Challengers Questions

  • Home
  • Challengers Questions

Challengers Questions Thankx you for like this pageLIKE it.

Here you can get GK, cricket update, movie update, math Questions, Logical Reasoniog English, Current news update and any other more useful things.

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अब महिलाओं ने भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बलूच नागरिकों के दमनचक्र के खिलाफ...
03/02/2026

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अब महिलाओं ने भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बलूच नागरिकों के दमनचक्र के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है। अलगाववादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ 31 जनवरी से शुरू किए गए ऑपरेशन 'हेरोफ फेज-2' में 40 घंटे के अंदर 200 से अधिक सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। 17 को कब्जे में ले लिया गया है।

ये ऑपरेशन 12 जगहों पर चलाए गए। ऑपरेशन में दो विद्रोही बालाओं, 21 साल की हवा बलोच और 24 साल की आसिफा मेंगल, ने दर्जनों पाकिस्तानी सैनिकों के चीथड़े उड़ा दिए। हवा ने जहां सुरक्षाकर्मियों से मोर्चा लिया, वहीं आसिफा ने नोश्की स्थित आईएसआई के मुख्यालय पर वाहन बम के रूप में फिदायीन हमला किया। इसे बलूचिस्तान में दो दशकों का सबसे बड़ा हमला भी कहा जा रहा है।

Follow 👇👇
Challengers Questions fans

भारतीय फ़िल्म जगत के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास 'शेट्टी टावर' पर शनिवार देर रात अज्ञात हमलावरों द्वार...
02/02/2026

भारतीय फ़िल्म जगत के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास 'शेट्टी टावर' पर शनिवार देर रात अज्ञात हमलावरों द्वारा करीब 5 राउंड फायरिंग की गई, जिससे पूरे इलाके और बॉलीवुड जगत में सनसनी फैल गई है।

इस चौंकाने वाली घटना के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर पूरे टावर के इर्द-गिर्द भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

गनीमत रही कि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हमलावरों के भागने के रास्ते और उनके पीछे के मकसद की जांच कर रही है।

Follow 👇👇
Challengers Questions fans

विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब होने से सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई और उनके लगभग 27 करोड़ फॉलोअर्स का...
02/02/2026

विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब होने से सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई और उनके लगभग 27 करोड़ फॉलोअर्स काफी बेचैन हो गए थे। करीब आठ घंटे तक प्लेटफॉर्म से दूर रहने के बाद अब कोहली का अकाउंट फिर से एक्टिवेट हो गया है, जिससे उनके प्रशंसकों ने बड़ी राहत की सांस ली है।

Follow 👇👇
Challengers Questions fans

तेलंगाना भारत का 29वां राज्य है, जिसका गठन 2 जून 2014 को आंध्र प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से को अलग करके किया गया था। इ...
02/02/2026

तेलंगाना भारत का 29वां राज्य है, जिसका गठन 2 जून 2014 को आंध्र प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से को अलग करके किया गया था। इसकी राजधानी हैदराबाद है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने 62 छात्रों और अधिकारियों के एक दल के साथ प्रतिष्ठित हार्वर्ड कैनेडी स्कूल में अपना कार्यकारी शिक्षा कार्यक्रम (executive education program) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस शैक्षणिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य वैश्विक शासन और नीति-निर्माण की बारीकियों को समझना है, जो राज्य के भविष्य के विकास और प्रशासनिक सुधारों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 🎓✨

Follow 👇👇
Challengers Questions fans

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट 2026 में आम आदमी की जेब और सेहत को ध्यान में रखते हुए कई महत...
02/02/2026

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट 2026 में आम आदमी की जेब और सेहत को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस नए बजट के बाद कैंसर और डायबिटीज की 17 जीवन रक्षक दवाएं, मोबाइल फोन, ईवी बैटरी, सोलर पैनल और लेदर के जूते सस्ते होने जा रहे हैं, जबकि विदेशी टूर पैकेज और विदेश में पढ़ाई के लिए जाने वाले पैसे पर भी टीसीएस (TCS) को घटाकर राहत दी गई है।

दूसरी ओर, सरकार ने तंबाकू उत्पादों, शराब, आयातित लग्जरी घड़ियों और हाई-एंड लैपटॉप पर ड्यूटी बढ़ाकर इन्हें महंगा कर दिया है, साथ ही शेयर बाजार में ट्रेडिंग (STT) की लागत भी अब आपकी जेब पर भारी पड़ने वाली है। 📊✨

02/02/2026
बेंगलुरु के मशहूर रियल एस्टेट कारोबारी और 'कॉन्फिडेंट ग्रुप' के चेयरमैन सीजे रॉय (CJ Roy) के आकस्मिक निधन की खबर ने पूरे...
02/02/2026

बेंगलुरु के मशहूर रियल एस्टेट कारोबारी और 'कॉन्फिडेंट ग्रुप' के चेयरमैन सीजे रॉय (CJ Roy) के आकस्मिक निधन की खबर ने पूरे बिजनेस जगत को स्तब्ध कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 30 जनवरी 2026 को आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान उन्होंने अपने दफ्तर में अपनी ही लाइसेंसशुदा पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 57 वर्षीय रॉय के परिजनों ने विभाग पर अत्यधिक मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है, जिसने अब जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर एक नई बहस छेड़ दी है। 💔🙏

29/01/2026

CGI की टिप्पणी - हम जातिविहीन समाज चाहते हैँ. आप क्या देश को भूतकाल में ले जाना चाहते हैँ? गाइडलाइन्स एक ही पक्ष को ध्यान में रखकर बनाई गई हैँ.

