07/07/2026
*Big Breaking News*
*राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, श्मशान भूमि का होगा प्रदेशभर में सत्यापन..!*
राजस्थान सरकार ने श्मशान भूमि को लेकर बड़ा फैसला लिया है। प्रदेशभर में श्मशान भूमि का सत्यापन कराया जाएगा और उसे राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। राजस्व विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं। ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा और भूमि को आरक्षित किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य अंतिम संस्कार के समय जमीन संबंधी किसी भी तरह की परेशानी से लोगों को बचाना और रिकॉर्ड को अपडेट करना है।