Ganjbasoda Khabar Live

Ganjbasoda Khabar Live विदिशा जिले की, खबरों के लिए हम से जुड़े...

इस डिजिटल न्यूज़ चैनल पर आपको मिलेगें, देश-विदेश और प्रदेश के आसपास के खबरों की जानकारी, विशेष अतिथियों से मुलाकात ... भारत देश के इतिहास को करीब से जानने का मौका, सकारात्�मक कार्यक्रमों का विश्�लेषण व LIVE कवरेज....
{News || Live Event || LIVE Sports || Meeting/Conference ....

शहर में कन्हैया के जन्म की धूम***********************हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की नगर पालिका अध्यक्ष ने बजाया डमरू...
04/09/2026

शहर में कन्हैया के जन्म की धूम
***********************
हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की नगर पालिका अध्यक्ष ने बजाया डमरू
विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में गंजबासौदा में भव्य चल समारोह निकाला गया रामजानकी मंदिर गांधी चौक से दोपहर 12 बजे शुरू हुआ समारोह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ चल समारोह में डीजे ढोल नगाड़े डमरू घोड़े और आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं शिव पार्वती और राधा रानी की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया भजनों और कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए वहीं पूरे शहर में हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयकारे गूंजते रहे यादव समाज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु समारोह में शामिल हुए अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया शहर के विभिन्न मंदिरों में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया चल समारोह में विधायक हरि सिंह रघुवंशी नगर पालिका अध्यक्ष शशि अनिल यादव उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर सहित नगर के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

अन्नपूर्णा सेवा समिति की रसोई में 4 दिन में दूसरी बार चोरी********************गरीबों के निवाले पर चोरों की नजर आटा चोरी ...
04/09/2026

अन्नपूर्णा सेवा समिति की रसोई में 4 दिन में दूसरी बार चोरी
********************
गरीबों के निवाले पर चोरों की नजर आटा चोरी करते युवक का वीडियो वायरल
*****************
गंजबासौदा गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने वाली अन्नपूर्णा सेवा समिति की रसोई एक बार फिर चोरी की घटना को लेकर चर्चा में है बताया जा रहा है कि महज चार दिनों के भीतर समिति के भंडार में दूसरी बार चोरी हुई है इस बार एक युवक द्वारा रसोई से आटा चोरी कर ले जाते हुए वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
वीडियो में एक युवक समिति के कमरे से आटा ले जाते हुए दिखाई दे रहा है समिति द्वारा इसी खाद्य सामग्री से गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन तैयार किया जाता है ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर गरीबों के भोजन के लिए रखे सामान पर चोरों की नजर क्यों है यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी अन्नपूर्णा रसोई से खाद्य सामग्री चोरी होने की शिकायत सामने आ चुकी है समिति के कार्यकर्ताओं में चिंता है अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि चार दिन में दूसरी चोरी के बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं क्या पुलिस प्रशासन वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी तक पहुंचेगा समिति से जुड़े लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी करने वाले व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई और चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है वहीं अब इस मामले में सिटी थाना संजय वैदीय से बात हुई तो उन्होंने बताया कि
चोर कोई भी हो छोड़ा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी और चोरी का पता लगाया जा रहा है जल्द चोर गिरफ्तार होगा

03/09/2026

फिल्म हनुमान अंश के, भजन मैंने तेरे भरोसे हनुमान, गायक कलाकार नेत्रहीन सुनील लोधी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मुलाकात ...

भगवान रामदेव बाबा की भव्य कलश यात्रा*******************गंजबासौदा में भगवान श्री रामदेव जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भ...
03/09/2026

भगवान रामदेव बाबा की भव्य कलश यात्रा
*******************
गंजबासौदा में भगवान श्री रामदेव जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई यात्रा प्रमुख चौराहों से होते हुए श्रीधाम रामदेव दरबार पहुंची कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु साधु संत और गणमान्य नागरिक शामिल हुए बैंड बाजे डीजे डमरू और ताशों की गूंज से माहौल भक्तिमय नजर आया वहीं अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया रामदेव दरबार पहुंचने के बाद श्री रामदेव जी की कथा का शुभारंभ किया गया कथा 4 से 12 सितंबर तक दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक चलेगी वहीं 13 सितंबर को भगवान श्री रामदेव जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

कौटिल्य गुरुकुल में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व*********************नन्हे कान्हा राधा ने मोहा मन मटकी फोड़ प्रतियोगिता...
03/09/2026

कौटिल्य गुरुकुल में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व
*********************
नन्हे कान्हा राधा ने मोहा मन मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही आकर्षण
*******************
गंजबासौदा कौटिल्य गुरुकुलम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। नन्हे बच्चों ने कान्हा राधा सुदामा और गोपियों का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भक्ति गीतों पर बच्चों के नृत्य ने समां बांध दिया
कार्यक्रम में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही नन्हे ग्वालों ने पिरामिड बनाकर जय कन्हैया लाल के जयकारों के बीच मटकी फोड़ी डायरेक्टर के.एस. यादव ने बच्चों को श्रीकृष्ण के जीवन से अनुशासन मित्रता और कर्तव्यनिष्ठा की सीख लेने का संदेश दिया अंत में माखन मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया

