विश्व संवाद केंद्र, मध्य प्रदेश

  • Home
  • विश्व संवाद केंद्र, मध्य प्रदेश

विश्व संवाद केंद्र, मध्य प्रदेश Official Account of Vishwa Samvad Kendra, MadhyaPradesh || Media Organization

11/07/2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने नागपुर के वनामती सभागृह में बुधवार 09 जुलाई को अंग्रेजी पुस्तक 'मोरोपंत पिंगले-द आर्किटेक्ट ऑफ हिंदू रिसर्जेंस' का विमोचन किया। इस अवसर पर सरसंघचालक जी ने मोरोपंत पिंगळे जी के जीवन की कई अनकही बातें बताईं।

मोरोपंत पिंगळे जी 75 साल के हो गए। उस वक्त हम सब लोग वृंदावन में बैठक में थे और अखिल भारतीय कार्यकर्ता वहां पर उपस्थित थे। समापन के पूर्व हो. वे. शेषाद्री जी ने कहा कि आज हमारे मोरोपंत जी के 75 वर्ष पूर्ण हुए हैं और इसके लिए उन्हें शाल दे रहे हैं। उन्होंने शाल पहना दी। फिर उन्हें बोलने के लिए आग्रह किया। उनके बोलना शुरू करने से पहले कार्यकर्ताओं के चेहरे पर हंसी रहती थी। वे कहते थे कि मेरी मुश्किल यह है कि मैं खड़ा होता हूं तो लोग हंसने लगते हैं। मैंने हंसने लायक कुछ बोला नहीं तो भी मेरे बोलने पर हंसते हैं। क्योंकि मुझे लगता है कि लोग मुझे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। फिर उन्होंने आगे कहा कि, मैं जब मर जाऊंगा तो लोग पहले पत्थर मारकर देखेंगे कि मैं सचमुच मर गया....। फिर उन्होंने कहा कि 75 वर्ष पर आपने सम्मान किया, लेकिन इसका अर्थ मैं जानता हूं। 75 वर्ष की शॉल जब ओढ़ाई जाती है, तब उसका अर्थ यह होता है कि अब आप की आयु हो गई, अब जरा बाजू हो जाओ, हमें करने दो।

उनके गौरव के लिए मन में भाव लेकर सब किया गया था, पर उस गौरव से खुद का लगाव ना रहे, इस बारे में वे सावधानी बरतते थे।

11/07/2025

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥

भगवान शिव की स्तुति के परम पावन और पवित्र मास श्रावण के शुभारम्भ की शुभकामनाएँ.

#श्रावणमास #श्रावण_2025 #शिवस्तुति #महाकालेश्वर

गुरु व्यक्ति नहीं, तत्व हैअपने समाज में हजारों सालों से, व्यास भगवान से लेकर आज तक, श्रेष्ठ गुरु परम्परा चलती आयी है. व्...
10/07/2025

गुरु व्यक्ति नहीं, तत्व है

अपने समाज में हजारों सालों से, व्यास भगवान से लेकर आज तक, श्रेष्ठ गुरु परम्परा चलती आयी है. व्यक्तिगत रीति से करोड़ों लोग अपने-अपने गुरु को चुनते हैं, श्रद्धा से, भक्ति से वंदना करते हैं, अनेक अच्छे संस्कारों को पाते हैं. इसी कारण अनेक आक्रमणों के बाद भी अपना समाज, देश, राष्ट्र आज भी जीवित है.
इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने गुरु स्थान पर भगवाध्वज को स्थापित किया है. भगवाध्वज त्याग, समर्पण का प्रतीक है. स्वयं जलते हुए सारे विश्व को प्रकाश देने वाले सूर्य के रंग का प्रतीक है. संपूर्ण जीवों के शाश्वत सुख के लिए समर्पण करने वाले साधु, संत भगवा वस्त्र ही पहनते हैं, इसलिए भगवा, केसरिया त्याग का प्रतीक है. अपने राष्ट्र जीवन के, मानव जीवन के इतिहास का साक्षी यह ध्वज है. यह शाश्वत है, अनंत है, चिरंतन है.
#गुरुपूर्णिमा

गुरु पूर्णिमा: स्वत्व और स्वाभिमान के साथ व्यक्तित्व निर्माण के संकल्प का दिन   #गुरुपूर्णिमा
10/07/2025

गुरु पूर्णिमा: स्वत्व और स्वाभिमान के साथ व्यक्तित्व निर्माण के संकल्प का दिन

#गुरुपूर्णिमा

गुरु पूर्णिमा अर्थात अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर की यात्रा और व्यक्ति से लेकर राष्ट्र तक स्वाभिमान ज...

