Sankalp Vision

  • Home
  • Sankalp Vision

Sankalp Vision " संकल्प विज़न " हिंदी दैनिक 🌹 शून्य से शिखर की ओर...... 🚶 🙏..

याद शहर के गणपति... गणपति बप्पा मोरया ♥️🚶
16/09/2026

याद शहर के गणपति... गणपति बप्पा मोरया ♥️🚶

उन्नाव सपा जिला अध्यक्ष बदले गए...  #उन्नाव    #सपा
16/09/2026

उन्नाव सपा जिला अध्यक्ष बदले गए... #उन्नाव #सपा

16/09/2026

उन्नाव :- सदर विधायक पंकज गुप्ता ने निरिक्षण भवन मेँ लोक निमाण विभाग के अधिकारीयों के साथ बैठक के दौरान ख़राब सड़को एवं सडक निर्माण से जुड़े सभी कार्यों कों जल्द से जल्द दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए... खासकर पोनी रोड निर्माण मेँ हो रही देरी पर सख्त रुख इख़्तियार किया.. जल्द निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए. #उन्नाव

**उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल  निष्क्रिय नगर इकाई नये प्रारूप मेँ होंगी पुनरगठित*                             गंगाघा...
16/09/2026

**उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल निष्क्रिय नगर इकाई नये प्रारूप मेँ होंगी पुनरगठित* गंगाघाट :- व्यापारी भाइयो कों होने वाली समस्याओ के लिए निष्क्रिय नगर इकाई का पूनरगठन होगा. जिसके लिए सदस्य्ता अभियान किया जा रहा हैँ. सदयस्ता समाप्त होने के उपरांत चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न करा नई इकाई जनहित के लिए कार्य करेंगी. वर्त्तमान मेँ कमल वर्मा नगर अध्यक्ष के रूप मेँ कार्य कर रहे हैँ. जानकारी रजनीकांत श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष ने दी. सदस्यता अभियान मेँ रजनीकांत श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष, सुनील गुप्ता महामंत्री, शैलेन्द्र गुप्ता, प्रताप सिंह सचिव, कमलेश गुप्ता उपाध्यक्ष, ललित गुप्ता - कोषाध्यक्ष , कमल कुमार वर्मा - नगर अध्यक्ष, प्रत्यय गुप्ता, अशोक कुमार तिवारी, प्रदीप शुक्ला महामंत्री, निगम, प्रत्यय गुप्ता, सतीश शुक्ला सहित व्यापारी बंधु मौजूद रहे. #गंगाघाट #उन्नाव

16/09/2026

उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल निष्क्रिय नगर इकाई नये प्रारूप मेँ होंगी पुनरगठित, सदस्य्ता अभियान जारी - रजनीकांत श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष #उन्नाव #गंगाघाट

16/09/2026

लखनऊ-

हिट एंड रन का मामला, वीडियो वायरल-

जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवती चाय आज प्रातः चाय पीने गई , कुछ देर बाद उसका पुरुष मित्र शाहनवाज दूसरी युवती के साथ वहाँ आता है ,बवाल बढ़ता है और कांड हो जाता है , पुलिस के अनुसार शाहनवाज के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया है !! &Run

 #उन्नाव - जाजमऊ गंगापुल डायवर्जन को लेकर डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण। उन्नाव में जाजमऊ पुराने गंगापुल पर मरम्मत एवं सु...
15/09/2026

#उन्नाव - जाजमऊ गंगापुल डायवर्जन को लेकर डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण। उन्नाव में जाजमऊ पुराने गंगापुल पर मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते 13 सितंबर से 13 दिसंबर तक भारी वाहनों के रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू है। मंगलवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से गदनखेड़ा बाइपास, गंगाघाट के मरहला चौराहा और आजाद मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने डायवर्जन रूट, यातायात व्यवस्था और भारी वाहनों के सुगम आवागमन का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को डायवर्जन का प्रभावी अनुपालन कराने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
#जाजमऊगंगापुल #रूटडायवर्जन #डीएम #यातायात

 #उन्नाव - गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थलों का डीएम व एएसपी ने किया निरीक्षण, दिए सुरक्षा के निर्देश। उन्नाव में गणेश पूजा एव...
15/09/2026

#उन्नाव - गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थलों का डीएम व एएसपी ने किया निरीक्षण, दिए सुरक्षा के निर्देश। उन्नाव में गणेश पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एएसपी/सीओ सफीपुर दीपक यादव ने मंगलवार को थाना प्रभारी सफीपुर के साथ माना बंगला घाट और शारदा नहर विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
#उन्नाव #गणेशपूजा #गणेशविसर्जन #सफीपुर #दीपकयादव #पुलिस #सुरक्षा

15/09/2026

जाजमऊ पुल मरम्मतीकरण के कारण गंगाघाट गंगा पुल पर रात्रि मेँ चलने वाले भारी वाहनों की शिकायत पर सदर विधायक पंकज गुप्ता Pankaj Gupta ने कोतवाल से वार्ता की. समस्या का समाधान क्या निकलेगा यह भविष्य ही बताएगा. लेकिन यदि गंगाघाट की यातायात व्यवस्था पर ध्यान न दिया गया तो आने वाले दिनों मेँ नगर के लोगो की परेशानी अवश्य बढ़ने वाली हैँ. घंटो जाम से झूझने का संघर्ष पीड़ा दायक हो चला हैँ. सांसद Drswami Sakshiji Maharaj ने भी जिला प्रशासन से बात की हैँ और हाइट गेज लगाने कों कहा. जाम की समस्या आम हो चली हैँ. चुनावी माहौल हैँ देखना दिलचस्प होगा की ऊंट किस करवट बैठता हैँ... 🚶 #गंगाघाट

 #अद्भुत चंद्रमा और शुक्र का हुआ संगम: आसमान में दिखा दुर्लभ नजारा....भारत 14 सितंबर की शाम भारत में आसमान ने एक अनोखा द...
15/09/2026

#अद्भुत चंद्रमा और शुक्र का हुआ संगम: आसमान में दिखा दुर्लभ नजारा....

भारत 14 सितंबर की शाम भारत में आसमान ने एक अनोखा दृश्य प्रस्तुत किया। अपनी-अपनी कक्षा में घूमते हुए चंद्रमा और शुक्र ग्रह पृथ्वी से देखने पर बेहद करीब दिखाई दिए। यह साल 2026 की सबसे खूबसूरत और दुर्लभ खगोलीय घटनाओं में से एक रही, जिसे बिना किसी दूरबीन के साफ-साफ देखा जा सकता था।खगोलविदों के अनुसार, इस तरह की घटनाएं बहुत कम देखने को मिलती हैं। चंद्रमा की चमक और शुक्र की आभा ने मिलकर आसमान को अद्भुत बना दिया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों ने इस नजारे को मोबाइल कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया।विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना खगोलीय संगम कहलाती है और यह पृथ्वी से देखने पर बेहद आकर्षक लगती है।

Address

Sankalp Group/10/33 Shiv Market Rajdhani Marg, Shuklaganj

209861

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sankalp Vision posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sankalp Vision:

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed media company?

Share