I Love Yamunanagar Jagadhari

I Love Yamunanagar Jagadhari यमुनानगर डॉट ऑनलाइन www.yamunanagar.online पर आपका हार्दिक स्वागत है।

सावधान यमुनानगर ! ये मसाज पार्लर हैं या सेक्स के अड्डे, सपा सेंटरों पर मसाज की आड़ में सरेआम चल रहा गंदा काम
24/10/2024

सावधान यमुनानगर ! ये मसाज पार्लर हैं या सेक्स के अड्डे, सपा सेंटरों पर मसाज की आड़ में सरेआम चल रहा गंदा काम

s*x racket in massage parlor, Yamunanagar police, yamunanagar insider news, यमुनानगर इनसाइडर, latest news of yamunanagar, yamunanagar today news live

यमुनानगर : नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगारों को ठगने के मास्टरमाइंड कृष्ण लाल को जीरकपुर से दबोच लाई गांधीनगर पुलिस👇👇👇
23/10/2024

यमुनानगर : नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगारों को ठगने के मास्टरमाइंड कृष्ण लाल को जीरकपुर से दबोच लाई गांधीनगर पुलिस
👇👇👇

arrested-of-cheating-the-unemployed-in-the-name-of-getting-jobs, yamunanagar police news, yamunanagar insider, यमुनानगर इनसाइडर,गांधीनगर पुलिस

यमुनानगर इनसाइडर :  सिर्फ खबर नहीं, चप्पे-चप्पे पर नजरट्विन सिटी यमुनानगर-जगाधरी की हर अपडेट्स अब महज एक क्लिक परएक  सित...
24/08/2024

यमुनानगर इनसाइडर : सिर्फ खबर नहीं, चप्पे-चप्पे पर नजर

ट्विन सिटी यमुनानगर-जगाधरी की हर अपडेट्स अब महज एक क्लिक पर

एक सितम्बर से यमुनानगर जिला से संबंधित रोजाना की ताजा अपडेट्स, राजनीतिक हलचल, चुनावी जंग की खबरें व नवीनतम समाचार अपने मोबाइल के WhatsApp इनबॉक्स में पाने के लिए हमारे नंबर 9050260147 को अपने मोबाइल फोन में save करें तथा हमें WhatsApp पर Hello Yamunangr टाइप करके मैसेज भेजें।🙏🙏

