Bhajan Rasaamrit

Bhajan Rasaamrit Diving deep into the nectar-filled words of ParamPujya Shree Hit Premanand Govind Sharan ji Maharaj ji

⊰🪷 19 September 2026 🪷⊱सकल भुवन की सुंदरता, वृषभानु गोप कैं आई री। जाकौ जस गावत सुर मुनिजन, निगम चतुर्मुख माई री॥ नवल कि...
19/09/2026

⊰🪷 19 September 2026 🪷⊱
सकल भुवन की सुंदरता,
वृषभानु गोप कैं आई री।
जाकौ जस गावत सुर मुनिजन,
निगम चतुर्मुख माई री॥
नवल किसोरी, रूप गुन स्यामा,
कमला-सी ललचाई री।
प्रगटे पुरुषोत्तम श्रीराधा,
द्वै विध रूप बनाई री॥
उमगे दान दैन विप्रन कौं,
जसु जो रह्यौ जग छाई री।
छीतस्वामी गिरिधर कौ चेरौ,
जुग-जुग यह रस गाई री॥🌹
राधे राधे 🙏🏻🌷
हमसे जुड़ें > Bhajan Rasaamrit

#सनातन_धर्म िंतन #भक्ति_मार्ग #शुभ_विचार

⊰🪷 18 September 2026 🪷⊱किशोरी मोरी, अब न लगाओ बार।माँगते भीख कृपा की केवल, खड़ो तिहारे द्वार ॥रसिकन-मुख अस सुनी दीन को, ...
18/09/2026

⊰🪷 18 September 2026 🪷⊱
किशोरी मोरी, अब न लगाओ बार।
माँगते भीख कृपा की केवल, खड़ो तिहारे द्वार ॥
रसिकन-मुख अस सुनी दीन को, आदर येही दरबार।
देर होत अंधेर नहीं बस, इहै रह्यो आधार ॥
देर भये जनि जानेहु तजिहौ, हौं जड़ हठी गमार।
कहिहौ नहीं 'कृपालु' काहू सों, आ जाइय इक बार ॥
राधे राधे 🙏🏻🌷
हमसे जुड़ें > Bhajan Rasaamrit

#सनातन_धर्म िंतन #भक्ति_मार्ग #शुभ_विचार

⊰🪷 17 September 2026 🪷⊱करुणामयी श्यामा, ब्रज की दुलारी,कोटि ब्रह्मांड नायक की, प्राणाधार प्यारी।नूपुर के झंकार सों, रीझत...
17/09/2026

⊰🪷 17 September 2026 🪷⊱
करुणामयी श्यामा, ब्रज की दुलारी,
कोटि ब्रह्मांड नायक की, प्राणाधार प्यारी।
नूपुर के झंकार सों, रीझत बनवारी,
कृपा दृष्टि कीजै, हे भानुदुलारी!
राधे राधे 🙏🏻🌷
हमसे जुड़ें > Bhajan Rasaamrit

#सनातन_धर्म िंतन #भक्ति_मार्ग #शुभ_विचार

⊰🪷 16 September 2026 🪷⊱औगुन की खानि मैं, निदान न कछू सूझै,मजधार नाव मोरी, लहरें डरावनी।काल के कराल जाल, घेर्यो है चहूँ ओ...
16/09/2026

⊰🪷 16 September 2026 🪷⊱
औगुन की खानि मैं, निदान न कछू सूझै,
मजधार नाव मोरी, लहरें डरावनी।
काल के कराल जाल, घेर्यो है चहूँ ओर,
कौने देव द्वारे जाऊँ, आस न पुजावनी॥

तुम हो कृपाल नाथ, पतित-पावन प्रभु,
दीनबंधु नाम तेरो, महिमा सुहावनी।
छोड़ि सब आस-पास, आयौ सरनागत मैं,
राखि लो सरन अब, मति न डुबावनी॥
राधे राधे 🙏🏻🌷
हमसे जुड़ें > Bhajan Rasaamrit

