जनपद की राजनीति और विकास की दिशा में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे मंझानपुर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने गुरुवार को लखनऊ स्थित 7, कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने कौशाम्बी जिले के विकास कार्यों, नगर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और जनता से जुड़े अहम मुद्दों को मजबूती के साथ उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में नगर विकास, सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था तथा अन्य जनहितकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वीरेंद्र सरोज फौजी ने स्पष्ट रूप से कहा कि मंझानपुर और पूरे कौशाम्बी के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी और जनता की हर अपेक्षा को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है।
जनता के बीच तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता
इन दिनों कौशाम्बी में वीरेंद्र सरोज फौजी लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। उनकी सक्रियता, सरल व्यवहार, जनसंपर्क और विकास को लेकर गंभीरता ने उन्हें आम जनता के बीच एक अलग पहचान दिलाई है। नगर पालिका क्षेत्र में लगातार हो रहे प्रयासों और उच्च स्तर पर जनपद की आवाज उठाने के कारण लोगों में उनके प्रति विश्वास लगातार मजबूत होता जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वीरेंद्र सरोज फौजी सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे लखनऊ तक पहुंचकर कौशाम्बी की जरूरतों को सरकार के सामने मजबूती से रखने वाले जनप्रतिनिधि के रूप में उभर रहे हैं। यही कारण है कि उनकी सक्रियता अब जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
उपमुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात के बाद मंझानपुर नगर क्षेत्र और कौशाम्बी जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह वीरेंद्र सरोज फौजी लगातार प्रयास करते रहे तो आने वाले समय में नगर और जिले की तस्वीर बदल सकती है।

*बजहा खुर्रमपुर में बिरहा का महामुकाबला, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब*कौशाम्बी। करारी क्षेत्र के बजहा खुर्रमपुर गा...
08/03/2026

*बजहा खुर्रमपुर में बिरहा का महामुकाबला, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब*

कौशाम्बी। करारी क्षेत्र के बजहा खुर्रमपुर गांव में रविवार को होली मिलन समारोह के अवसर पर आयोजित “बिरहा का महामुकाबला” कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना दिया। कार्यक्रम में दूर-दूर से पहुंचे लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया। समारोह के दौरान आयोजित बिरहा मुकाबला और संगीत संध्या लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। कलाकारों ने बिरहा, होली गीत, भजन, गजल, कविता और लोकगीतों की दमदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुर और ताल के संगम पर लोग देर तक झूमते रहे और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे। कई कलाकार मंच से उतरकर दर्शकों के बीच पहुंचे और होली गीत गाते हुए लोगों को नाचने-गाने पर मजबूर कर दिया। पूरा पंडाल रंग, उमंग और उल्लास से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता बजरंग मौर्य उर्फ नथन ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी मेल-जोल बढ़ता है और सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है।
इस मौके पर प्रधान प्रत्याशी बजहा खुर्रमपुर-थांभा अलावलपुर मान सिंह यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर होली के इस पर्व को उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उमेश सरोज,मोहन सरोज,राजू जायसवाल, भरत अग्रहरि ,मानसिंह यादव प्रधान,सुघर यादव ,राजेंद्र यादव, आदि मौजूद रहे।

26/02/2026

*टेट अनिवार्यता के विरोध में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*

