08/09/2026
चाय वाले पर फायरिंग, पीठ पर चाकू से वार — 48 घंटे में 4 गिरफ्तार | Delhi Police
दिल्ली के राज पार्क थाना क्षेत्र में एक चाय विक्रेता पर पैसों के विवाद में फायरिंग और चाकूबाजी का मामला सामने आया। घटना में आरोपी रवि उर्फ किट्टू ने फायरिंग की, जबकि साथियों ने पीड़ित की पीठ और कमर पर चाकू से वार किए। आउटर डिस्टिक की स्पेशल स्टाफ टीम ने महज 48 घंटे के भीतर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सूचना के आधार पर मंगोलपुरी और बहादुरगढ़ से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोनू और अभिषेक कालिंदी कुंज में हुई फायरिंग की वारदात में भी वांछित बताए जा रहे हैं।
"क्या आपके इलाके में भी छोटी-छोटी बातों पर ऐसी हिंसा होते देखी है? कमेंट में बताएं।"