26/06/2026
ऑपरेशन चक्रव्यूह में फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
📍 वाराणसी: पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती जोन अंतर्गत थाना फूलपुर पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर ग्राम नेवादा स्थित नर्मदेश्वर हॉस्पिटल के पास पहुंची टीम को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त:
अनिकेत कुमार सिंह पुत्र अरुण कुमार सिंह उर्फ गामा
निवासी- ग्राम गड़खरा, थाना सिंधौरा, वाराणसी
🔹 बरामदगी:
▪️ 01 अवैध पिस्टल
▪️ 03 जिंदा कारतूस
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना फूलपुर में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
⚠️ पुलिस ने बताया कि उक्त घटना का मोहर्रम पर्व अथवा ताजिया जुलूस से कोई संबंध नहीं