कौशाम्बी। टेट अधिसूचना से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता के विरोध में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के क्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ कौशाम्बी के नेतृत्व में विभिन्न शिक्षक संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कौशाम्बी को सौंपा।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष और टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर टेट अनिवार्यता के विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उसी के क्रम में कौशाम्बी के प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह और राम प्रताप लाली, एससी एसटी बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश चौधरी सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी और शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के सामने विशाल धरना प्रदर्शन किया और पैदल मार्च कर नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि 01 सितंबर 2025 को माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा उत्तर प्रदेश में 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर थोपा गया भूतलक्षी TET आदेश पूर्णतः असंवैधानिक, नियम-विरुद्ध एवं अन्यायपूर्ण है। यह पूर्वव्यापी व्यवस्था पूरे शिक्षा जगत समेत बर्बाद कर देगी। टेट अधिसूचना पूर्व नियुक्त शिक्षकों की टेट अनिवार्यता का ये काला कानून शिक्षक के साथ अन्याय है। ये संविधान निहित समानता और जीवन यापन के कानून का उल्लंघन है। जब नियुक्ति के समय शिक्षक तत्कालीन न्यूनतम अर्हता को पूर्ण कर नियुक्त हुआ है तो उस पर अब नई अर्हता जबरिया क्यों थोपी जा रही है? ये तो बिल्कुल न्यायसंगत और विधिसम्मत नहीं है। परन्तु इस महत्वपूर्ण और गंभीर प्रकरण पर सरकार की चुप्पी शिक्षकों के प्रति सरकार सोच और मानसिकता को दर्शाती है। वर्तमान सरकार की भारत को जगतगुरू बनाने की मुहिम पर यह कानून कुठाराघात है जिस समाज या राज्य में शिक्षक का सम्मान नहीं है उस समाज और राज्य का उत्थान कदापि संभव ही नहीं है। इतिहास रहा है जब जब शिक्षकों ने चाहा है तब तब युग परिवर्तन हुआ है।
जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि नियुक्ति के समय न्यूनतम अर्हता पूरी करके ही शिक्षक भर्ती हुआ है। अब 20 साल की सेवा के बाद कोई कहे की फिर से पात्रता परीक्षा दीजिए तो यह किसी भी प्रकार से न्याय संगत नहीं है। यदि 20 साल की सेवा के बाद किसी न्यायाधीश से कहिए कि वह पुनः न्यायाधीश होने की परीक्षा उत्तीर्ण करें तो बहुत संभावना है कि वह परीक्षा पास नहीं कर पायेंगे। जिलाध्यक्ष राम प्रताप लाली ने कहा कि टेट का काला कानून थोप कर शिक्षकों पर अनावश्यक मानसिक दबाव डाला जा रहा है इस दबाव के कारण कई सारे शिक्षक काल के गाल में समा गए हैं।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री रामबाबू दिवाकर ने कहा है कि हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि आवश्यक संशोधन विधेयक लाकर टेट कानून में संशोधन कर टेट अनिवार्यता से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त रखा जाय। यदि सरकार हमारी यह मांग नहीं मानती है तो टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले मार्च के तीसरे सप्ताह देश भर के लाखों शिक्षक दिल्ली में धरना प्रदर्शन करेंगे जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व भारत सरकार का होगा।
इस विरोध प्रदर्शन में ईश्वर शरण सिंह, भोलानाथ चौधरी, विनय सिंह, अशोक द्विवेदी, आलोक सोनी, गुणेश त्रिपाठी, दिनेश जायसवाल, विनोद सिंह, अफरोज आलम, अरुण गोविल सिंह, रत्नेश यादव, विनीत सिंह, केशव प्रसाद, अतमम अली, रहमत अली, भीम प्रकाश, अनुराग, केशव आदि पदाधिकारियों सहित जनपद के हजारों शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

कौशाम्बी   संजीवनी हॉस्पिटल में ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर का हुआ उद्घाटन  संत गाडके महाराज की 150वीं जयंती के अवसर पर...
24/02/2026

कौशाम्बी

संजीवनी हॉस्पिटल में ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर का हुआ उद्घाटन

संत गाडके महाराज की 150वीं जयंती के अवसर पर सराय अकिल के संजीवनी हॉस्पिटल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायमूर्ति गौतम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस खास मौके पर संजीवनी हॉस्पिटल में ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर का उद्घाटन न्यायमूर्ति गौतम चौधरी द्वारा किया गया। इस दौरान हॉस्पिटल स्टाफ सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने डॉ. मनीषा चौधरी द्वारा संचालित संजीवनी हॉस्पिटल में ब्लड बैंक की महत्वपूर्ण पहल की सराहना भी की।