नमस्कार ! 'यमुनानगर इनसाइडर' पर आपका हार्दिक स्वागत है। ''डिजिटल मीडिया'' की दिशा में पहल करते हुए हमने ट्विन सिटी यमुनानगर-जगाधरी को पूरी तरह से Online, पारदर्शी व Digital बनाए जाने का अभियान छेड़ा है। इसके लिए हमने जिला यमुनानगर का सबसे पहला, शानदार व जबरदस्त Online प्लेटफार्म ‘यमुनानगर इनसाइडर’ लोंच किया है जहां आपको यमुनानगर जिला के सभी नवीनतम ताजा समाचारों सहित ट्विन सिटी यमुनानगर-जगाधरी तथा समस्त जिले की संपूर्ण जानकारी व ताजा अपडेट्स उपलब्ध होंगी। हमारा विश्वास है कि यह वेबसाईट ट्विन सिटी यमुनानगर-जगाधरी समेत समस्त जिलेवासियों के लिए सूचनाओं का एक महत्वपूर्ण स्त्रोत या यूं कहें कि एक भरोसेमंद डिजिटल दस्तावेज होगा जिसे हर नागरिक अपने मोबाईल फोन में ही सहेजकर रख सकता है। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि इस प्लेटफार्म पर आपको यमुनानगर से संबंधित रोजाना की ताजा सूचनाएं, विश्वसनीय समाचार तथा पल-पल की अपडेट के साथ जिले की हर तरह की सूचनात्मक सामग्री मिलेगी। इस प्लेटफार्म पर यमुनानगर-जगाधरी समेत समस्त जिले से संबंधित समस्याएं, मुद्दे भी उठाए जाएंगे। पाठकों तथा जिलेवासियों द्वारा रखी गई समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा, ये हमारा वादा है। आपका सहयोग रहा तो वेबसाईट के साथ-साथ जल्द ही हम यमुनानगर की पहली हाइटेक मोबाईल एप भी लोंच करने की तैयारी में हैं। इस वेबसाईट पर आपको रोजाना की लोकल खबरों का विश्लेषण भी पढ़ने को मिलेगा ताकि आप जान पाएं कहीं किसी समाचार के पीछे कोई प्रोपगेंडा तो नहीं सेट किया गया है जैसा आजकल आमतौर पर देखने में आ रहा है। ''डिजिटल यमुनानगर '' अभियान को फलीभूत करने के लिए आप सभी शहरवासियों से सहयोग अपेक्षित है। अब दुनिया के किसी भी कोने में बैठा कोई भी व्यक्ति इस वेबसाईट पर महज एक क्लिक से चंद सैकेंड में यमुनानगर शहर से संबंधित हर तरह की जानकारी अपने मोबाईल, कम्प्यूटर, लेपटॉप आदि पर हासिल कर सकेगा। यमुनानगर का इतिहास, प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर, यमुनानगर राजनीति से लेकर हर तरह की रोचक जानकारी आप यहाँ पढ़ पाएंगे। शहर में रोजाना आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी नियमित जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। वेबसाईट पर यमुनानगर शहर से संबंधित हर नागरिक,परिवार, मकान, दुकान, संस्थान, स्कूल,कॉलेज, बाजार,खेत-खलिहान,उद्योग आदि का संपूर्ण डाटा online किया जा रहा है ताकि शहरवासियों को यमुनानगर शहर से संबंधित हर तरह की जानकारी एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध हो सके। यमुनानगर उद्योग, व्यवसाय, शिक्षा, करियर, नौकरी, स्वास्थ्य, मनोरंजन, खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों सहित हर तरह की जानकारी आपको एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगी। यमुनानगर के शहीद, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों से लेकर अब तक के विधायक, नगरपालिका चेयरमैन, आनलाइन रिकॉर्ड, यमुनानगर में सबसे पहले, यमुनानगर स्टार, यमुनानगर बाजार, प्रख्यात राजनेता, प्रमुख समाजसेवी, प्रख्यात कलाकार, प्रख्यात खिलाड़ी, प्रख्यात व्यवसायी, प्रगतिशील किसान व पशुपालक, यमुनानगर में सबसे प्रसिद्ध, यमुनानगर में सबसे पहले तथा यमुनानगर शहर से संबंधित फोटो गैलरी, वीडियो गैलरी के साथ-साथ हेल्पलाईन में यमुनानगर के गणमान्य जनों व सरकारी अधिकारी/कर्मचारियों के मोबाईल नंबर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि जरूरत पड़ने पर आप किसी से भी संपर्क कर सकें। वेबसाईट पर आप बिजली व पानी के बिल भरने के अलावा विभिन्न तरह की सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी के साथ-साथ online आवेदन भी कर सकेंगे। उदाहरण के लिए राशन कार्ड बनवाने के लिए, वोटर कार्ड बनवाने के लिए या आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने व खसरा-खतौनी निकालने समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं के आवेदन के लिए लिंक आपको वेबसाईट पर ही उपलब्ध होंगे। इसके अलावा यमुनानगर से संबंधित रोजाना के समाचार भी अपको वेबसाईट के 'ताजा समाचार' कॉलम में पढ़ने को मिलेंगे। इसके अलावा यमुनानगर में किन सरकारी योजनाओं का लाभ कौन-कौन लोग रहे हैं, उन्हें भी जल्द ही online कर दिया जाएगा। इस मिशन डिजिटल यमुनानगर के पीछे हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ यमुनानगर शहर को डिजिटल बनाने के साथ-साथ शहर से संबंधित हर तरह के आंकड़ों को आॅनलाइन करना है ताकि आपको शहर से संबंधित हर तरह की जानकारी घर बैठे आपके मोबाईल पर हर समय उपलब्ध हो सके। इसी वादे के साथ यमुनानगर इनसाइडर ने अपने सुनहरे सफर की शुरूआत की है। हम चाहते हैं कि हमारे सुधी पाठक भी यमुनानगर इनसाइडर की आवाज के साथ अपनी आवाज मिलाएं। हमें और ज्यादा फख्र उस समय होगा जब हमारा सुधी पाठक भी इस स्वर्णिम व यादगार सुहाने सफर में एक आईना बनकर, एक दोस्त और एक गाइड का रोल निभाए। आपकी पसंद भी हमारे लिए सर्वोपरी है। आप सबके प्यार से ही हमें उर्जा मिलेगी और हम तेजी से आगे बढ़ पाएंगे। आपके विश्वास पर खरा उतरने के लिए हम हर समय तत्पर रहेंगे। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि ''यमुनानगर इनसाइडर'' आपके इस भरोसे को कायम रखेगी। हमें उम्मीद है कि आपका भरोसा हमें ज्यादा सजग, जिम्मेदार और निष्पक्ष बनाए रखेगा। यदि आप भी अपने मोबाईल इनबोक्स में रोजाना यमुनानगर से संबंधित ताजा अपडेट्स पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp नंबर 9050260147 पर ‘हैलो यमुनानगर’ का मेसेज टाइप करके भेज सकते हैं। यदि आप वेबसाईट से संबंधित कोई सुझाव देना चाहते हैं तो आप हमें अपनी राय ई-मेल [email protected] पर लिखकर भेज सकते हैं।
संदीप कम्बोज
संस्थापक एवं निर्माता
Mobile : 9050260147

Address

209, Shivpuri-B
Yamunanagar
135001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when I Love Yamunanagar Jagadhari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share