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुदेवो महेश्वरः। गुरु साक्षात परब्रह्मा तस्मै श्रीगुरवे नमः।।भारतीय संस्कृति में ज्ञान के आ...
10/07/2025

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुदेवो महेश्वरः।
गुरु साक्षात परब्रह्मा तस्मै श्रीगुरवे नमः।।

भारतीय संस्कृति में ज्ञान के आधारस्तम्भगुरु को समर्पित व्यास पूर्णिमा, गुरुपूर्णिमा की हार्दिक मंगलकामनाएँ।

#गुरुपूर्णिमा

 #नित्य_प्रेरणा प्रातकाल उठि के रघुनाथा। मातु पिता गुरु नावहिं माथा॥ आयसु मागि करहिं पुर काजा। देखि चरित हरषइ मन राजा ॥-...
10/07/2025

#नित्य_प्रेरणा

प्रातकाल उठि के रघुनाथा।
मातु पिता गुरु नावहिं माथा॥

आयसु मागि करहिं पुर काजा।
देखि चरित हरषइ मन राजा ॥
- श्री रामचरितमानस

#गुरुपूर्णिमा

गुरु आएंगे… लेकिन किस रूप में?संघ ने ध्वज में देखा दर्शन...
09/07/2025

गुरु आएंगे… लेकिन किस रूप में?

संघ ने ध्वज में देखा दर्शन...

जै जै जै हनुमान गोसाईं, कृपा करहुं गुरुदेव की नाईं। सब जानते हैं कि यह हनुमान चालीसा की चौपाई है। इस चौपाई का अर्थ क.....

09/07/2025

Swayamsevak - स्वयंसेवक

नित्य नूतन प्रेरणा ले, बढ़ रहे कोटि चरण हैंनर ही नारायण हमारा, राष्ट्र को हम सब शरण हैं।लंबे समय तक गुलामी में रहने के क...
09/07/2025

नित्य नूतन प्रेरणा ले, बढ़ रहे कोटि चरण हैं
नर ही नारायण हमारा, राष्ट्र को हम सब शरण हैं।

लंबे समय तक गुलामी में रहने के कारण हमारे मन में स्वत्व का अभाव निर्मित हुआ। लार्ड मेकॉले ने भारतीयता पर, उसके स्वाभिमान पर करारी चोट करते हुए, हमें गुलाम की मानसिकता में पहुंचाने के लिए पूरे शिक्षा-तंत्र पर प्रहार किया, उस कारण से स्वाधीनता के समय हमारे ही मन में एक बड़ी ग्लानि थी, आत्मविस्मृति थी और इसलिए उस समय के बड़े-बड़े विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता, तत्वचिंतक, बुद्धिवादी भी कहते थे कि अब हमको नवनिर्माण करना चाहिए, नया कुछ बनाकर दिखाएंगे। कुछ लोग यहां तक सोचते थे कि भारत राष्ट्र है ही नहीं। अंग्रेजों के आने के बाद ही भारत राष्ट्र बनना शुरू हुआ। इसलिए नवनिर्माण-नवनिर्माण के नारे लगते थे।

अभाविप की स्थापना स्वतंत्रता के पश्चात हुईथी। उस समय विद्यार्थी परिषद ने स्पष्टता के साथ कहा कि यह नवनिर्माण नहीं, पुनर्निर्माण करेंगे और इस राष्ट्र पुनर्निर्माण के लिए एक विशाल छात्रशक्ति के निर्माण का संकल्प लिया। जब नवनिर्माण की बातें करते हैं, तो पुरानी सारी चीजों को समाप्त करते हुए एक नया सृजन करेंगे, नया निर्माण करेंगे, यह भाव प्रकट होता है। किंतु भारतीय संस्कृति में, भारतीय दर्शन में यह शक्ति है कि वह आज की स्थिति में भी वर्तमान की सभी समस्याओं का समाधान दे सकती है। इसलिए विद्यार्थी परिषद ने नवनिर्माण नहीं, पुनर्निर्माण का संकल्प लिया।

गुरु पूर्णिमा-भगवा ध्वज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
09/07/2025

गुरु पूर्णिमा-भगवा ध्वज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

भारतीय संस्कृति में गुरु की महत्ता सृष्टि के आरंभ से ही अपने चिरकालिक शाश्वत स्वरूप में दिखाई देती है। जो विभिन्न ...

ज्ञान, शील और एकता के मंत्र को लेकर छात्रों में राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने वाले, विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन "अखि...
09/07/2025

ज्ञान, शील और एकता के मंत्र को लेकर छात्रों में राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने वाले, विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।


 #नित्य_प्रेरणा "नेतृत्व करते हुए सेवक बनो, निःस्वार्थ बनो असीम धैर्य रखो, सफलता तुम्हारी होगी।" #स्वामी_विवेकानंद
09/07/2025

#नित्य_प्रेरणा
"नेतृत्व करते हुए सेवक बनो, निःस्वार्थ बनो असीम धैर्य रखो, सफलता तुम्हारी होगी।"
#स्वामी_विवेकानंद

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when विश्व संवाद केंद्र, मध्य प्रदेश posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to विश्व संवाद केंद्र, मध्य प्रदेश:

Shortcuts

  • Address
  • Alerts
  • Contact The Business
  • Claim ownership or report listing
  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share