आपको बता दें कि सराय अकिल व आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को रक्त, प्लाज्मा या प्लेटलेट्स जैसी सुविधाओं के लिए लगभग 50 किलोमीटर दूर प्रयागराज जाना पड़ता था। आपातकालीन स्थितियों में यह दूरी कई बार मरीजों के लिए जानलेवा साबित होती थी। लेकिन अब संजीवनी हॉस्पिटल में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा और अनगिनत जीवन बचाया जा सकेगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, डॉक्टर्स सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा टी.बी./कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प एवं मेडिकल कैम्प लगाया गया।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिस...
18/02/2026

स्वास्थ्य विभाग द्वारा टी.बी./कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प एवं मेडिकल कैम्प लगाया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में टी.बी./कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प एवं मेडिकल कैम्प लगाया गया।
मेडिकल कैम्प में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ ही फरियादियों/आमजन का ब्लड प्रेशर, डायबिटीज एवं हीमोग्लोबिन आदि का चेक-अप किया गया एवं दवा का वितरण भी किया गया। कुल 110 लोगों का स्वास्थ्य चेकअप किया गया।

प्रधानाचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय डाॅ. हरिओम सिंह ने ह्दयसेतु पर जन-जागरूकता के दृष्टिगत उपस्थित लोगों को बताया कि हार्ट अटैक के मरीजों को त्वरित और निःशुल्क उपचार प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रधानाचार्य के बताया कि यदि किसी को हार्ट अटैक के प्रारम्भिक लक्षण जैसेः- छाती के बीच में तेज दर्द, भारीपन या जकड़न, सांस फूलना, ठंडा पसीना आना, चक्कर आना, और दर्द का बांहों, गर्दन या जबड़े तक फैलना आते है तो जीवन रक्षक औषधि समय पर लेने से मरीज की जान बचाई जा सकती है, साथ ही प्रधानाचार्य द्वारा यह भी बताया गया कि ऐसे व्यक्ति यदि अस्पताल मे ससमय उपचार हेतु लाये जाते है तो इनका ई.सी.जी. तत्काल करते हुए हब सेन्टर मोती लाल नेहरू प्रयागराज को भेजकर अतिरिक्त चिकित्सीय परामर्श प्राप्त करने के उपरान्त जीवन रक्षक इन्जेक्शन लगाते हुए हब सेन्टर मोती लाल नेहरू प्रयागराज के कार्डियोलाॅजिस्ट विभाग मे भेज दिया जाता है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी अपर जिलाधिकारी ओम प्रकाश, डॉ. संजय कुमार व प्रभारी चिकित्साधिकारी मंझनपुर नीरज कुमार सहित अन्य उपस्थित रहें।

कौशाम्बी ।कृषकों को प्याज बीज,गेंदा बीज, शाकभाजी बीज एवं ड्रैगन फ्रूट पौध का किया वितरण           मुख्य विकास अधिकारी वि...
18/02/2026

कौशाम्बी ।

कृषकों को प्याज बीज,गेंदा बीज, शाकभाजी बीज एवं ड्रैगन फ्रूट पौध का किया वितरण

मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजनान्तर्गत उद्यान भवन परिसर में 20 कृषकों को प्याज बीज, 17 कृषकों को गेंदा बीज, 42 कृषकों को शाकभाजी बीज एवं 7 कृषकों को ड्रैगन फ्रूट पौध का वितरण किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कृषकों से अपील की कि सरकार द्वारा दिए जा रहे उच्च गुणवत्ता युक्त शंकर बीजों एवं पौधों को समय से अपने-अपने प्रक्षेत्रों पर बुवाई करते हुए अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।
इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र एवं उद्यान निरीक्षक प्रमोद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा गोवध से सम्बन्धित 25,000 रु0 का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
18/02/2026

थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा गोवध से सम्बन्धित 25,000 रु0 का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।

