20/05/2026
🚨 न्याय पथ की जनअपील 🚨
भीषण लू का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
भिंड, छतरपुर, दतिया, निवाड़ी, पन्ना, टीकमगढ़ और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे बेहद भारी हो सकते हैं।
ऐसे समय में सिर्फ खुद का नहीं, बल्कि दूसरों का भी ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है।
🐦 अपने घर की छत, बालकनी या बाहर पक्षियों और बेजुबान जानवरों के लिए पानी जरूर रखें।
💧 मजदूर, राहगीर, डिलीवरी बॉय, रिक्शा चालक या धूप में काम कर रहे किसी भी इंसान को पानी या छाछ जरूर पूछें।
🌳 अगर संभव हो तो किसी जरूरतमंद को थोड़ी छांव और मदद जरूर दें।
याद रखिए —
धूप चाहे कितनी भी तेज हो, इंसानियत उससे बड़ी होनी चाहिए।
इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता
एक छोटी सी कोशिश किसी की जान बचा सकती है।
खुद सुरक्षित रहें, खूब पानी पिएं और दूसरों को भी सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें।
— Nyay Path