19/07/2026
जौनपुर: राज्यपाल के आगमन को लेकर जौनपुर प्रशासन अलर्ट, DM सैमुअल पॉल एन ने खुद संभाली कमान!
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल के आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं। देर शाम जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक बुलाई गई।
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, रूट डायवर्जन, पार्किंग, साफ-सफाई, बिजली-पानी और चिकित्सा सुविधाओं जैसे हर छोटे-बड़े पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई। DM ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी व्यवस्थाएं समय से और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरी हों ताकि समारोह गरिमापूर्ण और निर्विघ्न ढंग से संपन्न हो सके।
बैठक में ADM परमानंद झा, ASP आतिश सिंह, CO सिटी गोल्डी गुप्ता समेत विश्वविद्यालय और प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे।