Punjabi Tadka

  • Home
  • Punjabi Tadka

Punjabi Tadka Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Punjabi Tadka, Digital creator, .

08/09/2024

मसाला डोसा

डोसा बैटन बनाने के लिए सामग्री:

चना दाल - 1 कटोरी
उड़द दाल - 1 कटोरी
चावल - 1 कटोरी

तीनो को 5-6 घंटे के लिए भीगो के रखना है
लहसुन की कलियाँ - 7-8
हरि मिर्च - 2-3
धनिया - थोड़ी मात्रा में

डोसा भरने के लिए मसाला सामग्री

आलू - 4 बड़े साइज़ के (उबाल कर काट लीजिये)
टमाटर - 1 बड़ा साइज़
हरी मिर्च - 2
प्याज़ - 1 बड़ा साइज
शिमला मिर्च - 1

सूखा मसाला सामग्री:
जीरा - 1 छोटा चमच
राई - 1 छोटा चमच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
कसूरी मेथी - 1 चमच
सेंधा नमक - 1 चमच

अब बैटन की सारी सामग्री को मिक्सी में पीस लेंगे
धनिया बाद में डालना है
स्वाद अनुसार नमक भी डाल लेंगे
हमने यहां 1 चमच सेंधा नमक डाला है

अब हम डोसे का मसाला तैयार करेंगे

चूल्हे पर तेज आंच पर बड़े बर्तन में 2 बड़ी चम्मच सरसों तेल या जैतून का तेल डाल के 3-4 मिनट तेल गरम होने देंगे

अब 1 छोटा चमच जीरा डाल देंगे
अब 1 छोटा चमच राई डाल देंगे
अब 2-3 मिनट के बाद इस में बारीक कटा हुआ प्याज डाल देंगे
चमच घुमाते रहें गे ताकि अच्छे से पक जाये
अब बारीक काटा हुआ टमाटर डाल देंगे
और इसे भी 2-3 मिनट भून लेंगे

अब सुखा मसाला डाल के मिक्स कर लेंगे

अब क्रश किये हुए उबले हुए आलू डाल के मिक्स कर लेंगे

5-7 मिनट पकने के बाद इस में कटी हुई शिमला मिर्च डाल के
मिक्स कर लेंगे
ये अब डोसे का मसाला तैयार हो गया है

अब जो डोसे का बैटन हमने तैयार किया था मिक्सी में
उसमें थोड़ी कसूरी मेथी और बारीक कटा धनिया डाल के मिक्स कर लेंगे

अब चूल्हे पर धीमी आंच पर तवा रख के डोसा बनायेंगे
तवा गरम होने पे अब बैटन डाल के चमच से फ़ैला के पतली लेयर बना लेंगे और थोड़ा पकने देंगे

अब डोसे का मसाला डाल के डोसे को दोनो तरफ से लपेट लेंगे

और ये हमारा डोसा तैयार है
आप भी घर पर ट्राई करें और परिवार के साथ आनंद लें

❤️ ❤️ 😋 ❤️

21/07/2024

खट्टी मीठी आम की चटनी

सामग्री:

कच्चे आम - 1.5 किलो (जिनको छील के कद्दूकस करना है)
सौंफ - 1 बड़ी चमच
जीरा - 1 चम्मच
सिरका - 4 चम्मच
मेथे - 1 चमच
मिक्स मसाला - 4 चम्मच (जिस में सौंफ, कलौंजी, मेथे, हल्दी, नमक, मिर्च, हींग मिक्स है)
चीनी - 1 कटोरी
कद्दूकस किये हुए आम

चूल्हे पर तेज आंच पर बड़े बर्तन में एक करछी सरसों तेल डाल
के 3-4 मिनट पकने देंगे

तेल गरम होने पर जीरा डाल देंगे

जीरा भून जाने के बाद सारे सूखे मसाले एक एक करके डाल देंगे

फिर साथ ही कद्दूकस किया हुआ आम भी डाल देंगे
अब पूरी तरह से मिक्स कर लेंगे
अब सिरका डाल के मिक्स करें गे
अब चीनी डाल के फिर से मिक्स कर लेंगे
अब धीमी आंच पे 10 मिनट के लिए रखेंगे और बीच बीच में करछी चलाते रहे गे
अब हमारी खट्टी मीठी आम की चटनी रेसिपी तैयार हो चुकी है
आप भी बनाएं और परिवार के साथ आनंद उठाएं

❤️ ❤️

15/07/2024

चना मसाला | Chana Masala Receipe

सामग्री:

सफ़ेद चना - 1/2 किलो
प्याज़ - 3
टमाटर - 1
लहसुन - 8 - 9 कलियाँ
सेंधा नमक - 1 बड़ी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
चना मसाला - 1 चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
कसूरी मेथी - 1 चम्मच
सरसों तेल - 1 कटोरी