जाति की पूरी व्यवस्था आपने ब्राह्मणों पर मढ़ कर समाज में नफरत घोल दी है. क्या मुस्लिमों की जातियां भी ब्राह्मणों ने बनाई है? ईसाई में जातियां भी ब्राह्मणों की दें है? बौद्ध, सिख, जैन क्या सभी की जातियां ब्राह्मणों ने बनाई है? अगर ब्राह्मणों की जातियों से इतनी दिक्कत है तो आज ही अपने नाम से जाती हटा लीजिये. कौन आपको रोकेगा? कौन आपको अपने नाम के आगे जाति लगाने के लिए विवश कर रहा है?

अगर एक समाज खुद को IAS, IPS, CJI, President, PM बनकर भी खुद को शोषित ही रखना चाहता है तो इसमें गलती ब्राह्मणों की नहीं बल्कि उसकी अपनी मानसिकता की है.

GST रिफॉर्म्स बेहतरीन हैं, टैक्स कम हुआ है, लेकिन गौर से देखिए, बारीकी से देखने पर ऐसा लग रहा है जैसे घर के किसी बड़े ने...
04/09/2025

GST रिफॉर्म्स बेहतरीन हैं, टैक्स कम हुआ है, लेकिन गौर से देखिए, बारीकी से देखने पर ऐसा लग रहा है जैसे घर के किसी बड़े ने घरवालों की सेहत और घर को उन्नति के लिए नियम बनाए हो

1 पनीर, दुग्ध, रोटी, परांठा टैक्स फ्री, घी, सूखे मेवे काजू पिस्ता बादाम आदि पर टैक्स कम, कोल्ड ड्रिंक फास्ट फूड पर टैक्स बढ़ाया, यानी सेहतमंद खाओ उल्टा सीधा नहीं जंक फूड नहीं

2 सिगरेट शराब पुड़िया तंबाकू पर टैक्स बढ़ा यानि इन सब चीजों से दूर रहे

3 साबुन टूथपेस्ट तेल शैंपू शेविंगक्रीम आदि रोजमर्रा की चेजों पर टैक्स कम ताकि घर आराम से चल सके

4 रबर पेंसिल मैप्स ग्लोब चार्ट्स कॉपी टैक्स फ्री ताकि बच्चे खूब पढ़ सकें आगे बढ़ सकें

5 घर का सामान जैसे AC TV फ्रिज वॉशिंग मशीन आदि पर टैक्स कम ताकि घर पर बोझ ना बढे और आप आराम से जीवन व्यतीत कर सकें

6 घर बनाने की सामग्री जैसे सीमेंट आदि पर टैक्स कम ताकि हर परिवार अपना घर बना सके

7 हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस टैक्स फ्री यानी परिवार की सुरक्षा सर्वोपरि ताकि विपत्ति की स्थिति में आपको परेशान ना होना पड़े

8 जीवन रक्षक दवाएं टैक्स फ्री, बाकी दवाओं और मेडिकल उपकरणों पर न्यूनतम टैक्स ताकि आपको दवा सस्ती मिल सके, मेडिकल टेस्ट भी सस्ते

9 ट्रैक्टर, कटाई मशीन, अन्य उपकरण, टैक्सी ऑटो रिक्शा आदि पर टैक्स कम ताकि आपकी आजीविका का इंतज़ाम हो सके, आप काम करें

10 छोटी कारों पर टैक्स कम लक्जरी कारों पर टैक्स ज्यादा, 350 सीसी से कम की बाइक पर टैक्स कम, यानी फालतू का दिखावा मत करो, जरूरत की उपयोगी चीज लो

जैसा आपके पिता आपको समझते है कि जीवन कैसे जीना है यह टैक्स स्लैब बिल्कुल वैसा ही है, ऐसा लगता है जैसे घर के बड़ों ने बैठ कर टैक्स स्लैब बनाया हो, ताकि सेहत बनी रहे, घर चलने में दिक्कत ना हो, बच्चे पढ़ सके, घर का जरूरी सामान आ सके, नया घर बन सके, घर का कमाऊ मेंबर और घर वाले सुरक्षित रहे, जरूरत पड़ने पर इलाज करा सकें, सब काम धंधे में लगें, और कोई फालतू दिखावा ना करे

बस इतना ही है GST रिफॉर्म, मेरी नजर में यह बजट से भी बेहतर है, इसमें वो सबकुछ है जो मैं सरकार से पिछले कई सालों से मांग रहा था, ऐसा लग रहा है जैसे सरकार ने नहीं यह GST रिफॉर्म मैने खुद ने किया है

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और प्रधानमंत्री मोदी का यह अब तक का सबसे बेहतरीन फैसला है, इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है

मेरे तो मन की मुराद पूरी हो गई और आपकी?

सौजन्य-CP

All luxury items will cover under 40% GST from 22nd of Sep 2025. Some are as below.
04/09/2025

All luxury items will cover under 40% GST from 22nd of Sep 2025. Some are as below.

Address


Telephone

+917982340622

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Challengers Questions posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share