Lodhi Er. Kuldeep Rajpoot

  • Home
  • Lodhi Er. Kuldeep Rajpoot

Lodhi Er. Kuldeep Rajpoot No work is small or big, only human thinking is small or big.

Tata की जिद के चलते भारत में बना था दुनिया का सबसे आलीशान Hotel, कभी 10 रुपए था इस होटल रूम का किरायाहोटल ताज के बारे मे...
22/10/2024

Tata की जिद के चलते भारत में बना था दुनिया का सबसे आलीशान Hotel, कभी 10 रुपए था इस होटल रूम का किराया
होटल ताज के बारे में कौन नहीं जानता। इसका नाम सुनते ही मन में लग्जरी फीलिंग आती है और ये सच भी है। यह होटल भारत का सबसे पॉपुलर 5 स्‍टार होटल है। यह होटल 26/11 के अटैक की कहानी को भी बयां करता है।
हर व्‍यक्ति का सपना होता है कि एक बार इस होटल में जरूर जाया जाए। सच पूछिए तो जो लोग इस होटल का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है,
वे मुंबई जाने पर इसके बाहर खड़े होकर फोटो जरूर खिंचवाते हैं। उनकी ताज होटल को करीब से देखने की हसरत कम से कम पूरी हो जाती है। दरअसल, होटल ताज बहुत महंगा है
यह देश की पहली ट्रेडमार्क बिल्डिंग भी है।
टाटा ग्रुप के जेआरडी टाटा ने इसे बनवाया था और इसका शुभारंभ 16 दिसंबर 1903 में हुआ था। यूं तो टाटा ग्रुप के कई होटल भारत के कई शहरों में बने हुए हैं।
लेकिन मुंबई स्थित ताज होटल बनने की कहानी बहुत दिलचस्‍प और रोचक है। तो आइए जानते हैं कैसे बना होटल ताज।सबसे पहले जानना जरूरी है कि आखिर होटल ताज का निर्माण हुआ क्‍यों। बताया जाता है कि एक बार जेआरडी टाटा ब्रिटेन घूमने गए थे।
वहां के वाटसन होटल में भारतीय होने के चलते उन्‍हें रुकने नहीं दिया। इस होटल में केवल गोरे लोगों की एंट्री थी। बस तभी उन्‍होंने ठान लिया कि एक ऐसे होटल का निर्माण करेंगे, जिसे भारतीय ही नहीं,
बल्कि दुनियाभर के लोग देखते रह जाएंगे।
गेटवे ऑफ इंडिया भले ही भारत की प्रमुख और प्राचीन स्‍मारक है, लेकिन जानकर आश्चर्य होगा कि होटल ताजमहल पैलेस का निर्माण इससे पहले ही हो गया था। जबकि गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण 1924 में हुआ थायह भारत का पहला ऐसा होटल था, जहां बिजली तो थी ही , साथ ही यहां पर अमेरिकी पंखों, तुर्की बाथरूम, जर्मन लिफ्ट के अलावा इंग्लिश बटलर हायर किए गए थे। भारत का पहला इंटरनेशनल डिस्कोथेक भी यहीं बना था, जिसे उस समय ब्‍लो अप कहा जाता था।शायद आप नहीं जानते होंगे, लेकिन जिस होटल को आप महंगा मानते हैं, कभी उस होटल के सिंगल रूम का किराया 10 रुपए और पंखे व अटेच्ड बाथरूम वाले बाथरूम का किराया 13 रूपए हुआ करता था। आज उसी होटल में एक दिन ठहरने के लिए यात्री को कम से कम 25 हजार रुपए चुकाने पड़ते हैं।कहते हैं प्रथम विश्‍व युद्ध के दौरान भारत का सबसे लग्जरी होटल अस्पताल में तब्‍दील हो गया था। बता दें कि विश्‍व युद्ध 1914 -1918 तक चला था। घायलों के इलाज के लिए करीबन 600 बेड यहां लगवाए गए थे

मुम्बई एक ऐसा शहर है जहां लोग सपने लेकर जाते है। हालाकि भीड़ बहुत है मुंबई में टेलेंट की मगर कामयाब वही होता है। जो लगात...
03/07/2024

