10/06/2026
राजेश एक्सपोर्ट्स के चेयरमैन राजेश मेहता ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के निवेश निर्णयों से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि स्थिति चाहे जो भी हो, आम खुदरा शेयरधारकों को फायदा ही होगा। कंपनी पर रेगुलेटरी प्रेशर और समस्याओं में घिरी गोल्ड जूलरी कंपनी में एलआईसी के निवेश को लेकर चिंताओं के बीच उन्होंने यह बात कही।
मेहता ने कहा, 'एलआईसी ने ये शेयर कल या पिछले साल नहीं खरीदे हैं। एलआईसी की ये खरीदारी लगभग 20 सालों की अवधि में हुई है। एलआईसी ने ये शेयर खुले बाजार से शेयर बाजार से खरीदे हैं।'