Salaam Hindustan

  • Home
  • Salaam Hindustan

Salaam Hindustan Salam Hindustan is a channel that presents social, political, economic and entertainment news in its real form without any adulteration.

05/08/2026

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2379 में 4 अगस्त 2026 को हवा में अचानक भीषण 'क्लियर एयर टर्बुलेंस' (हवा के तेज झटके) हुआ, जिसके कारण विमान करीब 300 फीट नीचे आ गया. इस घटना में 10 यात्री और चालक दल (क्रू) के 4 सदस्य मामूली रूप से घायल हुए हैं. राहत की बात यह रही कि इस बड़े हादसे के बाद विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया और सभी घायल यात्रियों को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई.
पायलट को नहीं मिला अलर्ट: एयरलाइन सूत्रों के अनुसार, आसमान बिल्कुल साफ था और इसे 'क्लियर एयर टर्बुलेंस' कहा जाता है. इस तरह के टर्बुलेंस में बादल या तूफान नहीं होते, जिसके कारण पायलट के राडार पर इसका पहले से पता लगाना बेहद मुश्किल होता है.
जांच के आदेश: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) इस पूरे मामले और टर्बुलेंस के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है.


02/08/2026

पप्पू यादव को जान से मारने पहुंचे अज्ञात हमलावर।
संसद में पप्पू यादव के राममंदिर चन्दा चोरी से संबंधित प्रोटेस्ट से नाराज़ थे। हमलावर पकड़े गए।

02/08/2026

नेपाल में समाजी संगठनों द्वारा शांति मार्च निकाला जा रहा है। हालात तनाव में है सड़कों पर सन्नाटा और कर्फ्यू: सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के बाद शुक्रवार से रविवार (2 अगस्त 2026) के बीच किसी बड़ी नई हिंसक झड़प की खबर नहीं है, लेकिन तनाव बरकरार है। सुनसरी के देवानगंज, सिराहा के गोलबाजार और धनुषा के जनकपुरधाम सहित भारत से सटे सप्तरी जिले के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

01/08/2026

'GenZ इफेक्ट्स'😎
अमित शाह के आज पुणे दौरे के दौरान रोड ब्लॉक करने से लोग नाराज़ हो गए और खुद से बैरीकेट हटाने लगे जिसकी वजह से पुलिस और लोगों में हल्की हड़प हो गई। GenZ प्रोटेस्ट के बाद लोगो में जागरूकता दिखाई दे रही है और लोग अपने अधिकारों के लिए सड़क पर आवाज उठाते नजर आ रहे है।

31/07/2026

चंदा चोरी पर संसद परिसर में प्ले🤭 राम मंदिर चंदा चोरी पर आज विपक्ष ने संसद भवन परिसर में एक प्ले किया जिसमें चंदा चोरी पर दान पात्र के चंदा डाला गया जिसमें राहुल गांधी ने भी चंदा डाला, बाद में पुजारी बने पप्पू यादव दान पेटी लेकर भाग गए।🧐🫣

29/07/2026

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उस समय बहुत शर्मिंदगी हुई जब एक दरोगा कंगना (पुतले) को उनके हाथों से लेकर फरार हो गया। कंगना के Genz पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरुद्ध कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे और पुतला जलाना चाह रहे थे। दरोगा कंगना के तगड़े वाले फैन निकले और पुतले को लेकर 120 की स्पीड में फरार हो गये। अब कंगना के पुतले का क्या होगा भगवान जाने 🤭😁

28/07/2026

वायरल वीडियो वाले ABHINAV BISHT , Abhinav Bist ,का अकाउंट भी ढेर सारे इंस्टा अकाउंट के साथ सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि फिर से बहाल कर दिया गया है। अब सवाल ये है कि इसका वीडियो किस संस्कृति और सरकार पर हमला था। कमेंट करके बताएं

27/07/2026

🚨 बड़ा अपडेट: छात्रों को पीटने वाला सत्यम पंडित कानून के शिकंजे में!
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे छात्रों को कार में बैठकर थप्पड़ मारने और भद्दी गालियां देने वाले 'हिंदू वीर सेना' के अध्यक्ष सत्यम पंडित पर आखिरकार कानून का डंडा चल गया है। सोशल मीडिया पर भारी गुस्से और विपक्षी नेताओं के दबाव के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।
खुद को 'कानून' समझने और छात्रों को सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच' बताने वाले शख्स को अब जेल की हवा खानी पड़ रही है। क्या ऐसे अराजक तत्वों पर और सख्त एक्शन होना चाहिए? अपनी राय कमेंट्स में बताएं! 🗣️

26/07/2026

जंतर मंतर पर कॉकरोच जनतापार्टी को सबक सिखाने आने वाले हिन्दुरक्षा दल के लोग सिर्फ एक दिन लेट पहुंचे। कोई बात नहीं वहां पुलिस थी और cjp कार्यकर्ताओं का छोड़ा गया कुछ समान (वेस्ट) था, हिन्दुरक्षा दल के लोग ने जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने भगा दिया।

26/07/2026

छात्रों को धमकाने और मारने वाले सत्यम पंडित की तलाश में पुलिस ।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और व्यापक आक्रोश के बाद वीडियो में दिख रहे कार सवार व्यक्ति की पहचान सत्यम पंडित के रूप में हुई है। वह गाजियाबाद का रहने वाला एक दक्षिणपंथी/हिंदूवादी संगठन का नेता बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज करने, राह रोककर मारपीट करने, धार्मिक/जातिगत पहचान पूछकर प्रताड़ित करने और शांति भंग करने की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस की टीमें आरोपी की धरपकड़ और वीडियो में दिख रहे अन्य साथियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। डिजिटल साक्ष्यों (फेसबुक पोस्ट और ओरिजिनल वीडियो) को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. वीडियो में दिख रहे दोनों छात्र सुरक्षित हैं और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन का शांतिपूर्ण समर्थन करने जा रहे थे. सोशल मीडिया पर विभिन्न छात्र संगठनों (CJP आदि) ने इन पीड़ित छात्रों को कानूनी सहायता प्रदान की है।

Address


Opening Hours

Monday 09:00 - 17:00
Tuesday 09:00 - 17:00
Wednesday 09:00 - 17:00
Thursday 09:00 - 17:00
Friday 09:00 - 17:00
Saturday 09:00 - 17:00

Telephone

+919561093788

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Salaam Hindustan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Salaam Hindustan:

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share