मुम्बई एक ऐसा शहर है जहां लोग सपने लेकर जाते है। हालाकि भीड़ बहुत है मुंबई में टेलेंट की मगर कामयाब वही होता है। जो लगातार मेहनत करता रहता है और फिर किस्मत भी उसका साथ देती है।
वो कहते है न कि जो लड़ा ही नहीं तो जीतता क्या !! ❤️
मुम्बई की एक पुरानी तस्वीर फोन की गैलरी से ✨🌸💫

अखिल भारतीय लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एटा के विधायक परम आदरणीय श्री विपिन कुमार उर्फ डेविड जी को जन्मदिन की बह...
20/04/2024

अखिल भारतीय लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एटा के विधायक परम आदरणीय श्री विपिन कुमार उर्फ डेविड जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाए।आप जियो हजारों साल, साल में दिन हो पचास हजार 🙏🙏

अपनी मृत्यु और अपनों की मृत्यु डरावनी लगती है!बाकी तो मौत को enjoy ही करता है इंसान ...मौत के स्वाद का चटखारे लेता मनुष्...
20/04/2024

अपनी मृत्यु और अपनों की मृत्यु डरावनी लगती है!
बाकी तो मौत को enjoy ही करता है इंसान ...

मौत के स्वाद का
चटखारे लेता मनुष्य ...

थोड़ा कड़वा लिखा है पर मन का लिखा है,
मौत से प्यार नहीं, मौत तो हमारा स्वाद है,

बकरे का,
गाय का,
भेंस का,
ऊँट का,
सुअर,
हिरण का,
तीतर का,
मुर्गे का,
हलाल का,
बिना हलाल का,
ताजा बकरे का,
भुना हुआ,
छोटी मछली,
बड़ी मछली,
हल्की आंच पर सिका हुआ।
न जाने कितने बल्कि अनगिनत स्वाद हैं मौत के।
क्योंकि मौत किसी और की, और स्वाद हमारा....

स्वाद से कारोबार बन गई मौत।
मुर्गी पालन, मछली पालन, बकरी पालन, पोल्ट्री फार्म्स।
नाम "पालन" और मक़सद "हत्या"❗

स्लाटर हाउस तक खोल दिये। वो भी ऑफिशियल।

गली गली में खुले नान वेज रेस्टॉरेंट, मौत का कारोबार नहीं तो और क्या हैं ? मौत से प्यार और उसका कारोबार इसलिए क्योंकि मौत हमारी नही है।

जो हमारी तरह बोल नही सकते,
अभिव्यक्त नही कर सकते, अपनी सुरक्षा स्वयं करने में समर्थ नहीं हैं,
उनकी असहायता को हमने अपना बल कैसे मान लिया ?
कैसे मान लिया कि उनमें भावनाएं नहीं होतीं ?
या उनकी आहें नहीं निकलतीं ?

डाइनिंग टेबल पर हड्डियां नोचते बाप बच्चों को सीख देते है, बेटा कभी किसी का दिल नही दुखाना !
किसी की आहें मत लेना !
किसी की आंख में तुम्हारी वजह से आंसू नहीं आना चाहिए !

बच्चों में झुठे संस्कार डालते बाप को, अपने हाथ मे वो हडडी दिखाई नही देती, जो इससे पहले एक शरीर थी, जिसके अंदर इससे पहले एक आत्मा थी, उसकी भी एक मां थी ...??
जिसे काटा गया होगा ?
जो कराहा होगा ?
जो तड़पा होगा ?
जिसकी आहें निकली होंगी ?
जिसने बद्दुआ भी दी होगी ?

कैसे मान लिया कि जब जब धरती पर अत्याचार बढ़ेंगे तो
भगवान सिर्फ तुम इंसानों की रक्षा के लिए अवतार लेंगे ..❓

क्या मूक जानवर उस परमपिता परमेश्वर की संतान नहीं हैं .❓
क्या उस ईश्वर को उनकी रक्षा की चिंता नहीं है ..❓
धर्म की आड़ में उस परमपिता के नाम पर अपने स्वाद के लिए कभी ईद पर बकरे काटते हो, कभी दुर्गा मां या भैरव बाबा के सामने बकरे की बली चढ़ाते हो।
कहीं तुम अपने स्वाद के लिए मछली का भोग लगाते हो।

कभी सोचा ...??
क्या ईश्वर का स्वाद होता है ? ....क्या है उनका भोजन ?