संतान सप्तमी पर चांदी के भाव ने बढ़ाई महिलाओं की चिंता************************** संतान की सुख समृद्धि और लंबी उम्र की का...
03/09/2026

संतान सप्तमी पर चांदी के भाव ने बढ़ाई महिलाओं की चिंता
**************************
संतान की सुख समृद्धि और लंबी उम्र की कामना को लेकर मनाए जाने वाले संतान सप्तमी पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह के साथ अब चांदी के बढ़ते दाम चर्चा का विषय बने हुए हैं गंजबासौदा में संतान सप्तमी नजदीक आते ही महिलाओं के बीच इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि आखिर इतनी महंगी चांदी में परंपरागत चांदी का कड़ा कैसे खरीदा जाए चांदी के भाव 2 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंचने के चलते महिलाओं के मुताबिक सामान्य चांदी का कड़ा भी करीब 1500 से 2500 रुपये या उससे अधिक का पड़ सकता है ऐसे में कई महिलाओं के सामने परंपरा निभाने के साथ बढ़ते खर्च का सवाल खड़ा हो गया है
महिलाओं का कहना है कि महंगाई के इस दौर में चांदी खरीदना बजट पर भारी पड़ रहा है कुछ महिलाओं ने तो इस बार चांदी के कड़े के स्थान पर कलवा का कड़ा बनाकर पहनने और उसी के साथ संतान सप्तमी की पूजा करने का मन बना लिया है
अब देखना यह होगा कि बढ़ती चांदी की कीमतों के बीच महिलाएं परंपरागत चांदी का कड़ा पहनती हैं या महंगाई के चलते कलवा के कड़े को नया विकल्प बनाती हैं
सूत्रों के अनुसार

गंजबासौदा उप जेल की व्यवस्थाओं से निरीक्षक हुए संतुष्ट***************** विदिशा सहित उप जेल गंजबासौदा और लटेरी में प्रशास...
03/09/2026

गंजबासौदा उप जेल की व्यवस्थाओं से निरीक्षक हुए संतुष्ट
*****************
विदिशा सहित उप जेल गंजबासौदा और लटेरी में प्रशासन पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया टीम ने बैरकों परिसर भोजन व्यवस्था साफ सफाई रिकॉर्ड और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की रैंडम तलाशी में मोबाइल हथियार नशीले पदार्थ या अन्य प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली
गंजबासौदा उप जेल में साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त मिलने पर निरीक्षक संतुष्ट नजर आए अधिकारियों ने प्रवेश निकास रजिस्टर और बंदियों से मिलने आने वाले लोगों के रिकॉर्ड भी जांचे तथा आवश्यक निर्देश दिए सूत्रों के अनुसार

02/09/2026
01/09/2026

नशे के खिलाफ गंजबासौदा में जनता की बड़ी हुंकार
**********************
साधु संतों महिलाओं और युवाओं ने निकाली जनजागरण रैली
***************************
गंजबासौदा में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ मंगलवार को शहरवासियों ने जनजागरण रैली निकाली रेलवे स्टेशन से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सिरोंज चौराहा स्थित बराई पैलेस पहुंची। रैली में साधु संतों के साथ महिलाएं युवा स्कूली बच्चे सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल हुए
लोगों ने नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए प्रशासन से अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और सप्लाई पर रोक लगाने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की रैली के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया प्रशासन ने नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया

पुलिस का रातभर चला जागरण अभियान नशे के कारोबार पर शिकंजा********************11 आरोपी गिरफ्तार 18 ग्राम ब्राउन शुगर सहित ...
31/08/2026

पुलिस का रातभर चला जागरण अभियान नशे के कारोबार पर शिकंजा
********************
11 आरोपी गिरफ्तार 18 ग्राम ब्राउन शुगर सहित करीब ₹9 लाख का माल जब्त
******************
गंजबासौदा विदिशा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में नशे और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंजबासौदा शहर एवं देहात थाना पुलिस ने रातभर कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि दो आरोपी फरार बताए गए हैं पुलिस के अनुसार कार्रवाई में 18 ग्राम ब्राउन शुगर 117 लीटर अवैध देशी शराब 30 लीटर कच्ची जहरीली शराब 32 मोबाइल फोन और एक अपाचे मोटरसाइकिल सहित करीब 9 लाख रुपये का माल जब्त किया गया शहर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ रामकुमार पटेल और प्यारेलाल अहिरवार को गिरफ्तार किया वहीं अवैध शराब के मामलों में मनीष अहिरवार संतोष अहिरवार संजीव अहिरवार व अम्मू उर्फ अमन सहित आरोपियों पर कार्रवाई की गई
देहात थाना पुलिस ने भी अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर भैरोसिंह भोई वीरसिंह परिहार विक्रम रघुवंशी जितेन्द्र शर्मा सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस ने एनडीपीएस एवं आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया
कार्रवाई में शहर थाना प्रभारी संजय वेदिया देहात थाना प्रभारी जय कुमार सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे और अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा

Address

Vidisha

Opening Hours

Monday 12pm - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10pm - 5pm
Friday 12pm - 5pm
Saturday 12pm - 5pm

Telephone

+919827538096

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ganjbasoda Khabar Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share