vidisha social

vidisha social ⇢ Explore Vidisha MP
⇢ Paid Promotion • Business •Collaboration
⇢ पेज किसी भी वीडियो

29/09/2026

📍 विदिशा: सांची रोड पर सड़क हादसा, बाल-बाल बचा युवक
सांची रोड पर एक बस और बाइक के बीच टक्कर की खबर सामने आई है। गनीमत रही कि बाइक सवार युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच निकला। जानकारी के अनुसार युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती परिजनों को भोजन देकर लौट रहा था।

सड़क पर वाहन हमेशा नियंत्रित गति और सावधानी से चलाएं। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। 🙏
PublicNews MadhyaPradesh Awareness

28/09/2026

📍 विदिशा के देवी के बाग के पास इंसानियत शर्मसार!
नशे में धुत एक युवक ने मछली बेचकर पेट पाल रहे गरीब पर हमला बोल दिया और कांच के बर्तन फोड़ डाले। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। क्या ऐसे उपद्रवियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में ज़रूर लिखें।

PoliceAction

27/09/2026

विदिशा के कांच मंदिर के पास सड़क पर गिरे ₹50,000 को एक राहगीर चुपचाप उठा ले गया, लेकिन तीसरी आंख से कोई नहीं बच सका! 🚨
कोतवाली पुलिस ने फुटेज खंगालकर आरोपी को थाने बुलवाया और महज़ दो दिनों के भीतर पीड़ित को उसकी पूरी मेहनत की कमाई सुरक्षित लौटा दी। 👏👮‍♂️
पुलिस की इस तत्परता पर आपकी क्या राय है? कमेंट में ज़रूर बताएं! 👇

CCTVFootage ViralNews MadhyaPradesh Vidisha PoliceAction TrendingNews

23/09/2026

🚨 विदिशा में मिलावटखोरों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! मुखर्जी नगर स्थित घी फैक्ट्री पर छापा मारकर 300 किलो से अधिक संदिग्ध घी जब्त किया गया। त्योहारों के सीजन में मिलावटी सामान से सावधान रहें!

आपकी इस मामले पर क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं 👇

FoodSafety ViralReels MadhyaPradesh

21/09/2026

विदिशा से बेहद दुखद और चिंताजनक खबर सामने आई है। स्कूल जा रही छात्राओं से भरा ऑटो सड़क पर खड़े वाहन से टकरा गया। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्राएं घायल हुई हैं, जिनमें से 5 को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
सड़कों पर इस तरह की लापरवाही और स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर आखिर कौन ध्यान देगा?
सभी बच्चियों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और अपनी राय कमेंट में जरूर रखें। 🙏

MadhyaPradesh SafetyFirst PublicUpdate

19/09/2026

विदिशा के जांबाज SP रोहित काशवानी का करारिया थाने में सरप्राइज विजिट! त्यौहार से पहले सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और अपराधियों की नींद उड़ा दी. पुलिस एक्शन में, गुंडे अब फरार! 🔥 पुलिस की इस सतर्कता के लिए एक लाइक तो बनता है.

viral trending reels

16/09/2026

सिस्टम की लापरवाही से तंग आकर कलेक्ट्रेट की सड़क पर रेंगने को मजबूर हुआ नागरिक! 💔
विदिशा जनसुनवाई में पहुँचा यह व्यक्ति वर्ष 2022-23 से कूप निर्माण की करीब ₹85,000 की स्वीकृत राशि के लिए भटक रहा है। जब दफ्तरों के चक्कर काट-काटकर उम्मीद टूटी, तो पिंड भरते हुए अधिकारियों के पास न्याय की गुहार लगाने पहुँचा।
इस स्थिति पर प्रशासन को क्या कदम उठाना चाहिए? वीडियो शेयर करके आवाज़ उठाएं! 📢

MadhyaPradeshNews ViralReels PublicIssue

16/09/2026

🚨 विदिशा: सोलर गोदाम में तोड़फोड़ और चोरी करने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार!
सांची रोड स्थित सोलर एनर्जी गोदाम से पैनल तोड़कर एल्यूमिनियम और तार चोरी करने का मामला सामने आया है। संचालक की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को धर दबोचा।
ताज़ा खबरों के लिए फॉलो करें।

MPPolice CrimeUpdate TrendingReels ExplorePage

14/09/2026

वादे बड़े-बड़े, लेकिन हकीकत में सिर्फ गढ्ढे! 🤔 विदिशा के वार्ड 36 के निवासियों का सब्र का बांध अब टूट चुका है. जब अध्यक्ष के अपने इलाके का ये हाल है, तो बाकी शहर का क्या होगा? इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सोई हुई सरकार जागे."

indorecity localgovernment viralindians peoplespower roadproblem

14/09/2026

विदिशा के कोतवाली क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात! रंगई काली माता मंदिर के पास एक दुकान पर सुबह-सुबह ८-१० महिलाओं के गिरोह ने धावा बोल दिया। सौर ऊर्जा के पैनल तोड़कर कीमती सामान और तार बोरियों में भरकर फ़रार हो गईं। पूरी घटना पास लगे CCTV में क़ैद हो गई है। प्रशासन और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की ज़रूरत है।

Loot ViralVideo Awareness

Address

Vidisha

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when vidisha social posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category