#सनातन_धर्म िंतन #भक्ति_मार्ग #शुभ_विचार

⊰🪷 15 September 2026 🪷⊱जैसो हरि राखे तैसो ही रहिये, सुख दुख कछु मुख ते न कहिये।कृपा-निधान को जो कुछ भायो, सोई परम सुख मा...
15/09/2026

⊰🪷 15 September 2026 🪷⊱
जैसो हरि राखे तैसो ही रहिये, सुख दुख कछु मुख ते न कहिये।
कृपा-निधान को जो कुछ भायो, सोई परम सुख मानि समायो॥
भगवान हमें जिस हाल में भी रखें, उनके विधान को शिरोधार्य करना चाहिए। अपने मुंह से कभी सुख-दुख की शिकायत न करें, क्योंकि कृपा के सागर प्रभु हमारे लिए जो भी विधान बनाते हैं, वही हमारे लिए सबसे बड़ा सुख (परम सुख) लेकर आता है।

राधे राधे 🙏🏻🌷
हमसे जुड़ें > Bhajan Rasaamrit

#सनातन_धर्म िंतन #भक्ति_मार्ग #शुभ_विचार

आंख मूंद के भजन डट के करो।
14/09/2026

आंख मूंद के भजन डट के करो।

⊰🪷 14 September 2026 🪷⊱मेरो मन अनत कहाँ सुख पावै।जैसे उड़ि जहाज को पछी, फिरि जहाज पर आवै॥सूरदास जी कहते हैं कि मेरा मन प...
14/09/2026

⊰🪷 14 September 2026 🪷⊱
मेरो मन अनत कहाँ सुख पावै।
जैसे उड़ि जहाज को पछी, फिरि जहाज पर आवै॥

सूरदास जी कहते हैं कि मेरा मन प्रभु (श्रीकृष्ण) के चरणों को छोड़कर संसार में कहीं और सुख नहीं पा सकता। जिस तरह समुद्र के जहाज पर बैठा पक्षी उड़कर कहीं भी चला जाए, उसे चारों तरफ सिर्फ पानी ही दिखता है और थक-हारकर अंत में वह वापस उसी जहाज पर आता है, वैसे ही जीव का एकमात्र सहारा भगवान ही हैं।

राधे राधे 🙏🏻🌷
हमसे जुड़ें > Bhajan Rasaamrit

#सनातन_धर्म िंतन #भक्ति_मार्ग #शुभ_विचार

⊰🪷 13 September 2026 🪷⊱अधम उधारण जुगल छवि, करुणामयी सरकार।अपनी कृपा की कोर से, दीजे भव से पार॥राधे राधे 🙏🏻🌷हमसे जुड़ें >...
13/09/2026

⊰🪷 13 September 2026 🪷⊱
अधम उधारण जुगल छवि, करुणामयी सरकार।
अपनी कृपा की कोर से, दीजे भव से पार॥

राधे राधे 🙏🏻🌷
हमसे जुड़ें > Bhajan Rasaamrit

#सनातन_धर्म िंतन #भक्ति_मार्ग #शुभ_विचार

⊰🪷 12 September 2026 🪷⊱राधा राधा नाम को, जो नर गावै नीत।ताके पीछे श्याम प्रभु, डोलत गावत गीत॥राधे राधे 🙏🏻🌷हमसे जुड़ें > ...
12/09/2026

⊰🪷 12 September 2026 🪷⊱
राधा राधा नाम को, जो नर गावै नीत।
ताके पीछे श्याम प्रभु, डोलत गावत गीत॥

राधे राधे 🙏🏻🌷
हमसे जुड़ें > Bhajan Rasaamrit

#सनातन_धर्म िंतन #भक्ति_मार्ग #शुभ_विचार

Address

Vrindavan

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhajan Rasaamrit posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share