10/09/2026
🚨 ₹50 हजार लेकर भी नहीं बची मरीज की जान!
वाराणसी के चेतगंज स्थित स्वर्णलता नर्सिंग होम में महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप।
परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के नाम पर ₹50,000 जमा कराए गए, लेकिन मरीज की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया।
मौत की खबर मिलते ही परिजन वापस अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
❓ क्या इलाज में लापरवाही हुई?
❓ क्या मरीज की हालत गंभीर होने के बावजूद सही समय पर उचित इलाज नहीं मिला?
मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
📍 चेतगंज, वाराणसी
BreakingNews UPNews DeshKiAwaaz