Vinod. Suryawanshi. patrkar

  • Home
  • Vinod. Suryawanshi. patrkar

Vinod. Suryawanshi. patrkar पत्रकार

सीसीटीवी से तलाशे ₹50 हजार, कोतवाली पुलिस ने फरियादी को लौटाई रकमविदिशा। कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से गुम ह...
25/09/2026

सीसीटीवी से तलाशे ₹50 हजार, कोतवाली पुलिस ने फरियादी को लौटाई रकम

विदिशा। कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से गुम हुए ₹50 हजार नकद सहित पासबुक और चेकबुक तलाश कर फरियादी को वापस सौंप दी। पुलिस के अनुसार 23 सितंबर को रंधीर सिंह ठाकुर ने ₹50 हजार नकद, पासबुक और चेकबुक गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में सड़क पर गिरी काली पन्नी उठाते एक व्यक्ति दिखाई दिया, जिसकी पहचान वीरेंद्र जैन (66), निवासी खरीफाटक रोड, विदिशा के रूप में हुई। पुलिस ने उन्हें थाना बुलाकर आवश्यक कार्रवाई की। उनके पास सुरक्षित मिली पूरी राशि और दस्तावेज फरियादी को सौंप दिए गए। कार्रवाई में निरीक्षक आनंद राज, प्रधान आरक्षक धर्मेश बर्थे, आरक्षक अभिषेक मौर्य और आरक्षक आनंद गौतम की भूमिका रही।

25/09/2026

विदिशा मे गणेश विसर्जन

जुआ खेलते तीन आरोपी पकड़े, 1.35 लाख रुपए का मशरूका जब्तविदिशा। जिले में अवैध गतिविधियों और जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभिय...
25/09/2026

जुआ खेलते तीन आरोपी पकड़े, 1.35 लाख रुपए का मशरूका जब्त

विदिशा। जिले में अवैध गतिविधियों और जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करारिया चौराहा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15,460 रुपए नगद, दो मोटरसाइकिल और एक एलईडी बल्ब सहित कुल 1,35,860 रुपए का मशरूका जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र दांगी (33), नीलेश लोधी (32), दोनों निवासी बंटी नगर विदिशा, तथा प्रदीप उर्फ मोनू कुशवाह (28), निवासी करैया खेड़ा रोड विदिशा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में थाना करारिया चौराहा में अपराध क्रमांक 257/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी और नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सीमा राय सहित पुलिस टीम ने की।

25/09/2026

बासौदा मे पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर विधायक कार्यालय में अर्पित किए श्रद्धासुमन

बासौदा मे पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर विधायक कार्यालय में अर्पित किए श्रद्धासुमनगंजबासौदा मे शुक्रवार को विधायक कार्या...
25/09/2026

बासौदा मे पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर विधायक कार्यालय में अर्पित किए श्रद्धासुमन

गंजबासौदा मे शुक्रवार को विधायक कार्यालय में एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में विधायक हरि सिंह रघुवंशी सहित नगर के नागरिकों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका मानना था कि विकास का वास्तविक लाभ तब माना जाएगा, जब समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और न्याय की रोशनी पहुंचे। उनके अंत्योदय के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

अड़ीबाजी और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजादीपनाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम डेंगरा में 76 वर्षीय व्य...
25/09/2026

अड़ीबाजी और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा

दीपनाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम डेंगरा में 76 वर्षीय व्यक्ति के साथ अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार 23 सितंबर को फरियादी तूफान सिंह कुशवाह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में अपराध क्रमांक 152/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी व एसडीओपी सोनू डाबर के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी भोला उर्फ गोलू शर्मा (30) निवासी ग्राम डेंगरा को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

25/09/2026

बासौदा मे फसल खराब होने पर किसान कांग्रेस का पैदल मार्च, मुआवजे और बीमा राशि की मांग

बासौदा मे फसल खराब होने पर किसान कांग्रेस का पैदल मार्च, मुआवजे और बीमा राशि की मांगबासौदा मे शुक्रवार को किसान कांग्रेस...
25/09/2026

बासौदा मे फसल खराब होने पर किसान कांग्रेस का पैदल मार्च, मुआवजे और बीमा राशि की मांग

बासौदा मे शुक्रवार को किसान कांग्रेस कमेटी ने फसल खराब होने सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम अनुभा जैन को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले पुराने मेला ग्राउंड से तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकाला गया। ज्ञापन में बताया कि कम और अधिक बारिश के साथ पीला मोजेक रोग के कारण सोयाबीन व उड़द की फसलें खराब हो गई हैं। किसानों ने तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राशि दिलाने की मांग की। साथ ही डीएपी, यूरिया सहित खाद की ई-टोकन व्यवस्था खत्म कर सोसायटियों के माध्यम से वितरण की मांग की। पूर्व विधायक निशंक जैन ने सिंचाई के लिए दिन में 12 घंटे निर्बाध बिजली देने की मांग रखी। आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजने, उड़द-सोयाबीन का पंजीयन शुरू कर समर्थन मूल्य पर खरीदी तथा भावांतर योजना लागू करने की मांग भी की गई। युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सौरभ दुबे ने कहा कि 5-7 दिन से ज्ञापन देने के बावजूद सर्वे टीमें गठित नहीं हुई हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

25/09/2026

विदिशा में अनंत चतुर्दशी को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने फोर्स की ब्रीफिंग कर ड्यूटी पर रवाना किया

अनंत चतुर्दशी को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने फोर्स की ब्रीफिंग कर ड्यूटी पर रवाना कियाविदिशा। अनंत चतुर्दशी चल समारोह एवं...
25/09/2026

अनंत चतुर्दशी को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने फोर्स की ब्रीफिंग कर ड्यूटी पर रवाना किया

विदिशा। अनंत चतुर्दशी चल समारोह एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर विदिशा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी ने थाना कोतवाली में पुलिस बल की ब्रीफिंग ली। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देकर रवाना किया गया। एएसपी ने सेक्टर प्रभारियों को चल समारोह के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय और पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करने को कहा गया। पुलिस बल को प्रमुख मार्गों एवं विसर्जन स्थलों पर तैनात किया गया है।

Address

विदिशा

464114

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vinod. Suryawanshi. patrkar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Vinod. Suryawanshi. patrkar:

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share