17/02/2026

आरोपों पर बोले बीजेपी के पूर्व विधायक, बढ़ती लोकप्रियता से घबराए विपक्षियों का षड्यंत्र

कौशाम्बी जिले के चायल तहसील से पूर्व भाजपा विधायक व गद्दावर नेता संजय कुमार गुप्ता पर शिव शंकर केसरवानी नाम के व्यक्ति ने उन्हें प्रदेश का सबसे बड़ा भूमाफिया कहते हुए गंभीर आरोप लगाया है शिव शंकर केसरवानी की माने तो उसके घर पर पूर्व विधायक ने कब्जा कर लिया है जिसे लेकर पूर्व भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपों को निराधार बताते हुए पूरे प्रकरण को राजनीतिक षड्यंत्र बताया है।

कौशाम्बी करारी कस्बा स्थित नया गंज में बने डॉ. रिज़वी डिग्री कॉलेज में आज एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर म...
16/02/2026

कौशाम्बी

करारी कस्बा स्थित नया गंज में बने डॉ. रिज़वी डिग्री कॉलेज में आज एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मेडिकल कॉलेज कौशाम्बी की विशेषज्ञ टीम ने पहुंचकर छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और रक्त संग्रह की प्रक्रिया को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया।

मेडिकल टीम में डॉ रवि रंजन सिंह, पीयूष कुमार शुक्ला, शिव प्रताप सिंह, राम मिलन शुक्ला, अनिल कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार, अनूप सिंह, नरेंद्र कुमार और अमर कुमार शामिल रहे। टीम ने प्रत्येक छात्र-छात्रा की जांच के बाद रक्तदान की अनुमति दी।

शिविर में करीब 20 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया, जबकि 30 से अधिक विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। कॉलेज परिसर में पूरे दिन सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सक्सेना, लॉ विभाग के प्रधानाचार्य डॉ. ज़फ़र, इंजीनियरिंग के डायरेक्टर अनीश अफ़ज़ल, रजिस्ट्रार डॉ. सरताज आलम, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अवधेश कुमार मिश्र, फार्मेसी के प्राचार्य शिव चंद्र, इम्तियाज अहमद सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

प्रबंधन ने रक्तदान करने वाले सभी छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

रिज़वी डिग्री कॉलेज में आयोजित इस रक्तदान शिविर ने यह साबित कर दिया कि आज का युवा वर्ग समाज सेवा के लिए हमेशा आगे है।

12/02/2026

कौशाम्बी में पत्रकारों का धरना प्रदर्शन जारी।

12/02/2026

कौशाम्बी ---

- पत्रकारों के खिलाफ उत्पीड़न पर जिले के पत्रकार
- पुलिस के खिलाफ लामबंद होकर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
- पत्रकार पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग
- जिले भर के पत्रकारों का जिला मुख्यालय आना शुरू
- पत्रकारों ने भविष्य में भी बगैर जांच के मुकदमा न लिखने की पुलिस को दी नसीहत
- दावत में होने के बाद भी पुलिस ने नेताओं के दबाव में दर्ज कर लिया पत्रकार इश्तियाक पर मुकदमा
- मंझनपुर जिला मुख्यालय के डायट में पत्रकारों ने शुरू किया आंदोलन

कौशाम्बी। करारी कस्बा के नेता नगर स्थित मदर इंडिया इंटर कॉलेज में हर वर्ष की तरह विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयो...
11/02/2026

कौशाम्बी। करारी कस्बा के नेता नगर स्थित मदर इंडिया इंटर कॉलेज में हर वर्ष की तरह विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें इंटर के छात्रों को विदाई दी गई। कार्यक्रम में हाई स्कूल व इंटर के टॉपर बच्चों को प्रधानाचार्य सैयद सरफराज हुसैन ने पांच पांच हजार रुपए , सर्टिफिकेट व मैडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने खूब धमाचौकड़ी मचाई।

Address

Up Kaushambi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News time digital posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News time digital:

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share