Times Of Vaishali, Bihar

Times Of Vaishali, Bihar लोकतंत्र की धरती वैशाली 🙏🇮🇳
सच है जहां Times Of Vaishali है वहां 🇮🇳

02/10/2026

वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबारा मुख्य मार्ग पर शाहदुल्लापुर के नजदीक दिनदहाड़े अपराधियों ने पशु व्यापारी मोहन राय को गोली मारकर घायल कर दिया घायल को बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया घटना की सूचना पर लालगंज थाना पुलिस SDPO और ग्रामीण SP मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं

02/10/2026

वैशाली जिले के लालगंज अंबारा मुख्य मार्ग पर शाहदुल्लापुर के नजदीक दिनदहाड़े अपराधियों ने एक पशु व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया घायल की पहचान सोहन राय के रूप में हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल मैं भेजा गया है घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना लालगंज एसडीपीओ व ग्रामीण एसपी पहुंचे

02/10/2026

हाजीपुर नगर सभापति डॉ संगीता कुमारी ने अपने ऊपर उठे सवाल का दिया जवाब।
वार्ड पार्षद ने उठाया था की वार्ड में काम नहीं हुआ तो सभापति ने 58 पेज की लिस्ट जारी कर बताया कि वार्ड में कितना काम हुआ साथ ही कहा हमारा शहर का जिम्मेदारी है तो वार्ड की जिम्मेदारी वार्ड पार्षदों की है

01/10/2026

वैशाली में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल!मौत के बाद ठेला पर शव ढोने को मजबूर परिवार,अस्पताल से नहीं मिला एंबुलेंस

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर वैशाली के लालगंज से सामने आई है।जहाँ अस्पताल में एक युवक की मौत के बाद उसके परिजनों को शव घर ले जाने के लिए एंबुलेंस या शव वाहन तक नहीं मिला।मजबूरन परिवार को उसी ठेले पर शव लेकर घर ले जाना पड़ा जिससे युवक को अस्पताल लाया गया था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल तेज हो गए हैं।दरअसल वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के कसेरा टोला वार्ड नंबर 6 निवासी 31 वर्षीय मोनू कुमार घर के पास पानी भरे गड्ढे में गिर गया था।जिसे गंभीर हालत में परिजन ठेले से लालगंज रेफरल अस्पताल पहुंचे।लेकिन अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जया अम्बष्टा ने जांच के बाद मोनू को मृत घोषित कर दिया।इसके बाद परिजनों ने शव घर ले जाने के लिए अस्पताल प्रबंधन से शव वाहन की मांग की लेकिन आरोप है कि उन्हें वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया।आखिरकार परिवार को उसी ठेले पर शव रखकर घर लौटना पड़ा।ऐसे में सवाल सिर्फ एक परिवार की मजबूरी का नहीं बल्कि सरकारी अस्पताल में शव ले जाने की व्यवस्था और एंबुलेंस सुविधा का है।वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है लिहाजा लोग मामले की जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं।वहीं इस मामले में वैशाली के सिविल सर्जन ने कहा है कि जांच में डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही सामने आई तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी

01/10/2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिला डिजिटल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल,डिजिटल पत्रकारों के लिए रखी अपनी मांग !

आज बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के लोक सेवक आवास पर डिजिटल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने डिजिटल पत्र...
30/09/2026

आज बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के लोक सेवक आवास पर डिजिटल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने डिजिटल पत्रकारों की मुख्य मांगों को लेकर अपना ज्ञापन सौंपा ! मुख्यमंत्री ने डिजिटल जर्नलिज्म 2026 कॉन्फ्रेंस 2026 की सफलता के लिए बधाई विधि और उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि हमारी सरकार डिजिटल पत्रकारों को मुख्य धारा से जोड़ेगी और उनके बेहतर भविष्य के लिए बिहार सरकार अग्रसर है,चाहे वह पत्रकारों की सुरक्षा,पेंशन,सुरक्षा,सरकारी विज्ञापन में हिस्सेदारी अथवा पत्रकारों के लिए बेहतर कानून बिहार सरकार डिजिटल पत्रकारों के बेहतर उज्जवल भविष्य प्रति तत्पर है !
#

30/09/2026

बिहार के सारण के हैजलपुर में बांध टूटा मौके पर पहुंचे डीएम

30/09/2026

हाजीपुर। सदर थाना क्षेत्र के सेन्दुआरी स्थित राम जानकी मठ में कथित तौर पर जबरन प्रवेश कर मारपीट, गाली-गलौज, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मठ के पुजारी ऋषि भावेशानंद ने सदर थाना पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, 29 सितंबर 2026 की शाम करीब 5:45 बजे मठ परिसर में महंत कमलेश दास महाराज के साथ बैठक चल रही थी। बैठक में पटना और मधुबनी से संत-महात्मा एवं श्रद्धालु भी मौजूद थे। इसी दौरान सेन्दुआरी निवासी अजीत कुशवाहा उर्फ लोहा सिंह कथित तौर पर मठ परिसर में प्रवेश कर जमीन पर बिजली का पोल लगाने का दबाव बनाने लगा।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि अनुमति की बात कहने पर अजीत कुशवाहा गाली-गलौज करने लगा और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने कथित रूप से अपने साथियों को बुला लिया। आवेदन में श्याम सुंदर उर्फ कली, सत्यम सुंदर, रंजन कुमार कुशवाहा, नीतीश कुमार सहित कुछ अज्ञात लोगों के नाम का उल्लेख किया गया है।
पुजारी के मुताबिक, आरोपितों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। आवेदन में संजय उर्फ पिंटू सिंह पर धारदार हथियार से हमला करने, उनके गले, सिर और हाथ में गंभीर चोट लगने का आरोप लगाया गया है। वहीं, पुजारी ने स्वयं को भी घसीटकर पीटने और आंख में गंभीर चोट लगने की बात कही है।
आवेदन में यह भी आरोप है कि हमलावर मठ में स्थित एक कमरे में जबरन घुस गए, जहां राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के संस्थापक ई. आशुतोष कुमार झा के साथ कथित तौर पर अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की गई।
पुजारी ने आवेदन में बताया है कि बिजली का पोल लगाने को लेकर करीब 40 दिनों से विवाद चल रहा है। इससे पहले 14 सितंबर 2026 को भी मठ के बाहरी शौचालय का दरवाजा और टॉयलेट सीट तोड़े जाने की शिकायत पुलिस से किए जाने का उल्लेख आवेदन में है।
आवेदन के अनुसार, आसपास के लोगों के पहुंचने के बाद सभी आरोपी मौके से चले गए और जाते समय कथित तौर पर मठ से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना मठ परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद होने की बात भी आवेदन में कही गई है।
पुजारी ऋषि भावेशानंद ने सदर थाना पुलिस से मामले की जांच कर नामजद एवं अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है

29/09/2026

सावधान बिहार अगर कोई बोले पैसा डबल कर देंगे तो हो जाए सतर्क बेगूसराय में ऐसा ही गैंग पकड़ाया 10 डबल में निकला सादा कागज

Address

Mirpur Patadh
Vaishali
844116

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Times Of Vaishali, Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share