गार्निश करने के लिए:

कटा हुआ प्याज - 1
कटी हुई हरी मिर्च - 3-4
धनिया पत्ती - थोड़ी मात्रा में

चूल्हे पर तेज आंच पर बड़े बर्तन में एक कटोरी सरसों का तेल डाल के 3-4 मिनट पकने देंगे
तेल गरम होने पर जीरा डाल देंगे
जीरा भून जाने के बाद प्याज टमाटर लहसुन की पेस्ट बर्तन में डाल के 5-7 मिनट पका लेंगे
याद रहे करछी चलाते रहना है
मसाले का रंग भूरा होने पर सूखे मसाले डाल के मिक्स कर लेंगे
अब पहले से उबाल के रखे हुए सफेद चने डाल के मिक्स कर लेंगे
अब ढकन से बर्तन को ढक के 12-15 मिनट के लिए धीमी आंच पे छोड़ देंगे
बीच में 4-5 मिनट बाद एक बार देख लेंगे और करछी से उलट पुलट कर लेंगे
अब हमारी चना मसाले की रेसिपी तैयार हो चुकी है
गार्निश कर के परोसें चपाती या परांठे के साथ
घर पे ट्राई करें और परिवार के साथ एन्जॉय करें

10/06/2024

गुड़ वाले गुलगुले | Gulgule Receipe

सामग्री :

गेहूँ का आटा - 1 किलो
सौंफ - 2 चमच
नारियल बुरादा - 100 ग्राम
गुड़ - आधा किलो
मीठा सोडा - 1 छोटी चम्मच

प्रक्रिया:

एक बर्तन में गेहूँ का आटा ले लेंगे
अब सौंफ, नारियल बुरादा आटे में मिक्स कर लेंगे
अब पहले से रखा हुआ गुड़ का घोल एक छलनी से छान के
आटे में डाल लेंगे
अब डालें गे मीठा सोडा 1 छोटी चम्मच
अब इस मिश्रण को पानी मिलाते हुए गुंथ लेंगे
ध्यान रहे आटा ज्यादा ठोस या पतला नहीं होना चाहिए
अब कड़ाही में सरसों का तेल तेज आंच पर गरम कर लेंगे और
इस में गुंथे हुए आटे से छोटे-छोटे भाग उबलते तेल
में डाल के तल लेंगे
छलनी से उलट पलट करते रहे जब तक पक कर गुलगुले लाल
ना हो जाये
अब गुलगुले एक अलग बर्तन में निकाल लेंगे
हमारे मीठे मीठे गुड़ के गुलगुले तैयार हैं
घर पे ट्राई करें और परिवार के साथ एन्जॉय करें

26/05/2024

Chhole Bhature Receipe...

Ingradients:
- Gehu ka aata (750 Gms)
- Ek katori suji
- Sendha namak, baking powder, jeera powder, dhaniya patti
- Sarson oil (1 ltr)
- Tamatar - 3
- Payaz - 5
- Hari mirch - 5-6
- Lehsun - 10-12 kaliyan
- Adrak - 1 chota tukda
- Jeera (1 chamach)
- Garam masala - 1 chamach
- Dhaniya powder - 1 chamach
- Lal mirch powder - 1 chamach
- Haldi - 1 chamach
- Kasori methi - 1 chamach
- Chaat masala - 1 chamach

Try and enjoy with family and friends !

23/05/2024

Dahi Bhalle is a summer time dessert receipe.

Ingradients:

- Water
- Sugar (Desi Khand)
- Urad Ki Daal
- Dahi / Curd
- Jeera Powder
- Green Sauce
- Imali Sauce
- Red Chilly Sauce
- Anaar Ke Daane
- Aloo Bhuiya

Try and enjoy with family and friends !

12/05/2024

Fruit jelly cake is a vegetarian fresh fruit cake made with agar agar. This beautiful no bake dessert is light, healthy filled with fresh fruit - perfect for the summer time.

Ingradients:

- Water
- Sugar (Desi Khand)
- Agar Agar Powder
- Small fruit pieces of your choice

Try and enjoy with family and friends !

09/05/2024

Home made chicken curry...

Ingradients:

- 1.5 Kg Chicken
- Garlic Onion Paste - 1 badi katori
- Tomato Gravy - 1 badi katori
- Curd - 1 chhoti katori
- Spices - Degi Mirch, Haldi, Garam Masala,
Kasori Methi, Red Chilli Mirch Powder
- Kati hui hari mirch - 2
- Namak swad anusar

Try and enjoy with family and friends !

14/04/2024

Tasty Khta Metha Aachar jo 4 - 5 months kharab nhi hoga...

Try and enjoy with family and friends !

27/03/2024

Delicious Shahi Paneer...

Try and enjoy with family and friends !

😋 😋

Address


Telephone

+916283231376

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Punjabi Tadka posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Punjabi Tadka:

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share