01/08/2026
कुलगाम में हुआ आतंकी हमला बेहद दुखद है...लेकिन सच कहूं तो इस बार इन आतंकियों पर गुस्सा कम और तरस ज्यादा आ रहा है।
महसूस हो रहा है कि पाकिस्तानी पंजाबियों के टुकड़े पर पल रहे TRF, लश्कर, जैश और वगैरह-वगैरह गुटों के ये आतंकी, बेगैरत ही नहीं, कितने बेबस भी हैं,
वहां LoC के उस पार उनके कश्मीरी भाई-बहन थोक में मारे जा रहे हैं...पाकिस्तानी सेना ने कश्मीरियों के खिलाफ खुला युद्ध छेड़ रखा है, कश्मीरी महिलाओं का रेप हो रहा है, लेकिन इन बुजदिलों की औकात नहीं है कि Pok के अपने कश्मीरी भाई बहनों के लिए एक शब्द बोल दें...बंदूक उठाना तो दूर की बात है।
कश्मीर और कश्मीरियों की फ्रिक है तो जाओ लड़ो पाकिस्तानी सेना से...दिखाओ अपनी हिम्मत, लेकिन बात वही है कि औकात नहीं है तुम्हारी....
तुम्हारी सारी हिम्मत और सारा 'जिहाद' केवल निहत्थे हिंदुओं, आम लोगों को टारगेट तक सीमित है...
न तो तुम कश्मीरी हो, न ये लड़ाई कभी कश्मीर की थी और तुमने हर बार इसे साबित किया है...
खैर ज्यादा समय नहीं लगेगा, भारतीय सेना तुम्हें भी जल्द ही तुम्हारे दूसरे भाइयों की तरह जहन्नुम का रास्ता दिखाएगी।