किसे ठग रहे हो ?
भगवान को ?

मंगलवार को नानवेज नही खाता ...!
आज शनिवार है इसलिए नहीं ...!

नवरात्रि में तो सवाल ही नही उठता ....!

झूठ पर झूठ...
झूठ पर झूठ
झूठ पर झूठ ..

हमारे बच्चों को अगर कोई ऐसे खाए तो हमें कैसा लगेगा ??

कर्म का फल मिल कर रहता है ये याद रखना ।

ईश्वर ने बुद्धि सिर्फ तुम्हे दी!
ताकि तमाम योनियों में भटकने के बाद मानव योनि में तुम जन्म मृत्यु के चक्र से निकलने का रास्ता ढूँढ सको!
लेकिन तुमने इस मानव योनि को पाते ही स्वयं को भगवान समझ लिया!

प्रकृति के साथ रहो।
प्रकृति के होकर रहो।

भारत रत्न, देश और देश के गरीब किसानों, पिछड़ों, वंचितों के कल्याण के लिए आजीवन समर्पित रहे महान समाजसेवी, महान राजनीतिक ...
27/02/2024

भारत रत्न, देश और देश के गरीब किसानों, पिछड़ों, वंचितों के कल्याण के लिए आजीवन समर्पित रहे महान समाजसेवी, महान राजनीतिक संत व विचारक, हमारे प्रेरणास्रोत राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत् शत् नमन।


माँ भारती के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर देश वासियों के हृदय में स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले महान क्रांतिकारी, वीर ह...
27/02/2024

माँ भारती के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर देश वासियों के हृदय में स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले महान क्रांतिकारी, वीर हुतात्मा चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

उनका अविस्मरणीय संघर्ष और अतुल्य बलिदान हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव उर्जित रखेगा।

आप सभी को प्रेम, भाईचारा, त्याग और मानवता का संदेश देने वाले पर्व  #क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।यह त्योहार आप...
25/12/2023

आप सभी को प्रेम, भाईचारा, त्याग और मानवता का संदेश देने वाले पर्व #क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह त्योहार आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली लाए।

महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर सादर नमन। स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ उन्होंने देशवास...
25/12/2023

महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर सादर नमन। स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ उन्होंने देशवासियों के उत्थान के लिए शिक्षा के विकास पर विशेष बल दिया। हिन्दी के गौरव को नई ऊंचाइयां देने में भी अहम भूमिका रही। उनकी स्मृतियां हमें सदैव प्रेरित करती रहेंगी।


#पंडित_मदन_मोहन_मालवीय

आओ फिर से दिया जलाएँभरी दुपहरी में अँधियारासूरज परछाई से हाराअंतरतम का नेह निचोड़ें-बुझी हुई बाती सुलगाएँ।आओ फिर से दिया...
25/12/2023

आओ फिर से दिया जलाएँ
भरी दुपहरी में अँधियारा
सूरज परछाई से हारा
अंतरतम का नेह निचोड़ें-
बुझी हुई बाती सुलगाएँ।
आओ फिर से दिया जलाएँ

वैश्‍विक पटल पर देश को सशक्‍त पहचान दिलाने वाले प्रखर राजनेता, बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, ओजस्वी वक्ता, हमारे प्रेरणा स्रोत, भारतीय जनता पार्टी के पितामह, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्‍मानित परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!

समस्त देश व प्रदेशवासियों को सुशासन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

24/12/2023

लोधी क्षत्रियों की अमर कहानी सुने 🙏
#लोधी

Humble homage to the Former Prime Minister P. V. Narasimha Rao ji on his death anniversary.🙏🏻
23/12/2023

Humble homage to the Former Prime Minister P. V. Narasimha Rao ji on his death anniversary.🙏🏻

Address


Telephone

+919305369223

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lodhi Er. Kuldeep Rajpoot posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Lodhi Er. Kuldeep Rajpoot:

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share